Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी के नेतृत्व ने अर्थव्यवस्था में औपचारिकीकरण, समावेशन और डिजिटलाइजेशन को दिया बढ़ावा : सीआईआई अध्यक्ष मुकुंदन

मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। सीआईआई के अध्यक्ष आर. मुकुंदन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व ने भारतीय अर्थव्यवस्था में औपचारिकीकरण, वित्तीय समावेशन और डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिया है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ एक इंटरव्यू में मुकुंदन ने कहा कि पीएम ने गुजरात के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण काम किए गए हैं। “औपचारिकीकरण, समावेशन और डिजिटलाइजेशन” पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों के तीन प्रमुख स्तंभ हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री को सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे करने पर भी बधाई दी।

उन्होंने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के क्रियान्वयन को अर्थव्यवस्था के औपचारिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। वहीं, जन धन-आधार-मोबाइल (जेएएम) ढांचे को वित्तीय समावेशन का प्रमुख माध्यम और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को भारत के डिजिटलाइजेशन अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

मुकुंदन ने आगे कहा कि अब फोकस कारोबार करने में आसानी से आगे बढ़कर आम नागरिक के लिए जीवन जीने में आसानी, जीवन-यापन की लागत और जीवन की गति को बेहतर बनाने पर होना चाहिए।

उन्होंने आईएएनएस से ​​कहा, अब ध्यान ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से हटकर आम नागरिक के लिए ईज ऑफ लिविंग, कॉस्ट ऑफ लिविंग और स्पीड ऑफ लिविंग पर केंद्रित होना चाहिए।

मुकुंदन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश और उसके लोगों के लिए ऊंची आकांक्षाएं तय करना जारी रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, “हमारे नेता के तौर पर उन्हें हम सभी से और व्यापक रूप से पूरे देश से बहुत ऊंची आकांक्षाएं रखना जारी रखना चाहिए।”

मुकुंदन के मुताबिक, इससे भारत को अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी, खासकर ऐसे समय में जब विकास के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Radha Ashtami Puja 2026: कल या परसो... कब है राधा अष्टमी? ऐसे करें पूजा, जानें प्रिय भोग

Radha Ashtami Puja 2026: कृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन के बाद राधा अष्टमी मनाई जाती है. इस पर्व को राधा रानी के प्राकट्य उत्सव के रूप में मनाया जाता है. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है. इस साल राधा अष्टमी का त्योहार 19 सितंबर 2026 को यह पर्व मनाया जाएगा. 19 सितंबर के दिन ही साधक व्रत रखेंगे और राधा-रानी की पूजा करेंगे. धार्मिक मान्यता है कि राधा रानी का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन की पूजा खास होती है. भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए आपको राधा जी की पूजा भी करनी चाहिए. चल्ए जानते हैं राधा अष्टमी पर पूजा करने की संपूर्ण विधि और उनके प्रिय भोग.

राधा अष्टमी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, देवी राधा रानी का प्राकट्य उत्सव अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है. इस साल अष्टमी तिथि का प्रारंभ 18 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे होगा और फिर इसका समापन 19 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर होगा. 19 सितंबर को मध्याह्न समय सुबह 10:54 मिनट से लेकर 1:20 मिनट पर समाप्त होगा. 

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:27 से लेकर 05:14 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:43 से लेकर दोपहर 12:32 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:13 से लेकर 06 बजकर 37 मिनट तक
  • अमृत काल- शाम 06:31 से लेकर 08 बजकर 19 मिनट तक
  • रवि योग- 20 सितंबर को रात 01:43 से लेकर सुबह 06:02 मिनट तक

इस दिन राहुकाल का समय 9 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और फिर 10:36 तक रहेगा.

ये भी पढ़ें- Santan Saptami 2026: आज या कल... कब रखा जाएगा संतान सप्तमी का व्रत? जानें सही डेट-शुभ मुहूर्त

राधा रानी आखिर हैं कौन?

हिंदू पौराणिक मान्यताओं में हमें अक्सर यहीं बताया जाता है कि वे भगवान कृष्ण की प्रियसी थी. मगर क्या आप जानते हैं राधा रानी कृष्ण जी की आंतरिक शक्ति थी. राधा-कृष्ण का संबंध प्रेम, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. राधा-रानी वृषभानु की पुत्री थ और उनकी माता का नाम कीर्ति देवी है. राधा-रानी को भक्ती, प्रेम और करुणा की देवी कहा जाता है. राधा रानी को बरसाना की ठकुरामी यानी स्वामिनी कहा जाता है. इसके साथ ही पूरे ब्रजमंडल मथुरा, वृंदावन और आसपास का क्षेत्र में उन्हें वहां की महारानी के रूप में पूजा जाता है. आज भी इस क्षेत्र में लोग प्रेम से एक-दूसरे को राधे-राधे कहते हैं. 

राधा अष्टमी पूजन सामग्री

राधा रानी की पूजा में कुछ चीजों का होना आवश्यक होता है जैसे कि फल, फूल की माला, रोली, अक्षत, सुगंध, चंदन, सिंदूर, केसर, राधा-रानी की पोशाक, आभूषण खासतौर पर पायल, देसी घी, अभिषेक करने के लिए पंचामृत और पंचामृत की सभी सामग्रियां जैसे दूध, दही, घी, शहद और शक्कर. राधा-रानी को दूध की मिठाइयां और अरबी की सब्जी का भोग लगाया जाता है. इसके अलावा, राधा रानी को चूड़ा, मोर पंख और बांसुरी भी अवश्य चढ़ाई जाती है. 

राधा रानी की पूजा कैसे करें?

राधा अष्टमी के दिन व्रती को सुबह स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करने होते हैं. इसके बाद पूजा स्थान को साफ करके पूर्व या उत्तर दिशा में चौकी बिठाएं. इसके बाद उस पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं. अब राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित करें. घर में राधारानी की तस्वीर हो तो उन्हें भी स्थापित किया जा सकता है. इसके बाद हथेली में जल, फूल और अक्षत रखकर व्रत का संकल्प लें. इसके बाद एक कलश में जल भरकर उस पर आम के पत्ते और नारियल रखें. राधा-कृष्ण को जल, पोशा, चंदन, रोली, अक्षत और फूल अर्पित करें. यदि संभव हो तो प्रतिमा का जल या पंचामृत से अभिषेक करें. अगर सिर्फ तस्वीर है तो अभिषेक न करें और फूल-चंदन से पूजा करें.

भगवान कृष्ण को तुलसी दल अर्पित करें और राधा-रानी को श्रृंगार अर्पित करें. इसके बाद धूप-दीप जलाएं. मध्याह्न काल में आप राधा अष्टमी की कथा का पाठ कर सकते हैं. इसके साथ आज उनके मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं. अंत में राधा-कृष्ण की आरती करें और पूजा समाप्त करें. 

राधा रानी के प्रिय भोग कौन-कौन से हैं?

राधा रानी को अरबी की सब्जी अत्यधिक प्रिय होती है. खासतौर पर अरबी की वह सब्जी जो दही से बनाई गई हो. राधा अष्टमी के दिन  उन्हें अरबी की सब्जी, रबड़ी, मालपुए, पंचामृत, माखन-मिश्री और मीठे पान का भोग लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-September 2026 Vrat Tyohar List: जन्माष्टमी, गणेशोत्सव और हरतालिका तीज, यहां देखें सितंबर में पड़ने वाले सभी पर्व और त्योहारों की लिस्ट

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा... 30 गेंद में ऐतिहासिक T20I सेंचुरी ठोकते ही क्रीज पर क्यों योगा करने लगे अभिषेक शर्मा?

Abhishek Sharma celebration: अभिषेक शर्मा जब महज 30 गेंद में रिकॉर्ड तोड़ शतक लगाने के बाद क्रीज पर ही बैठकर शांति पाठ की मुद्रा में बैठ गए तब स्टैंड्स में बैठे उनके पिता का जश्न देखने लायक था. अपने बेटे की इस उपलब्धि पर राजकुमार शर्मा का सीना गर्व से चौड़ा हो गया होगा, जो अभिषेक के बचपन के कोच भी हैं. Thu, 17 Sep 2026 20:36:08 +0530

  Videos
See all

Encounter in Udhampur: सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, एक OGW को दबोचा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T15:12:40+00:00

Poochta Hai Bharat: 25 साल की तपस्या | PM Modi 76th Birthday | BJP | Political Journey #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T15:15:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers