Vishwakarma Puja 2026: सोने की लंका से पुष्पक विमान तक, भगवान विश्वकर्मा ने बनाई थीं ये अद्भुत रचनाएं
Vishwakarma Puja 2026: साल 2026 में 17 सितंबर, गुरुवार को कन्या संक्रांति के अवसर पर विश्वकर्मा पूजा मनाई जाएगी। इस दिन खासतौर पर कारखानों, दुकानों, वर्कशॉप और कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं में उन्हें देवताओं का शिल्पकार और निर्माण कला का प्रतीक माना गया है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने अपनी अद्भुत स्थापत्य कला और दिव्य शक्तियों से कई भव्य नगरियों, महलों और विमानों का निर्माण किया था। यही वजह है कि उन्हें देवशिल्पी विश्वकर्मा के नाम से जाना जाता है।
सोने की लंका से जुड़ी है पौराणिक कथा
भगवान विश्वकर्मा की प्रसिद्ध रचनाओं में सोने की लंका का उल्लेख मिलता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के बाद उनके विश्राम के लिए विश्वकर्मा जी ने स्वर्ण लंका का निर्माण किया था।
कथाओं में बताया जाता है कि पूरी लंका को सोने से सजाया गया था। बाद में यह लंका रावण के अधिकार में चली गई। रामायण की कथा में यही स्वर्ण लंका रावण की नगरी के रूप में वर्णित है।
विश्वकर्मा ने बनाई थी द्वारकापुरी?
भगवान विश्वकर्मा की दूसरी प्रमुख रचना के रूप में द्वारका नगरी का भी उल्लेख पौराणिक कथाओं में मिलता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के निर्देश पर समुद्र के बीच द्वारका नगरी का निर्माण किया गया था।
कथाओं के अनुसार यह नगरी सुरक्षा, भव्य वास्तुकला और सुंदर कलाकृतियों का अद्भुत मेल थी। पौराणिक वर्णनों में द्वारका को बेहद समृद्ध और व्यवस्थित नगरी बताया गया है।
इंद्रपुरी भी विश्वकर्मा की रचना मानी जाती है
देवताओं के राजा इंद्र की नगरी इंद्रपुरी का निर्माण भी भगवान विश्वकर्मा से जोड़कर देखा जाता है। पौराणिक कथाओं में इंद्रपुरी को भव्य महलों, सुंदर उद्यानों और दिव्य वास्तुकला से सजी नगरी बताया गया है।
मान्यता है कि इसकी भव्यता और स्थापत्य कला भगवान विश्वकर्मा की कुशलता को दर्शाती थी। इसी तरह की कथाओं के कारण धार्मिक परंपरा में उन्हें देवताओं का प्रमुख शिल्पकार माना गया।
पुष्पक विमान भी विश्वकर्मा की दिव्य रचना
भगवान विश्वकर्मा से जुड़ी सबसे चर्चित रचनाओं में पुष्पक विमान का नाम भी आता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यह एक दिव्य विमान था, जो अपनी विशेष क्षमताओं के कारण अन्य विमानों से अलग माना जाता था।
रामायण की परंपरागत कथा में पुष्पक विमान का संबंध कुबेर और बाद में रावण से बताया जाता है। इसके आकार और गति को लेकर भी अलग-अलग पौराणिक वर्णन मिलते हैं। धार्मिक कथाओं में इसे विश्वकर्मा की अद्भुत शिल्पकला से जोड़ा जाता है।
इसलिए देवताओं के शिल्पकार कहलाते हैं विश्वकर्मा
सोने की लंका, द्वारका, इंद्रपुरी और पुष्पक विमान जैसी रचनाओं से जुड़ी पौराणिक कथाएं भगवान विश्वकर्मा की निर्माण कला और तकनीकी कौशल को दर्शाती हैं। इसी वजह से हिंदू धार्मिक परंपरा में उन्हें देवताओं का शिल्पकार और वास्तुकला का देवता माना जाता है।
हर साल कन्या संक्रांति के अवसर पर विश्वकर्मा पूजा के जरिए लोग औजारों, मशीनों, वाहनों और कार्यस्थल की पूजा करते हैं। यह दिन मेहनत, निर्माण-कौशल और शिल्प परंपरा के सम्मान से भी जुड़ा माना जाता है
सिर्फ ₹1,659 में आया Itel Muzik 450L: मिलेगा 2-in-1 स्पीकर, Bluetooth और Wireless FM, जानें खासियत
Itel Muzik 450L Launch: Itel ने भारत में अपना नया बजट फीचर फोन Itel Muzik 450L लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया फोन खास तौर पर तेज आवाज वाले 2-in-1 हाई-आउटपुट स्पीकर और बड़ी 2,500mAh बैटरी के साथ आता है। फोन में USB Type-C चार्जिंग, Bluetooth और वायरलेस FM रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Itel Muzik 450L की कीमत
भारत में Itel Muzik 450L की कीमत ₹1,659 रखी गई है। फोन के साथ बॉक्स में प्रोटेक्टिव बैक कवर भी दिया जा रहा है।यह फीचर फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन कलर वेरिएंट के आधिकारिक नामों की जानकारी नहीं दी है। मार्केटिंग पोस्टर्स में फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर में नजर आया है। Itel ने फोन में किसी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट की स्थिति में एक साल की काउंटर रिप्लेसमेंट सुविधा देने की बात कही है।
Itel Muzik 450L के स्पेसिफिकेशन्स
Itel Muzik 450L में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। फोन में F20 2-in-1 स्पीकर सिस्टम मिलता है, जिसे म्यूजिक, FM रेडियो और कॉलिंग के दौरान तेज आवाज देने के लिए डिजाइन किया गया है। फोन की मोटाई 13.4mm है। इसमें King Talker वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है, जिससे यूजर्स को फोन इस्तेमाल करने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़े-ः ₹35,990 का नया Primebook 3 Max लैपटॉप: 8GB RAM, AI फीचर्स के साथ मिलेगी 12 घंटे की बैटरी, जानें खासियत
वायरलेस FM और Bluetooth का सपोर्ट
कनेक्टिविटी के लिए Itel Muzik 450L में Bluetooth दिया गया है। फोन में वायरलेस FM रेडियो के साथ रिकॉर्डिंग फीचर भी मिलता है। इसका मतलब यूजर्स बिना वायर्ड हेडसेट लगाए FM रेडियो सुनने के साथ-साथ ब्रॉडकास्ट को रिकॉर्ड भी कर सकते हैं। फोन में आइकन सपोर्ट, डेडिकेटेड वाइब्रेशन मोटर और ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
VGA कैमरा और 1,000 से ज्यादा कॉन्टैक्ट सेव करने की सुविधा
Itel Muzik 450L में VGA रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में बिल्ट-इन टॉर्च भी मिलती है। कंपनी के अनुसार, फोन में 1,000 से ज्यादा कॉन्टैक्ट सेव किए जा सकते हैं। इसमें Auto Call Recording का फीचर भी मौजूद है। फोन में एक शॉर्टकट फीचर दिया गया है, जिसके तहत '0' बटन को दबाकर रखने पर फोन मौजूदा समय को बोलकर बताता है।
2,500mAh की बड़ी बैटरी
Itel Muzik 450L में 2,500mAh की बैटरी दी गई है। इसे USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। बजट फीचर फोन होने के बावजूद Type-C चार्जिंग का सपोर्ट इसे पुराने फीचर फोन से अलग बनाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








