भारत और अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा सीरीज का अंतिम T20 मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी खेल सकते हैं भारत में पहला इंटरनेशनल मुकाबला
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। जानकारी दे दें कि भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। ऐसे में तीसरे मैच में टीम की नजर बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने पर हो सकती है। कप्तान श्रेयस अय्यर के संकेतों के मुताबिक प्लेइंग-11 में बदलाव संभव है। आज टीम में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है।
दरअसल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए यह मुकाबला खास हो सकता है। अगर उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया जाता है तो वह भारत में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। एशियन गेम्स से पहले टीम के लिए ओपनिंग के विकल्प तैयार करना भी अहम है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पहले से इस भूमिका के दावेदार हैं जबकि वैभव को मौका मिलने से एक और विकल्प तैयार हो सकता है।
राशिद खान 200 टी-20 इंटरनेशनल विकेट के करीब
वहीं सीरीज में भारत की बल्लेबाजी की बात करें तो इसमें अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने दो मैचों में 121 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 237.25 रहा है। पहले मुकाबले में उन्होंने 82 रन की पारी खेली थी जबकि दूसरे मैच में 39 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने दो मैचों में 5 विकेट लिए हैं और उनकी इकोनॉमी 6.75 रही है। अफगानिस्तान के राशिद खान इस मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि के करीब हैं। उन्होंने अब तक 117 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 196 विकेट लिए हैं। यानी 200 विकेट पूरे करने के लिए उन्हें चार विकेट और चाहिए। अगर राशिद इस मैच में चार विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह मेंस या विमेंस क्रिकेट में 200 टी-20 इंटरनेशनल विकेट पूरे करने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।
राशिद ने अभी तक दो मैचों में 3 विकेट लिए
दरअसल सीरीज में राशिद ने अभी तक दो मैचों में 3 विकेट लिए हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने 9.33 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को उनसे एक बार फिर बड़ी भूमिका की उम्मीद होगी। टीम के पास मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी के रूप में भी स्पिन के विकल्प हैं। प्लेइंग-11 में एक स्पिनर कम करके अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल करने पर भी टीम विचार कर सकती है। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों में अजमतुल्लाह उमरजई इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने दो मैचों में 75 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 138.88 है और उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 64 रन रहा है। वहीं अफगानिस्तान की गेंदबाजी में नवीन-उल-हक की फिटनेस पर भी नजर रहेगी। दूसरे मैच में फजलहक फारूकी ने नई गेंद से गेंदबाजी नहीं की थी ऐसे में टीम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
दिल्ली में बल्लेबाजों पर रहेंगी नजरें
वहीं तीसरा टी-20 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। अब तक दोनों टीमों के बीच 11 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 10 मैच जीते हैं जबकि अफगानिस्तान को जीत नहीं मिली है। एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा है। हालांकि तीसरे मैच का नतीजा सीरीज पर असर नहीं डालेगा, क्योंकि भारत पहले ही 2-0 की बढ़त के साथ सीरीज जीत चुका है। दिल्ली की पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। अरुण जेटली स्टेडियम की छोटी बाउंड्री के कारण बड़े शॉट देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बल्लेबाजों के लिए तेजी से रन बनाने के मौके रहेंगे।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नितिश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदीकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान/नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, अब्दुल्लाह अहमदजई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर देशभर से मिली शुभकामनाएं, पीएम बोले- ये प्यार मेरे दिल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर पीएम को हर जगह से बधाई संदेश मिल रहे हैं। राजनेताओं से लेकर आम जनता सभी ने उन्हें शुभकानाएं भेजी हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में दीपोत्सव का आयोजन किया जाने वाला है। आशीर्वाद का दीपक के नाम से ये आयोजन होगा। इसके तहत देश के अलग-अलग शहरों में मिट्टी के दिए जलाए जाएंगे। चलिए जान लेते हैं कि पीएम को किस अंदाज में बधाइयां मिली हैं।
राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। पिछले 25 सालों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर आपने अनेक प्रतिमान स्थापित किए हैं। आपने समावेशी विकास को नई दिशा और गति प्रदान की है।”
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ…
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2026
गृह मंत्री अमित शाह की बधाई
गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा “परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने का आपका जीवन तप और अटूट संकल्प की गाथा है। ये यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा है।”
अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले मोदी जी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है। सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों…
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2026
रक्षामंत्री की पोस्ट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह में भी इस मौके पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री को शुभकामना दी है। उन्होंने लिखा “पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। डिजिटल कनेक्टिविटी हो या फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर या इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप हर क्षेत्र में प्रगति कर रहे हैं।”
Warm wishes and greetings to Prime Minister Shri @narendramodi on his birthday.
Under his leadership, India is moving with confidence towards achieving the goal of ‘Viksit Bharat’. From physical infrastructure to digital connectivity, from the welfare of the poor to innovation…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 17, 2026
अक्षय कुमार ने दी बधाई
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए देखा गया। उन्होंने लिखा “आज हमारे प्रधानमंत्री का जन्मदिन है और हम इसे सेवा संकल्प के तौर पर मना रहे हैं। सेलिब्रेशन का इससे खूबसूरत तरीका दूसरा नहीं है।”
आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएँ, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएँ… बस इतना सा संकल्प।
Happy Birthday…— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 17, 2026
कंगना रनौत ने किया विश
पीएम को एक्टर और सांसद कंगना रनौत ने भी विश किया है। उन्होंने लिखा “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। ईश्वर ने उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्र सेवा की शक्ति प्रदान करें। उनके नेतृत्व में देश विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को लेकर सशक्त होता रहे।”
जीवेत् शरदः शतम् शतम्।
सुदिनं सुदिनं जन्मदिनम्।
भवतु मंगलं जन्मदिनम्॥देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें। उनके… pic.twitter.com/TNZm7AxYPr
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 17, 2026
कहीं रेत की आकृति, कहीं केक
प्रधानमंत्री के जन्मदिन को हर कोई अपने-अपने अंदाज में मनाता हुआ दिखाई दे रहा है। सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर प्रधानमंत्री मोदी की आकृति बनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी है। वहीं पेरिस के एफिल टॉवर पर भाजपा नेता केक काटकर पीएम का जन्मदिन मनाएंगे।
पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
पीएम को अपने जन्मदिन पर मिल रही शुभकामनाओं और आयोजित किए जा रहे अलग अलग कार्यक्रमों पर प्रतिक्रिया देते हुए देखा गया। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा “कुछ बातें और अंदाज बहुत खास होते हैं। आशीर्वाद का दिया ऐसा ही इजहार है जिसने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है। हर आशीर्वाद हमारे प्यारे भारत की और भी ज्यादा निष्ठा के साथ सेवा करने के मेरे संकल्प को पहले से ज्यादा मजबूत करता है।”
Some gestures remain very special! #AshirwadKaDiya is one such expression of affection that has deeply touched me.
Every blessing strengthens my resolve to serve our beloved Bharat with even greater devotion. https://t.co/YPgIUibiMW
— Narendra Modi (@narendramodi) September 17, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News











