Responsive Scrollable Menu

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। गुजरात के वडनगर में 17 सितंबर, 1950 को जन्मे मोदी बृहस्पतिवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘‘दृढ़ संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ाया है।’’ शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प लेकर भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहले गुजरात में सरकार और बाद में भारत के प्रमुख के तौर पर पिछले 25 वर्षों से उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ाया है।’’ बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

उन्होंने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर राज्यवासियों को भी शुभकामनाएं दीं। चौधरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज का दिन विशेष है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र और देशसेवा के लिए समर्पित किया है।

उनके दीर्घ राष्ट्रसेवा के सफर को नमन करते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत सभी प्रखंडों एवं विधानसभा क्षेत्रों में ‘सरकार आपके द्वार’ समाधान शिविर आयोजित करके नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं मार्च 2027 तक ‘कायाकल्प अभियान’ के माध्यम से विकास कार्यों में तेजी, स्वच्छता तथा सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को और प्रभावी बनाया जाएगा।’’ आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रदेश की जनता और अपनी ओर से मैं आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

आपके परिवर्तनकारी शासन और ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के तहत भारत अब सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित है।’’ मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।...गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नेतृत्व करने से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र का मार्गदर्शन करने तक आपकी यात्रा ने भारत की विकास गाथा को नई गति दी है।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘‘सेवा, संकल्प और सुशासन’’ का दृष्टिकोण देशभर के लोगों को प्रेरित करता रहता है। युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और देश की सेवा के लिए उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पूरे पूर्वोत्तर के विकास के लिए उनके समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया।

तमांग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सिक्किम सरकार और राज्य की जनता की ओर से मैं सिक्किम तथा पूर्वोत्तर के प्रति प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन, समर्थन और निरंतर प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त करता हूं।’’ तमांग ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, प्रसन्नता और उनके सतत ऊर्जा से भरे रहने की प्रार्थना करता हूं ताकि देश की सेवा करते रहें।’’ उन्होंने कहा कि सिक्किम और पूरा पूर्वोत्तर मोदी के मार्गदर्शन में अधिक शांति, समृद्धि और विकास की ओर आगे बढ़ता रहेगा। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और अन्य नेताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। वर्ष 2047 के लिए प्रधानमंत्री की योजना पर जोर देते हुए राज्यपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विकसित भारत-2047’ का दृष्टिकोण हर नागरिक से व्यापक विकास, नवाचार, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास की दिशा में देश की यात्रा में योगदान देने का आह्वान करता है।’’ मुख्यमंत्री विजय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘एक मजबूत भारत के निर्माण की दिशा में समर्पण के साथ काम कर रहे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मैं जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।’’ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी की ‘‘दूरदर्शी सोच और अथक प्रयासों’’ को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वैश्विक मंच पर भारत के गौरव और ताकत को बढ़ा रहे हैं।

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश की प्रगति, जन कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के प्रति आपका समर्पण और प्रतिबद्धता अत्यंत प्रेरणादायी है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।’’ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।’’ अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के.टी. परनाइक ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी दृष्टिकोण, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति गहरी प्रतिबद्धता ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाने में मदद की है। परनाइक ने कहा कि पिछले 12 वर्षों के दौरान, भारत ने ‘‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास, जन कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक वृद्धि में उल्लेखनीय प्रगति’’ देखी है।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने संदेश में अरुणाचल प्रदेश के विकास के प्रति प्रधानमंत्री के अभूतपूर्व समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। खांडू ने मोदी के लंबे जीवन और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए निरंतर सेवा की प्रार्थना करते हुए कहा, ‘‘सीमावर्ती बुनियादी ढांचे और संपर्क व्यवस्था से लेकर परिवर्तनकारी विकास पहलों तक, आपके दृष्टिकोण और समर्थन ने अरुणाचल प्रदेश को पहले से कहीं अधिक मजबूत किया है।’’ उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने भी मोदी को बधाई दी और बुनियादी ढांचे, डिजिटल और समाज कल्याण जैसे क्षेत्रों में प्रगति लाने के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता की सराहना की। ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति ने मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्षों की जनसेवा की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात की सेवा करने से लेकर देश का नेतृत्व करने तक, नरेन्द्र मोदी की यात्रा विकास, सुशासन और जनता की आकांक्षाओं के प्रति एक दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। कामना करता हूं कि उनका दृष्टिकोण और नेतृत्व एक मजबूत, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देता रहे।’’ मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने से पहले एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘प्रभु श्री जगन्नाथ उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और असीम शक्ति प्रदान करें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी का ‘‘दूरदर्शी नेतृत्व और राज्य के प्रति अटूट स्नेह’’ लोगों को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध ओडिशा बनाने के लिए प्रेरित करता रहता है। मुख्यमंत्री ने बाद में लोक सेवा भवन परिसर में पौधारोपण किया और भुवनेश्वर में भाजपा की युवा शाखा द्वारा आयोजित एक रक्तदान शिविर में भी भाग लिया। ओडिशा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

Continue reading on the app

  Sports

Umpires Match Fees: BCCI ने अंपायरों की मैच फीस दोगुनी की, अब एक मुकाबले में मिलेगा इतना पैसा

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने घरेलू अंपायरों की मैच फीस दोगुनी कर दी है. जानिए अब भारतीय अंपायरों को कितना पैसा मिलेगा? Thu, 17 Sep 2026 18:56:51 +0530

  Videos
See all

Japan News: Japan में भालुओं का आतंक! सरकार ने बनाया ‘भालू मंत्री’, जानें पूरा मामला | N18S | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T14:44:10+00:00

Houthi America Deal: अमेरिका-हूती डील से सऊदी की टेंशन! Red Sea में नया समझौता! | N1S | Saudi Arab #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T14:45:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers