Responsive Scrollable Menu

'चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता', AI पर चल वैश्विक विवाद के बीच UN का बड़ा बयान

UN on AI: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को लेकर इन दिनों दुनियाभर में हलचल मची है. एआई की दौड़ को धीमा करने और लाभप्रदता बढ़ाने की चुनौती को लेकर वैश्विक स्तर पर भारी हलचल मची हुई है. एआई एक्सपर्ट, वैज्ञानिक और नेता कई मतों में बंट गए हैं. वहीं अब संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी इस विवाद में शिरकत की है.

एंथ्रोपिक और OpenAI की सेफ्टी टीम से जुड़े रिसर्चर ने चेतावनी दी है कि अनियंत्रित एआई मानवता के लिए गंभीर अस्तित्वगत खतरा बन सकता है. इस बात पर चिंता जताई जा रही है कि यदि एआई सिस्टम ने खुद को इंसानी नियंत्रण के बिना सुधारना शुरू कर दिया, तो स्थिति हाथ से निकल सकती है.

क्या बोला UN?

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने AI के सुरक्षित और जिम्मेदार विकास के लिए देशों के बीच मजबूत सहयोग की जरूरत बताई है. उन्होंने कहा कि सरकारें तेजी से विकसित हो रहे शक्तिशाली AI सिस्टम को लेकर उठ रही चिंताओं को नजरअंदाज नहीं कर सकतीं. 

X पर एक पोस्ट में गुटेरेस ने इस सप्ताह की शुरुआत में जताई गई अपनी चिंताओं को दोहराया. उन्होंने कहा कि AI में बड़ी संभावनाएं हैं, लेकिन इसका विकास इतनी तेजी से हो रहा है कि इसके संभावित खतरों को समझने की दुनिया की क्षमता उससे पीछे रह रही है. 

Continue reading on the app

सुबह उठते ही अकड़ जाती है कमर? इन वजहों से हो सकती है परेशानी, ऐसे पाएं राहत

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। सुबह बिस्तर से उठते ही अगर कमर सीधी करने में परेशानी हो या फिर झुकने पर खिंचाव महसूस हो, तो इसे सिर्फ थकान समझकर नजरअंदाज न करें। कमर का अकड़ना एक आम समस्या है, जो कई बार गलत तरीके से सोने, लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने या ज्यादा मेहनत करने के बाद हो सकती है। हालांकि, अगर यह समस्या बार-बार हो रही है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसके पीछे मांसपेशियों के अलावा रीढ़ से जुड़ी कोई परेशानी भी हो सकती है।

कमर अकड़ने की सबसे आम वजहों में लंबे समय तक बैठे रहना शामिल है। आजकल दफ्तर में लगातार कई घंटे कुर्सी पर बैठना या घर पर लंबे समय तक मोबाइल चलाना कमर की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ा सकता है। जब शरीर लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहता है, तो कमर और कूल्हों के आसपास की मांसपेशियां ठीक तरह से काम नहीं कर पातीं। इससे उठते समय अकड़न और खिंचाव महसूस हो सकता है।

गलत तरीके से बैठना भी इस परेशानी को बढ़ा सकता है। कुर्सी पर बैठते समय लगातार आगे की ओर झुकना, कमर को सहारा न देना या मोबाइल को नीचे रखकर लंबे समय तक देखना शरीर की सामान्य बनावट पर असर डालता है। इसी तरह बहुत देर तक खड़े रहना या अचानक भारी सामान उठाना भी कमर की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा करता है। ऐसी स्थिति में अकड़न के साथ दर्द भी हो सकता है।

सोने का तरीका भी कमर की अकड़न से जुड़ा हो सकता है। अगर रातभर शरीर ऐसी स्थिति में रहा, जिसमें कमर और उसके आसपास की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ा, तो सुबह उठने पर अकड़न महसूस होती है। कई बार कम चलना-फिरना भी इसका कारण बनता है। जब शरीर की मांसपेशियां नियमित रूप से काम नहीं करतीं, तो इससे शरीर का लचीलापन और ताकत प्रभावित होते है। इसलिए दिनभर बैठे रहने वाले लोगों को हल्की गतिविधि और नियमित कसरत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

कमर अकड़ने पर थोड़ी राहत के लिए हल्की गर्म सिकाई की जा सकती है। गर्माहट से मांसपेशियों को आराम मिलता है। इसके साथ ही लंबे समय तक बिस्तर पर पड़े रहने के बजाय अपनी क्षमता के अनुसार हल्का चलना-फिरना बनाए रखना बेहतर होता है। बहुत हल्के खिंचाव वाले व्यायाम भी मदद करते हैं, लेकिन अगर किसी गतिविधि से दर्द बढ़ता है तो उसे जबरदस्ती नहीं करना चाहिए।

बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि लंबे समय तक लगातार न बैठें। बीच-बीच में उठकर कुछ कदम चलें और बैठते समय कमर को सहारा दें। रोजाना हल्की कसरत, टहलना और शरीर की क्षमता के अनुसार मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम करें, ये कमर को मजबूत रखने में मदद करते हैं।

हर बार कमर की अकड़न सामान्य नहीं होती। अगर दर्द बहुत ज्यादा है, बार-बार लौट रहा है या कई हफ्तों तक बना रहता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

--आईएएनएस

पीके/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

12000 करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाले इस एथलीट का डोनाल्ड ट्रंप की बहू से अफेयर, दुनिया की नजरों से छिपाए नहीं छिपा इश्क

गोल्फ को हमेशा से एक महंगा खेल माना जाता है. यही कारण है कि ये खेल आम लोगों के पहुंच दूर है, लेकिन इसके बावजूद इस खेल में कुछ ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने अपना झंडा बुलंद किया. ऐसे ही एक खिलाड़ी टाइगर वुड्स हैं. वैसे तो इनकी पहचान एक गोल्फर की रही है, लेकिन आइए जानतें हैं उनकी पर्सनल लाइफ जुड़ी कुछ ऐसी बातें तो जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है. Thu, 17 Sep 2026 14:58:34 +0530

  Videos
See all

Iran America War : खाड़ी में जंग, तेल के दाम आसमान छुएंगे | Shorts | Oil Prices | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T10:03:47+00:00

Aaj Ki Taaza Khabar : Disha Salian Case | PM Modi | UCC |Amit Shah | New UPI Payment Rule | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T10:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers