Responsive Scrollable Menu

UP PGT Recruitment 2026: यूपी में PGT के 2607 पदों पर भर्ती, TET जरूरी नहीं; जानें पूरा शेड्यूल

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती से जुड़ा अहम अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने PGT भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने कुल 2607 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed डिग्री होना जरूरी है। वहीं PGT पदों के लिए TET पास होना अनिवार्य नहीं है।

19 सितंबर से शुरू होगा OTR
UPESSC के मुताबिक PGT भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को One Time Registration यानी OTR कराना होगा। OTR की प्रक्रिया 19 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इसके बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन की फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने का मौका 21 अक्टूबर 2026 तक दिया जाएगा। PGT भर्ती की लिखित परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

2607 पदों पर होगी भर्ती
UPESSC की इस भर्ती के तहत कुल 2607 PGT पद भरे जाएंगे। इनमें:
बॉयज स्कूलों में: 2329 पद
गर्ल्स स्कूलों में: 278 पद
कुल: 2607 पद

26 विषयों में PGT के पद
आयोग ने कुल 26 विषयों में PGT पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वाणिज्य, इतिहास, चित्रकला, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, संगीत गायन, संस्कृत, उर्दू, गृह विज्ञान, भूगोल, शारीरिक शिक्षा, सैन्य विज्ञान, रंजन कला, जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र, तर्कशास्त्र, संगीत वादन, कृषि और शस्य विज्ञान शामिल हैं।

UP PGT Recruitment 2026 Eligibility
PGT भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री और B.Ed होना जरूरी है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है। अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

हालांकि, सेवानिवृत्ति की आयु 62 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

कैसे होगा PGT भर्ती में चयन?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। दोनों चरणों के लिए कुल 400 अंक निर्धारित हैं। लिखित परीक्षा 360 अंकों की होगी। इसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। गलत उत्तर देने पर 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से बनेगी मेरिट
उम्मीदवारों के लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। अगर दो या उससे अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं तो टाई-ब्रेकिंग के लिए पहले लिखित परीक्षा के अंक देखे जाएंगे।

अगर लिखित परीक्षा में भी अंक समान रहते हैं तो इंटरव्यू के अंक, इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के अंक और फिर B.Ed के अंक देखे जाएंगे। इसके बाद भी बराबरी रहने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को मेरिट में वरीयता दी जाएगी। उम्मीदवार आवेदन से पहले UPESSC की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी योग्यता, विषय और अन्य शर्तों को जरूर जांच लें।

Continue reading on the app

UPSC NDA 2 Answer Key 2026: NDA-2 की प्रोविजनल आंसर-की जारी, यहां से करें Direct Download

UPSC NDA 2 Answer Key 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी परीक्षा (II), 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इससे अभ्यर्थियों को संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित NDA 2 परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आंसर-की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

आंसर-की की मदद से अभ्यर्थी परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। आयोग ने इसे PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया है।

ऐसे डाउनलोड करें UPSC NDA 2 Answer Key 2026
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके NDA 2 की प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर What's New सेक्शन में जाएं।
  • यहां “Provisional Answer Key National Defence Academy and Naval Academy Examination (II), 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक खुलने के बाद NDA 2 की प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • आंसर-की को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

13 सितंबर को हुई थी NDA 2 परीक्षा
UPSC NDA 2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक हुई थी।

394 पदों पर होगा चयन
इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 394 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। इनमें आर्मी के 208 पद, नेवी के 42 पद, एयरफोर्स के 120 पद और नेवल एकेडमी के 24 पद शामिल हैं।

उम्मीदवारों को सलाह है कि आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अपने उत्तरों का सावधानी से मिलान करें और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Continue reading on the app

  Sports

एक-दो खराब सीरीज से हमारा आकलन न करें, सबसे तेज शतक जड़ने के बाद अभिषेक का आलोचकों को करारा जवाब

Abhishek Sharma Statement: मैच के बाद अभिषेक ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि पिछले दो सालों के प्रदर्शन के आधार पर एक-दो खराब सीरीज़ से टीम का आकलन नहीं किया जा सकता. खेल में उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है, लेकिन सबसे अहम बात टीम की सोच है. विरोधी टीम चाहे कोई भी हो, उनका लक्ष्य पूरे साल मैदान पर दबदबा बनाए रखना है. Fri, 18 Sep 2026 00:02:04 +0530

  Videos
See all

Ed Sheeran said to donate $2m to charities in Middle East. #EdSheeran #Macklemore #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T20:30:29+00:00

Noida Cyber Fraud : नोएडा से साइबर ठगी का बड़ा मामला, 33 करोड़ का खुलासा | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T21:00:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers