VIDEO: बागपत में रेबीज से भैंस की मौत से दहशत, 10 पशुओं का कराया गया टीकाकरण
UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत से रेबीज से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. खेकड़ा तहसील के खैला गांव में आवारा कुत्ते के काटने के करीब दो महीने बाद एक दुधारू भैंस की रेबीज के चलते मौत हो गई. मौत से पहले भैंस के व्यवहार में अचानक बदलाव देखने को मिला. वह आक्रामक हो गई और लोगों पर हमला करने की कोशिश करने लगी. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.
पीड़ित परिवार के मुताबिक, भैंस को करीब दो महीने पहले एक कुत्ते ने काट लिया था. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. भैंस में असामान्य और आक्रामक व्यवहार दिखाई देने लगा. परिवार ने डॉक्टर को दिखाया, जिसके बाद रेबीज की आशंका जताई गई। इलाज के दौरान भैंस की मौत हो गई.
परिवार ने मांगी एंटी रेबीज वैक्सीन
भैंस की मौत के बाद पीड़ित परिवार संक्रमण को लेकर चिंतित है. परिवार का कहना है कि उन्होंने भैंस का दूध भी इस्तेमाल किया था. ऐसे में उन्होंने प्रशासन से खुद को एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है. परिवार और ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी डर है कि कहीं संक्रमण दूसरे पशुओं या इंसानों तक न पहुंच जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा और जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है.
पशु विभाग ने शुरू किया टीकाकरण
मामले की जानकारी मिलने के बाद पशु विभाग हरकत में आया. विभाग की टीम ने खैला गांव पहुंचकर कुत्तों के काटने वाले पशुओं की जानकारी जुटाई और करीब 10 पशुओं का टीकाकरण कराया. मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र के मुताबिक, उन्हें इस घटना की जानकारी ई-पेपर के माध्यम से मिली थी. इसके बाद तत्काल बागपत से एक टीम गठित की गई. डिप्टी सीवीओ डॉ. राजकुमार रावत के नेतृत्व में टीम खैला गांव पहुंची और जिन पशुओं को कुत्तों ने काटा था, उनका टीकाकरण कराया गया.
'हिंदू होने के नाते शर्मिंदा हूं...', राम जन्मभूमि फैसले से खुश नहीं थी स्वरा भास्कर, मुस्लिम दोस्तों से मांगी माफी
Swara Bhasker on Ram Janmbhoomi: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने फिल्मों में कम ही नजर आती है. एक्ट्रेस अब काम से ज्यादा अपने विवादित बयान और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती है. अब स्वरा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गई. दरअसल, एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस राम जन्मभूमि मामले को लेकर अपनी राय देती दिखीं, इतना ही नहीं उन्होंने हिंदू होने के नाते शर्मिंदा होने की बात भी कही. तो चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा है और क्यों लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं.
स्वरा ने फिर दिया विवादित बयान
दरअसल, वायरल वीडियो में स्वरा भास्कर (Swara Bhasker Viral Video_ 'द मिडनाइट आवर' पॉडकास्ट में राम जन्मभूमि फैसले पर बात करते दिखीं. एक्ट्रेस ने कहा- 'राम जन्मभूमि को लेकर जब फैसला आया तो मैं काफी दुखी थी. मैं इतनी नाराज थी कि सोचने लगी ये क्या देश है. मुझे लगा वो फैसला अनफेयर था. मेरे फोन बुक में जितने भी मुस्लिम थे, सबको मैसेज किया था. सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan), आमिर खान (Aamir Khan) से लेकर फहाद अहमद को मैंने मैसेज कर माफी मांगी थी.'
माफी मांगते हुए स्वरा ने क्या लिखा?
स्वरा भास्कर ने पॉडकास्ट में आगे बताया कि उन्होंने अपने सभी मुस्लिम दोस्तों को लिखा- 'एक हिंदू होने के नाते, मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मुझे सच में बहुत खेद है, मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही है और मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं.' वहीं, अब स्वरा का ये वीडियो वायरल होने के बाद से एक बार फिर से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा- 'स्वरा भास्कर राम मंदिर के फैसले से परेशान थीं. वो काम पाने की उम्मीद में दिन-रात बॉलीवुड की तारीफ करती रहती हैं, लेकिन किसी तरह उन्हें कभी काम नहीं मिलता.' दूसरे ने लिखा- 'सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी कहती है'
SWARA felt sorry for the Ram Janmabhoomi verdict.
— Āyudhika (@Ayudhika1310) September 16, 2026
We feel sorry for Swara.
She saw a court order.
We saw Ram.
Only Punyatmas can see Him. pic.twitter.com/zaJDX4GCS9
ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ के वजन का उड़ा मजाक तो भड़के पाकिस्तानी एक्टर अली जफर, ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी
क्या था राम जन्मभूमि से जुड़ा फैसला
बता दें, साल 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सर्वसम्मति से फैसला सुनाया था. कोर्ट ने विवादित जमीन राम मंदिर निर्माण के लिए देने का आदेश दिया और केंद्र सरकार को मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने को कहा था, साथ ही, सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में ही 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का निर्देश भी दिया गया था. जहां मस्जिद बनाई जा सके. कोर्ट ने ये भी स्पष्ट किया था कि 1949 में मस्जिद के अंदर मूर्तियां रखना और 1992 में बाबरी मस्जिद का गिराया जाना कानून का उल्लंघन था.
स्वरा भास्कर का फिल्मी वर्कफ्रंट
स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा लंबे समय से फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आती रही हैं. ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझणा’, ‘नील बट्टे सन्नाटा’, ‘अनारकली ऑफ आरा’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. इसके अलावा वो ‘रसभरी’, ‘फ्लेश’ और ‘भाग बीनी भाग’ जैसी वेब सीरीज का भी हिस्सा रही हैं. वहीं, एक्ट्रेस लंबे समय से एक्टिंग से दूर है और आखिरी बार उन्हें रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा के सीजन 1 में नजर आई थी. वहीं, अब खबरें हैं कि एक्ट्रेस राइज एंड फॉल के सीजन 2 में नजर आ सकती हैं. हालांकि अभी अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कुछ कंफर्मेंशन सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस की जंग में कौन आगे, कौन पीछे? जानें सभी फिल्मों का ताजा रिपोर्ट कार्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









