Responsive Scrollable Menu

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेलेब्स ने दी बधाई: अक्षय कुमार बोले- 'हमें यूं ही प्रेरित करते रहें', कंगना-सुनील शेट्टी ने भेजे खास संदेश

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं लंबे जीवन की कामना की।

कंगना रनौत ने दी  खास शुभकामनाएं
अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में संस्कृत श्लोक के साथ लिखा- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें। उनके नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प निरंतर सशक्त होता रहे।

अक्षय कुमार ने सेवा के जरिए जन्मदिन मनाने की बात कही
अभिनेता अक्षय कुमार ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि जन्मदिन मनाने का एक खूबसूरत तरीका यह हो सकता है कि इस दिन किसी जरूरतमंद की मदद की जाए और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाई जाए।

अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि वह देशवासियों को प्रेरित करते रहें। उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में 'जय भारत' और 'जय महाकाल' भी लिखा।

अनुपम खेर ने की लंबी और स्वस्थ जिंदगी की कामना
अभिनेता अनुपम खेर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश साझा किया। उन्होंने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लंबे, स्वस्थ और आनंदमय जीवन की कामना की।

सुनील शेट्टी ने भी दी बधाई
अभिनेता सुनील शेट्टी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आने वाले वर्ष के लिए अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और देश की सेवा के प्रति निरंतर समर्पण की कामना की।
 

Continue reading on the app

Semiconductor Policy ने भारत में चिप उद्योग को दिया मजबूत आधार: Micron CEO संजय मेहरोत्रा

माइक्रोन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजय मेहरोत्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की सेमीकंडक्टर नीति को बढ़ावा देने के प्रयासों ने उद्योग को वह मजबूत आधार दिया है, जो पहले उसके पास नहीं था और देश अब परिकल्पना से आगे बढ़कर उसे अमल में ला रहा है। मेहरोत्रा ने ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ के उद्घाटन समारोह में कहा, “दशकों से लोग भारत की सेमीकंडक्टर क्षमता की बात करते रहे हैं। मैं भी ऐसी कई चर्चाओं का हिस्सा रहा हूं।

केवल क्षमता से उत्पाद तैयार होकर बाजार में नहीं पहुंचते। आज भारत में मैं जिस चीज को देख रहा हूं, वह काम को अमल में लाना है।” उन्होंने कहा कि माइक्रोन पिछले सात साल से भारत में है। कंपनी भारत में सीधे तौर पर 7,000 से अधिक लोगों को रोजगार देती है और उसके काम से पूरी मूल्य श्रृंखला में हजारों अन्य रोजगार को भी समर्थन मिलता है।

मेहरोत्रा ने कहा, “इस साल की शुरुआत में हमने गुजरात के साणंद में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू किया। यह भारत में पहली सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण सुविधा है और भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत पहली परियोजना है... तैयार डीआरएएम और एनएएनडी उत्पाद अब गुजरात से दुनियाभर के ग्राहकों के लिए भेजे जा रहे हैं। इन पर वह ‘मेड इन इंडिया’ लेबल लगा है, जिसे यह देश लंबे समय से किसी मेमोरी चिप पर लगाने का इंतजार कर रहा था।” माइक्रोन के सीईओ ने कहा कि मौजूदा उत्पादन क्षमता भारत के पूरे लैपटॉप बाजार की मेमोरी की जरूरत से भी अधिक है।

उन्होंने कहा, “भारत सेमीकंडक्टर मिशन और अब आईएसएम 2.0 ने इस उद्योग को वह आधार दिया है, जो उसके पास पहले नहीं था।

Continue reading on the app

  Sports

बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

Asian Games China Women Cricket Team: चीन की महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स की शुरुआत से पहले ही बाहर हो गई. दिलचस्प बात ये रही कि मैच में एक गेंद तक नहीं फेंकी गई और बिना इसके ही चीन को बेरंग लौटना पड़ा. आखिर ऐसा क्यों हुआ? किस नियम के तहत हुआ और इससे भारतीय महिला क्रिकेट टीम को क्या फर्क पड़ेगा, चलिए जानते हैं. Thu, 17 Sep 2026 11:40:39 +0530

  Videos
See all

इस्लामी मुल्क बांग्लादेश में एक बार फिर से हिन्दुओं पर हमला #bangladeshhindus #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T08:02:55+00:00

Weather News Today |अभी-अभी आया IMD का बड़ा अलर्ट, 20 राज्यों में भारी बारिश! IMD Alert | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T08:15:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers