Responsive Scrollable Menu

EPFO News Update: सैलरी पाने वालों की बल्ले-बल्ले! EPFO में बड़ा बदलाव, कंपनी नहीं काट सकेगी वेतन, 25,000 रुपये PF लिमिट से बढ़ेगा फायदा

EPFO News Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ से जुड़े कर्मचारियों के सवालों पर जानकारी साझा की है। इसमें वेतन सीमा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौजूदा 15,000 रुपये कगी सीमा बढ़ाकर 25,000 किए जाने की बात कही गई है। जिससे पीएफ नियमों में बदलाव की उम्मीद है।

Continue reading on the app

BRICS समिट में ये 5 काम कर गए जिनपिंग, भारत भी हैरान!

भारत की कमान में ब्रिक्स का 18वां शिखर सम्मेलन सुपरहिट रहा है। सबसे बड़ी चुनौती थी सब देशों को एक मंच पर लाना और भारत ने नई दिल्ली डिक्लेरेशन पर सभी सदस्य देशों से मोहर लगवाकर अपनी कूटनीति का लोहा मनवा दिया। अब अगली मेजबानी चीन के पास है। साल 2027 में ब्रिक्स समिट विजिंग में होने वाला है। लेकिन कमान हाथ में आते ही शी जिनपिंग ने ब्रिक्स के लिए अपना फाइव पॉइंट प्लान लॉन्च कर दिया है। जो कई नए सवाल खड़े कर रहा है।  ब्रिक्स समिट खत्म हुआ और भारत की सफल चेयरमैनशिप के बाद अब कमान चीन के हाथों में है। लेकिन बीजिंग पहुंचते ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक ऐसा फाइव पॉइंट एक्शन प्लान रख दिया जिसने पूरी दुनिया के डिप्लोमेट्स के कान खड़े कर दिए हैं। चीन के इस प्लान में बिजनेस है, एआई है, टेक्नोलॉजी है और डिजिटल इकॉनमी की बड़ी-बड़ी बातें हैं। लेकिन ग्लोबल सिक्योरिटी और टेररिज्म जैसे बड़े मुद्दों पर सन्नाटा क्यों है? क्या चीन ब्रिक्स को सिर्फ अपनी कंपनियों का मार्केट बनाना चाहता है?

इसे भी पढ़ें: चीन पर भारत की चढ़ाई, बंपर एक्सपोर्ट कर दिखाया दम!

आखिर क्या है जिंपिंग का यह प्लान? 
पॉइंट नंबर 1- ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट यानी देशों के बीच व्यापार और निवेश को बेहतर आसान बनाना और स्पेशल इकोनमिक ज़ोन में पार्टनरशिप बढ़ावा देना। 
पॉइंट 2- टेक एंड एआई। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लार्ज लैंग्वेज मॉड्यूल पर एक दूसरे का साथ देना। 
पॉइंट 3- डिजिटल इकॉनमी। पूरी तरह से ऑनलाइन और डिजिटल ट्रेड को बढ़ावा देना। 
पॉइंट नंबर 4 मैन्युफैक्चरिंग यानी सामान बनाने की क्षमता। प्रोडक्शन कैपेसिटी को कई गुना बढ़ावा देना। 
पॉइंट नंबर 5- यूथ एंड इनोवेशन। युवाओं को नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप से जोड़ना।

इसे भी पढ़ें: अब्दुल्ला-मायावती-सिब्बल...एक-एक कर मोदी के समर्थन में अचानक क्यों उतरने लगे विरोधी,'चक्रव्यूह' में फंसे राहुल?


कुल मिलाकर देखा जाए तो चीन का पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ पैसे बिजनेस और टेक्नोलॉजी पर टिका हुआ है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब है। उसका सस्ता सामान पहले से ही पूरी दुनिया भर में भरा पड़ा है। भारत के साथ चीन का ट्रेड गैप बहुत बड़ा है। हम चीन से खरीदते बहुत ज्यादा हैं और बेचते कम है। ऐसे में अगर ब्रिक्स के नाम पर व्यापार और आसान होता है तो चीन के सस्ते सामानों की भारत में बाढ़ आ सकती है। भले ही ब्रिक्स कोई यूरोपियन यूनियन जैसा ग्रुप नहीं है लेकिन अगर मार्केट खुला तो भारत को अपने लोकल बिजनेस और मैन्युफैक्चरिंग को बचाना सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा चीन का सबसे बड़ा दांव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर है। चीन एआई और टेक के मामले में तेजी से आगे भाग रहा है। लेकिन यहां सबसे बड़ा खतरा है डाटा सिक्योरिटी का। अगर ब्रिक्स देशों चीन के एi मॉडल और डिजिटल नेटवर्क पर निर्भर होते हैं तो उनका डाटा कितना सुरक्षित रहेगा। टेक्नोलॉजी का फायदा तो ठीक है लेकिन प्राइवेसी और नेशनल सिक्योरिटी के जोखिमों को भारत नजरअंदाज नहीं कर सकता है। शी जिमपिंग ने साफ कहा है चीन अपने इकॉनमी को मजबूत करते हुए पूरी दुनिया से कनेक्टेड रहेगा। उनका मकसद ग्लोबल साउथ यानी विकासशील देशों से अपना दबदबा बनाना है। चीन अपने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव यानी बीआरआई और ग्लोबल डेवलपमेंट इनिशिएटिव को ब्रिक्स के रास्ते और आगे बढ़ाना चाहता है। यानी ब्रिक्स के मंच पर इस्तेमाल चीन अपने ग्लोबल बिजनेस को मार्केट में फैलाने के लिए कर रहा है। 
चीन का मैसेज एकदम क्लियर है। बिजनेस बढ़ाओ, एआई लाओ, सामान बनाओ और मार्केट पर कब्जा करो। लेकिन सवाल यह है कि क्या ब्रिक्स सिर्फ एक कमर्शियल बाजार बनकर रह जाएगा? क्या आतंकवाद, बॉर्डर सिक्योरिटी और वर्ल्ड पीस जैसे गंभीर मुद्दों पर ठंडे बस्ते में चले जाएंगे। अब देखना होगा कि 2027 में जब बीजिंग में ब्रिक्स देश जुटेंगे तो क्या भारत और बाकी देश चीन से इस बिजनेस फर्स्ट एजेंडा पर अपनी शर्तें रख पाएंगे या नहीं। 
 

Continue reading on the app

  Sports

Team India के Selection Pattern ने दिए संकेत, अब केवल Test Cricket तक सिमटा Rishabh Pant का भविष्य

दो साल से ज़्यादा समय से भारत की वनडे टीम ऋषभ पंत के बिना ही आगे बढ़ रही है। अब, वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ तीन मैचों की सीरीज़ के लिए कई रेगुलर खिलाड़ियों के उपलब्ध न होने के बावजूद, इस विकेटकीपर-बल्लेबाज़ को फिर से नज़रअंदाज़ कर दिया गया है। पंत की जगह ध्रुव जुरेल को चुने जाने से उन्हें टीम में शामिल न करने के फ़ैसले को समझाना और मुश्किल हो गया है। श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और अक्षर पटेल वनडे सीरीज़ के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जिससे भारत के पास कई ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो आम तौर पर वनडे प्लेइंग XI का हिस्सा होते।

इसे भी पढ़ें: West Indies के खिलाफ ODI Series में Naman Dhir और Auqib Nabi को मौका, Hardik-Pant बाहर

उनकी गैर-मौजूदगी के बावजूद पंत की वापसी का रास्ता नहीं खुला है। इसके बजाय, वह ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर के ख़िलाफ़ 'रेस्ट ऑफ़ इंडिया' टीम की कप्तानी करेंगे। यह एक और संकेत है कि उनके रेड-बॉल और 50-ओवर के करियर कितनी अलग-अलग दिशाओं में आगे बढ़ रहे हैं। ऋषभ पंत के मामले में माना जा रहा है कि चयनकर्ताओं ने टीम प्रबंधन के अहम सदस्यों से मिली प्रतिक्रिया को ध्यान में रखा। टीम प्रबंधन के कुछ प्रमुख सदस्यों का मानना है कि अपनी असाधारण प्रतिभा के बावजूद पंत सफेद गेंद के क्रिकेट में अब तक अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में ऋषभ पंत के व्हाइट-बॉल भविष्य पर दबाव बढ़ रहा है। पंत पहले ही T20 क्रिकेट में भारत की योजनाओं से बाहर हो चुके हैं और 2024 के बीच से उन्होंने कोई T20I मैच नहीं खेला है। अब, ताज़ा रिपोर्टों से पता चलता है कि उनका ODI भविष्य भी खतरे में हो सकता है क्योंकि टीम मैनेजमेंट 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहा है। नवंबर 2022 के बाद से पंत ने सिर्फ़ एक ODI मैच खेला है। नवंबर 2025 तक वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI स्क्वॉड में शामिल थे, लेकिन प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला।

हालांकि इसकी एक बड़ी वजह दिसंबर 2022 में हुआ जानलेवा एक्सीडेंट था। उस एक्सीडेंट की वजह से पंत काफी समय तक खेल से दूर रहे और IPL 2024 में ही उनकी कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी हुई। इस एक्सीडेंट का मतलब यह था कि 2022 में अपने बेहतरीन फ़ॉर्म में होने के बावजूद पंत भारत के 2023 ODI वर्ल्ड कप कैंपेन का हिस्सा नहीं बन पाए। T20I में संजू सैमसन और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ियों को उनसे ज़्यादा मौके मिलने के कारण, हो सकता है कि पंत ने भारत के लिए अपना आखिरी T20I खेल लिया हो। हालांकि, इस फ़ॉर्मेट की अनिश्चितता को देखते हुए यह भी कहा जा सकता है कि कुछ भी असंभव नहीं है।

इसे भी पढ़ें: IPL 2027 Auction भारत में कराने की तैयारी, Governing Council की बैठक में हुआ फैसला

शेष भारत टीम: ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान(उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप (फिटनेस के अधीन), मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा।

Thu, 17 Sep 2026 14:44:00 +0530

  Videos
See all

Trump Latest Decision | अभी-अभी ट्रंप का ऐसा फैसला, हिल गई दुनिया! | America News | Trump News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T09:15:28+00:00

Middle East Crisis : सऊदी पर संकट आया तो पाकिस्तान-तुर्की क्यों नहीं आए? | Saudi Arabia | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T09:05:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers