Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी 76 वर्ष के हुए, शीर्ष केंद्रीय मंत्री बोले- जनसेवा के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक

मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वर्ष के होने और जनसेवा में 25 वर्ष पूरे होने पर शीर्ष केंद्रीय मंत्रियों ने गुरुवार को जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को प्रेरणादायक बताया। साथ ही, अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Continue reading on the app

R Ashwin Birthday: 40 साल के हुए रविचंद्रन अश्विन, जानिए उनके बर्थडे पर जीवन से जुड़ी खास बातें और कुछ रिकॉर्ड

R Ashwin Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन आज 40 साल के हो चुके हैं. इस मौके पर वो अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. अश्विन को इंडियन क्रिकेट टीम के लिए बेहतरीन योगदान देने के लिए बीसीसीआई ने पोस्ट कर उनको जन्मदिन की बधाई दी है. बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के विनर, टीम इंडिया के महान खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं'. 

17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे रविचंद्रन अश्विन का क्रिकेट सफर बेहद खास रहा है. अश्विन के पिता रविचंद्रन खुद मध्यम गति के गेंदबाज रहे थे. करीब 14 साल की उम्र ओपनिंग बल्लेबाज से अश्विन ऑफ स्पिन गेंदबाज बन गए. इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने 23 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया. तो आइए आज उनके जन्मदिन के मौक पर उनसे जुड़े 5 बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं.

अश्विन के जीवन से जुड़ी खास बात

अश्विन करीब 14 साल की उम्र में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे. इस चोट के कारण उन्हें कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था, जब उन्होंने मैदान पर वापसी की, तब तक टीम में ओपनिंग बल्लेबाज की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी ने ले ली थी. ऐसे समय में उनकी मां ने उन्हें स्पिन गेंदबाजी करने की सलाह दी. अश्विन ने मां की बात मानी और धीरे-धीरे ऑफ स्पिन को अपनी ताकत बना लिया. 

टेस्ट क्रिकेट में लगाई विकेटों की झड़ी

अश्विन का टेस्ट रिकॉर्ड शानदार रहा है.. उन्होंने भारत के लिए 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 37 बार एक पारी में फाइव विकेट हॉल या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया. अश्विन ऑफ स्पिन के अलावा वह कैरम बॉल और अलग-अलग गति से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. वो टेस्ट क्रिकेट में 250 और 300 विकेट का आंकड़ा तेजी से पूरा करने वाले गेंदबाजों में भी बने थे. 

अश्विन ने बैटिंग में भी किया कमाल

अश्विन को भारत के एक बेहतरीन ऑफ स्पिन गेंदबाज ही मना जाता था.लेकिन कई मौकों पर उन्होंने अपने बल्ले से भी धमाल मचाया. अश्विन बल्ले से भी टीम के लिए उपयोगी साबित हुए. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 3503 रन बनाए और 6 शतक लगाए. वनडे क्रिकेट में उनके नाम 707 रन दर्ज हैं. भारत के लिए उन्होंने 116 वनडे मैचों में 156 विकेट और 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 72 विकेट हासिल किए. उन्होंने बल्ले से भी टेस्ट क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं.

6 शतक भी अश्विन किए अपने नाम 

अश्विन के नाम टेस्ट क्रिकेट का एक खास रिकॉर्ड भी है. वह 500 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के साथ 6 टेस्ट शतक लगाने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं. उनकी गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी की क्षमता ने उन्हें एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनाया. अश्विन ने भारत के लिए खेलते हुए 11 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार भी जीता. यह उनकी लगातार अच्छे प्रदर्शन की बड़ी मिसाल है.

ये भी पढ़ें : सचिन, गंभीर से युवराज तक... इन खिलाड़ियों ने दी PM Modi को जन्मदिन की बधाई, जानिए पीटी उषा और साइना नेहवाल ने क्या कहा

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा को विदेश में भी बनाने होंगे रन...', संदीप पाटिल ने टेस्ट क्रिकेट पर भी उठाए सवाल

Sandeep Patil on Vaibhava Sooryavanshi-Abhishek Sharma: दिग्गज क्रिकेटर संदीप पाटिल ने कहा है कि अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ियों को सिर्फ घरेलू पिचों पर नहीं, बल्कि विदेश में भी रन बनाने होंगे. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की अनदेखी और घरेलू क्रिकेट से खिलाड़ियों की दूरी पर चिंता जताई. 1983 विश्व कप विजेता पाटिल के मुताबिक, विदेशी टीमें तगड़ा होमवर्क करके मैदान में उतरती हैं, इसलिए युवाओं को घरेलू क्रिकेट खेलकर अपनी तकनीक मजबूत करनी होगी. Fri, 18 Sep 2026 20:19:01 +0530

  Videos
See all

Breaking News LIVE: Pakistan में 'सुसाइड ब्लास्ट'! | Khyber Pakhtunkhwa | Bengal By Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T15:41:59+00:00

Poochta Hai Bharat With Arnab: आज हुआ UP Election तो किसकी बनेगी सरकार? | CM Yogi Vs Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T15:46:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers