सिर्फ ₹1,659 में आया Itel Muzik 450L: मिलेगा 2-in-1 स्पीकर, Bluetooth और Wireless FM, जानें खासियत
Itel Muzik 450L Launch: Itel ने भारत में अपना नया बजट फीचर फोन Itel Muzik 450L लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया फोन खास तौर पर तेज आवाज वाले 2-in-1 हाई-आउटपुट स्पीकर और बड़ी 2,500mAh बैटरी के साथ आता है। फोन में USB Type-C चार्जिंग, Bluetooth और वायरलेस FM रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Itel Muzik 450L की कीमत
भारत में Itel Muzik 450L की कीमत ₹1,659 रखी गई है। फोन के साथ बॉक्स में प्रोटेक्टिव बैक कवर भी दिया जा रहा है।यह फीचर फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन कलर वेरिएंट के आधिकारिक नामों की जानकारी नहीं दी है। मार्केटिंग पोस्टर्स में फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में नजर आया है। Itel ने फोन में किसी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट की स्थिति में एक साल की काउंटर रिप्लेसमेंट सुविधा देने की बात कही है।
Itel Muzik 450L के स्पेसिफिकेशन्स
Itel Muzik 450L में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। फोन में F20 2-in-1 स्पीकर सिस्टम मिलता है, जिसे म्यूजिक, FM रेडियो और कॉलिंग के दौरान तेज आवाज देने के लिए डिजाइन किया गया है। फोन की मोटाई 13.4mm है। इसमें King Talker वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है, जिससे यूजर्स को फोन इस्तेमाल करने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़े-ः ₹35,990 का नया Primebook 3 Max लैपटॉप: 8GB RAM, AI फीचर्स के साथ मिलेगी 12 घंटे की बैटरी, जानें खासियत
वायरलेस FM और Bluetooth का सपोर्ट
कनेक्टिविटी के लिए Itel Muzik 450L में Bluetooth दिया गया है। फोन में वायरलेस FM रेडियो के साथ रिकॉर्डिंग फीचर भी मिलता है। इसका मतलब यूजर्स बिना वायर्ड हेडसेट लगाए FM रेडियो सुनने के साथ-साथ ब्रॉडकास्ट को रिकॉर्ड भी कर सकते हैं। फोन में आइकन सपोर्ट, डेडिकेटेड वाइब्रेशन मोटर और ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
VGA कैमरा और 1,000 से ज्यादा कॉन्टैक्ट सेव करने की सुविधा
Itel Muzik 450L में VGA रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में बिल्ट-इन टॉर्च भी मिलती है। कंपनी के अनुसार, फोन में 1,000 से ज्यादा कॉन्टैक्ट सेव किए जा सकते हैं। इसमें Auto Call Recording का फीचर भी मौजूद है। फोन में एक शॉर्टकट फीचर दिया गया है, जिसके तहत '0' बटन को दबाकर रखने पर फोन मौजूदा समय को बोलकर बताता है।
2,500mAh की बड़ी बैटरी
Itel Muzik 450L में 2,500mAh की बैटरी दी गई है। इसे USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। बजट फीचर फोन होने के बावजूद Type-C चार्जिंग का सपोर्ट इसे पुराने फीचर फोन से अलग बनाता है।
₹35,990 का नया Primebook 3 Max लैपटॉप: 8GB RAM, AI फीचर्स के साथ मिलेगी 12 घंटे की बैटरी, जानें खासियत
Primebook 3 Max Launch: भारत में लैपटॉप बाजार में Primebook अपनी तीसरी पीढ़ी की नई लैपटॉप सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज में Primebook 3 Max कंपनी का प्रमुख मॉडल होगा। नए लैपटॉप में अपग्रेडेड हार्डवेयर के साथ PrimeOS में कई नए सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
Primebook 3 Max के फीचर्स
Primebook 3 Max में MediaTek Genio 720 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें दो A78 कोर 2.6GHz की स्पीड पर और छह A55 कोर 2.0GHz पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। लैपटॉप में 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, नया हार्डवेयर पिछली पीढ़ी की तुलना में 40% तक बेहतर परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।
15.6 इंच Full HD डिस्प्ले और 12 घंटे तक की बैटरी
Primebook 3 Max में 15.6 इंच का Full HD IPS एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 1,920 x 1,080 पिक्सल और अधिकतम ब्राइटनेस 250 निट्स है। लैपटॉप में 60.3Wh बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। चार्जिंग के लिए 36W USB-C सपोर्ट दिया गया है।
ये भी पढ़े-ः Xiaomi Watch S5 41mm और REDMI Buds 8S जल्द होंगे लॉन्च: डिजाइन और कलर ऑप्शन हुए टीज, देखें फीचर्स
कनेक्टिविटी और कैमरा फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, USB-C 3.2, USB-C 2.0, USB-A 3.2, USB-A 2.0 और microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है। इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी मौजूद है। वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का वेबकैम मिलता है, जो 30fps पर 1440p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा डुअल माइक्रोफोन, स्टीरियो स्पीकर और बैकलिट कीबोर्ड भी दिया गया है।
PrimeOS में मिलेंगे नए AI और Productivity फीचर्स
Primebook 3 Max के साथ कंपनी ने PrimeOS में कई नए फीचर्स जोड़े हैं। इनमें PrimeOffice प्रमुख है, जो डॉक्यूमेंट, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन के लिए ऑफलाइन-फर्स्ट प्रोडक्टिविटी सूट है। इसके अलावा PrimeLinux के जरिए यूजर्स VS Code, GIMP, LibreOffice, Firefox, Arduino IDE, DBeaver CE, TablePlus और Postman जैसे ऐप्स इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें Linux Terminal का भी सपोर्ट दिया गया है।
सुरक्षा और सिस्टम मैनेजमेंट के लिए PrimeSecurity और Task Manager दिए गए हैं। वहीं PrimeX Cloud PC के जरिए Windows सॉफ्टवेयर चलाने की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने PrimeAGNT नाम का ऑपरेटर AI फीचर भी जोड़ा है, जो PrimeOS में AI आधारित क्षमताएं उपलब्ध कराएगा।
Primebook 3 Max की कीमत और उपलब्धता
Primebook 3 Max को भारत में 1 अक्टूबर 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹35,990 रखी गई है। यह लैपटॉप Amazon, Flipkart, Primebook की वेबसाइट, दिल्ली-NCR और बेंगलुरु के Bajaj Electronics स्टोर्स तथा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में Sangeetha Mobiles और Pai International स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










