Montreal Protocol प्रतिबद्धताओं को भारत ने विकास रोके बिना पूरा किया: Kirti Vardhan Singh
पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह का कहना है कि भारत ने संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए विकास से समझौता किए बिना ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है। पर्यावरण मंत्रालय द्वारा आयेाजित 32वें विश्व ओजोन दिवस के अवसर संबोधित करते हुये सिंह ने मुंबई में बुधवार को कहा कि पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए सरकारों, वैज्ञानिकों, उद्योग, अधिकारियों और नागरिकों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है। मंत्री ने ‘मिशन लाइफ’ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण को रोजमर्रा के सरल कार्यों में बदलने के लिए एक रूपरेखा उपलब्ध कराता है।
उन्होंने कहा, ‘‘प्राकृतिक संसाधनों का सोच-समझकर इस्तेमाल, व्यर्थ उपभोग के बजाय, नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने में सक्षम बना सकता है।’’ सिंह ने नागरिकों से सतत शीतलन के लिए तीन उपाय अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एयर कंडीशनर की सर्विसिंग प्रमाणित और कुशल तकनीशियनों से कराई जानी चाहिए, जो शीतलन व्यवस्था की सुरक्षित तरीके से देखरेख करें। उन्होंने बिजली की बचत और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए एयर कंडीशनर का तापमान आरामदायक स्तर पर, संभव हो तो करीब 24 डिग्री सेल्सियस रखने तथा जलवायु-अनुकूल रेफ्रिजरेंट का इस्तेमाल करने वाले अधिक स्टार रेटिंग वाले ऊर्जा-कुशल उपकरण चुनने की सलाह दी।
कार्यक्रम में भारत के ‘नेट जीरो पोर्टल’ और राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन कार्य योजना (एनएपीसीसी) डैशबोर्ड की शुरुआत भी की गई। ‘नेट जीरो पोर्टल’ भारत की जलवायु संबंधी प्रतिबद्धताओं पर नजर रखने, उनके समन्वय और प्रदर्शन के लिए एक केंद्रीय मंच के रूप में काम करेगा। इसके जरिए उद्योग, संगठन और सरकारी निकाय स्वैच्छिक रूप से पंजीकरण कर शुद्ध-शून्य उत्सर्जन की दिशा में अपनी प्रगति प्रदर्शित कर सकेंगे।
वहीं, एनएपीसीसी डैशबोर्ड भारत की राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन कार्य योजना के लिए एक केंद्रीकृत डिजिटल मंच होगा, जिसमें विभिन्न राष्ट्रीय मिशनों की प्रगति और उनसे संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी।
PM Modi के 25 साल बेमिसाल: Amit Shah बोले- Viksit Bharat के लिए देश को चाहिए ऐसा Leadership
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वड़नगर से वाराणसी तक की बाइक रैली उन खास कार्यक्रमों में से एक है, जो इस मौके और मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। पीएम मोदी 76 साल के हुए; अमित शाह ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत वड़नगर से वाराणसी के लिए बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई।
इसे भी पढ़ें: अब्दुल्ला-मायावती-सिब्बल...एक-एक कर मोदी के समर्थन में अचानक क्यों उतरने लगे विरोधी,'चक्रव्यूह' में फंसे राहुल?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान, गुजरात के वड़नगर से वाराणसी तक एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। यह रैली 'सेवा संकल्प अभियान' का हिस्सा है, जिसे मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन में उनके 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है। इस मौके पर बोलते हुए शाह ने मोदी के राजनीतिक सफर और सार्वजनिक जीवन के वर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री की उस प्रतिबद्धता का भी जिक्र किया जिसे उन्होंने "सबका भला, किसी का तुष्टीकरण नहीं" (benefit for all, appeasement for none) के रूप में बताया।
शाह ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वे प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर में उनके जन्मदिन पर आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। शाह ने कहा कि यहां से जल्द ही एक यात्रा शुरू होने वाली है। 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत, यह यात्रा वडनगर से वाराणसी तक जाएगी। शाह के अनुसार, कुल 600 बाइकर्स - 300 वडनगर से और 300 वाराणसी से - सात राज्यों और कई गांवों से होकर गुजरेंगे। इस यात्रा का मकसद मोदी की 25 साल की जनसेवा का संदेश फैलाना है। वडनगर-वाराणसी और वाराणसी-वडनगर बाइक यात्राएं 17 सितंबर से शुरू हो रही हैं और 7 अक्टूबर को खत्म होंगी; यह तारीख मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के 25 साल पूरे होने का प्रतीक है।
इसे भी पढ़ें: PM Modi Birthday: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
शाह ने कहा कि आज़ादी के बाद से किसी भी दूसरे नेता ने लगातार 25 सालों तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर के नेता के तौर पर काम नहीं किया है। शाह ने कहा कि 2047 तक 'विकसित भारत' के हमारे विज़न को साकार करने के लिए हमें ऐसे बहुत से युवाओं की ज़रूरत है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलें और आने वाली तीन पीढ़ियों तक 'इंडिया फर्स्ट' (भारत सबसे पहले) के मंत्र को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएं।" उन्होंने आगे कहा कि मोदी ने लगातार 25 सालों तक खुद को देश की सेवा में समर्पित किया है और एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली है। शाह ने कहा, "ऐसा एक भी दिन नहीं बीता जब उन्होंने लगातार 16 से 18 घंटे काम न किया हो।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi











