Responsive Scrollable Menu

'हिंदू होने के नाते शर्मिंदा हूं...', राम जन्मभूमि फैसले से खुश नहीं थी स्वरा भास्कर, मुस्लिम दोस्तों से मांगी माफी

Swara Bhasker on Ram Janmbhoomi: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने फिल्मों में कम ही नजर आती है. एक्ट्रेस अब काम से ज्यादा अपने विवादित बयान और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती है. अब स्वरा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गई. दरअसल, एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस राम जन्मभूमि मामले को लेकर अपनी राय देती दिखीं, इतना ही नहीं उन्होंने हिंदू होने के नाते शर्मिंदा होने की बात भी कही. तो चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा है और क्यों लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं.

स्वरा ने फिर दिया विवादित बयान

दरअसल, वायरल वीडियो में स्वरा भास्कर (Swara Bhasker Viral Video_ 'द मिडनाइट आवर' पॉडकास्ट में राम जन्मभूमि फैसले पर बात करते दिखीं. एक्ट्रेस ने कहा- 'राम जन्मभूमि को लेकर जब फैसला आया तो मैं काफी दुखी थी. मैं इतनी नाराज थी कि सोचने लगी ये क्या देश है. मुझे लगा वो फैसला अनफेयर था. मेरे फोन बुक में जितने भी मुस्लिम थे, सबको मैसेज किया था. सलमान खान (Salman Khan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan), आमिर खान (Aamir Khan) से लेकर फहाद अहमद को मैंने मैसेज कर माफी मांगी थी.'

माफी मांगते हुए स्वरा ने क्या लिखा?

स्वरा भास्कर ने पॉडकास्ट में आगे बताया कि उन्होंने अपने सभी मुस्लिम दोस्तों को लिखा- 'एक हिंदू होने के नाते, मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मुझे सच में बहुत खेद है, मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही है और मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं.' वहीं, अब स्वरा का ये वीडियो वायरल होने के बाद से एक बार फिर से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है.  एक यूजर ने लिखा- 'स्वरा भास्कर राम मंदिर के फैसले से परेशान थीं. वो काम पाने की उम्मीद में दिन-रात बॉलीवुड की तारीफ करती रहती हैं, लेकिन किसी तरह उन्हें कभी काम नहीं मिलता.' दूसरे ने लिखा- 'सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी कहती है'

ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ के वजन का उड़ा मजाक तो भड़के पाकिस्तानी एक्टर अली जफर, ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खोटी

क्या था राम जन्मभूमि से जुड़ा फैसला

बता दें, साल 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सर्वसम्मति से फैसला सुनाया था. कोर्ट ने विवादित जमीन राम मंदिर निर्माण के लिए देने का आदेश दिया और केंद्र सरकार को मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने को कहा था, साथ ही, सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में ही 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन देने का निर्देश भी दिया गया था. जहां मस्जिद बनाई जा सके. कोर्ट ने ये भी स्पष्ट किया था कि 1949 में मस्जिद के अंदर मूर्तियां रखना और 1992 में बाबरी मस्जिद का गिराया जाना कानून का उल्लंघन था.

स्वरा भास्कर का फिल्मी वर्कफ्रंट 

स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा लंबे समय से फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आती रही हैं. ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझणा’, ‘नील बट्टे सन्नाटा’, ‘अनारकली ऑफ आरा’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. इसके अलावा वो ‘रसभरी’, ‘फ्लेश’ और ‘भाग बीनी भाग’ जैसी वेब सीरीज का भी हिस्सा रही हैं. वहीं, एक्ट्रेस लंबे समय से एक्टिंग से दूर है और आखिरी बार उन्हें रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा के सीजन 1 में नजर आई थी. वहीं, अब खबरें हैं कि एक्ट्रेस राइज एंड फॉल के सीजन 2 में नजर आ सकती हैं. हालांकि अभी अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कुछ कंफर्मेंशन सामने नहीं आई है. 

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस की जंग में कौन आगे, कौन पीछे? जानें सभी फिल्मों का ताजा रिपोर्ट कार्ड

Continue reading on the app

चिप इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ रहा भारत, वैश्विक स्तर पर चुनौतीपूर्ण माहौल में भी विकास दर 7.8 प्रतिशत पर : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश की चिप इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और भारतीय सेमीकंडक्टर दुनिया में निर्यात होंगे। साथ ही, उन्होंने देश की तेज विकास दर और मजबूत होते फिनटेक और लॉजिस्टिक सेक्टर का जिक्र किया।

सेमीकॉन इंडिया 2026 के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चुनौतीपूर्ण माहौल होने के बाद भी देश ने वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर हासिल की है।

उन्होंने पिछले 15 दिनों में हुई घटनाओं का जिक्र किया, जिनमें मुंबई में हुआ ग्लोबल फिनटेक फेस्ट भी शामिल है। इस फेस्ट में एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन और क्वांटम टेक्नोलॉजी के जरिए सभी को फाइनेंशियल सर्विस देने पर चर्चा हुई। साथ ही, लगभग 3,000 किलोमीटर लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के चालू होने का भी जिक्र किया गया।

सेमीकंडक्टर के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की चिप इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और भारत की चिप्स दुनिया भर में जाएंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर देश भर में आवाजाही को तेज करेंगे, लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाएंगे और मैन्युफैक्चरिंग को नई गति देंगे।

इसके अलावा, उन्होंने एक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी द्वारा भारत की सॉवरेन रेटिंग में सुधार का जिक्र किया और कहा कि यह विकास भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ते वैश्विक भरोसे को दर्शाता है।

भारत की मेजबानी में हाल ही में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आम सहमति से नई दिल्ली घोषणापत्र को अपनाना भारत में अंतरराष्ट्रीय भरोसे का एक और संकेत है।

वहीं, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सेमीकॉन 2.0 छह स्तंभों चिप डिजाइन, मशीन और मटेरियल, फैब्स, एडवांस्ड पैकेजिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट और टैलेंट के आधार पर भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तैयार करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि सेमीकंडक्टर प्रोग्राम के पहले चरण में 105 से ज्यादा स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया था, जिनमें से लगभग 20 स्टार्टअप्स ने करीब 800 करोड़ रुपए की वेंचर कैपिटल फंडिंग हासिल की।

सेमीकॉन 2.0 के तहत, सरकार का लक्ष्य कम से कम 200 चिप-डिजाइन स्टार्टअप और कंपनियों को मदद देना है।

उन्होंने कहा कि भारत ने 10 साल में 85,000 डिजाइन इंजीनियर तैयार करने के शुरुआती लक्ष्य के मुकाबले, चार साल में ही 70,000 इंजीनियर तैयार कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि अब देश भर की 400 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज में इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन टूल्स उपलब्ध हैं।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी के पास कितनी गाड़ियां हैं? इतनी है सबसे महंगी वाली कार की कीमत

वैभव सूर्यवंशी के पास कुल कितनी कार है? क्या आप उनके गेराज में मौजूद सबसे महंगी कार की कीमत जानते हैं? आइए वैभव से जुड़े इन दिलचस्प सवालों के जवाब जानते हैं. Thu, 17 Sep 2026 14:01:45 +0530

  Videos
See all

Iran America War : हूती में हुए दो फाड़, पिस गया हमास! | Middle East crisis | Houthis split | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T09:15:36+00:00

Middle East Crisis : सऊदी पर संकट आया तो पाकिस्तान-तुर्की क्यों नहीं आए? | Saudi Arabia | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T09:05:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers