China से भिड़ा यूरोप, रोज 1-बिलियन-यूरो के भारी नुक़सान से हड़कंप!
यूरोप चीन से परेशान है। परेशानी की वजह है ट्रेड डेफिसिट। चीन जिस तरीके से अपने बनाए हुए सामान दुनिया के तमाम देशों तक पहुंचाता है, उसने अब यूरोप को पूरी तरह से चिंता में डाल दिया है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सला वंडेरलेन ने सार्वजनिक तौर पर इस बात को स्वीकारते हुए कहा है कि यूरोपीय संघ चीन के साथ अपने अस्थिर व्यापारिक घाटे को कम करने के लिए हर संभव तरीका अपनाएगा। वॉन डेरलिन का कहना है कि यह संतुलन जिसमें बीते साल हर दिन 1 अरब यूरो यानी कि 1.15 अरब का सामान व्यापार घाटा हुआ था। एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है और यूरोप पहले से ही डीइंडस्ट्रियलाइजेशन के कारण दूसरे चीनी झटके का सामना कर रहा है। जून में ईयू नेताओं ने यूरोपीय आयोग से कहा था कि वह चीन के साथ बातचीत से नतीजा लाएं और यह पक्का करें कि ब्लॉक के पास अपने हितों की रक्षा करने के लिए जरूरी सभी साधनों बातचीत की अगुवाई कर रहे यूरोपीय व्यापार आयुक्त ने कहा था कि वह अक्टूबर तक ठोस नतीजे हासिल करना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें: BRICS समिट में ये 5 काम कर गए जिनपिंग, भारत भी हैरान!
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने चीन के साथ व्यापारिक असंतुलन को दूर करने के लिए सभी उपलब्ध साधनों का उपयोग करने के यूरोपीय संघ (EU) के संकल्प को दोहराया है। यूरोपीय संसद में अपने वार्षिक 'स्टेट ऑफ द यूनियन' संबोधन के दौरान, ऊर्जा और नवाचार पर शुरुआती टिप्पणियों के तुरंत बाद उन्होंने चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे का मुद्दा उठाया। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि तथाकथित दूसरा चीन झटका पहले ही आ चुका है। वॉन डेर लेयेन ने इस बात पर जोर दिया कि यूरोपीय कंपनियों को निष्पक्ष और समान प्रतिस्पर्धात्मक माहौल (लेवल प्लेइंग फील्ड) मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रुसेल्स बीजिंग के साथ बातचीत में जरूर शामिल है, लेकिन इस बातचीत के ठोस परिणाम सामने आने चाहिए। वॉन डेर लेयेन ने स्पष्ट शब्दों में कहा मैं साफ कर देना चाहती हूं कि अपने संबंधों को संतुलित करने के लिए हम अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी साधनों का इस्तेमाल करेंगे। बातें अच्छी हैं, लेकिन ठोस कदम उठाना उससे कहीं अधिक बेहतर है।
इसे भी पढ़ें: BRICS समिट में ये 5 काम कर गए जिनपिंग, भारत भी हैरान!
उन्होंने आगे कहा कि चीन की कमजोर घरेलू मांग ने उसे यूरोपीय बाजार पर निर्भर बना दिया है, जिससे दोनों पक्षों के लिए मिलकर काम करने और समाधान निकालने का एक साझा हित पैदा होता है। इसके अलावा, उन्होंने चीनी महत्वपूर्ण कच्चे माल (क्रिटिकल रॉ मैटेरियल्स) पर ईयू की "खतरनाक निर्भरता" को कम करने का संकल्प भी जताया। उन्होंने संघ की खरीद प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए 'यूरोपियन कॉर्पोरेशन ऑन क्रिटिकल रॉ मैटेरियल्स' की स्थापना के महत्व पर बल दिया। अपने संबोधन में वॉन डेर लेयेन ने कनाडा के साथ साझेदारी बढ़ाने का भी वादा किया, ताकि उसे यूरोपीय संघ का पहला 'एसोसिएट सदस्य' बनाया जा सके। चीन पर उनकी यह टिप्पणी ईयू के व्यापार प्रमुख मारोस सेफकोविक के उस हालिया बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने अक्टूबर तक ठोस नतीजों की मांग की थी, जब बीजिंग में व्यापार वार्ता का दूसरा दौर आयोजित होना है।
इसे भी पढ़ें: अब्दुल्ला-मायावती-सिब्बल...एक-एक कर मोदी के समर्थन में अचानक क्यों उतरने लगे विरोधी,'चक्रव्यूह' में फंसे राहुल?
वन डेरलिन ने यूरोपीय संसद में अपनेस्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में कहा कि समाधान खोजने के लिए मिलकर काम करना दोनों पक्षों के हित में है। जिस तरीके से उस्ला वंडेयर ने अपनी चिंताएं सबके सामने रखी और यह बताया कि किस तरीके से रोजाना अब हर दिन 1 बिलियन यूरो का यूरोप को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उसने वाकई में बताया है कि चीन किस तरीके से सिर्फ भारत के अंदर ही ट्रेड डेफिसिट का मामला नहीं खड़ा करता है बल्कि दुनिया के तमाम देशों में किस तरीके से वह अपनी पैठ बना रहा है। इसका सीधा और साफ उदाहरण यूरोप से मिलता है।
EPFO News Update: सैलरी पाने वालों की बल्ले-बल्ले! EPFO में बड़ा बदलाव, कंपनी नहीं काट सकेगी वेतन, 25,000 रुपये PF लिमिट से बढ़ेगा फायदा
EPFO News Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ से जुड़े कर्मचारियों के सवालों पर जानकारी साझा की है। इसमें वेतन सीमा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौजूदा 15,000 रुपये कगी सीमा बढ़ाकर 25,000 किए जाने की बात कही गई है। जिससे पीएफ नियमों में बदलाव की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
IBC24









