PM Narendra Modi Birthday Special: 'उरी' से 'धुरंधर' तक, इन 5 फिल्मों-सीरीज में दिखी प्रधानमंत्री की झलक
PM Narendra Modi Birthday Special: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन (PM Modi Birthday) मना रहे हैं. राजनीति में अपनी लंबी पारी के साथ पीएम मोदी का जिक्र फिल्मों और वेब सीरीज में भी कई बार देखने को मिला है. कहीं उनकी जिंदगी पर पूरी फिल्म बनी, तो कहीं उनके बचपन से प्रेरित कहानी दिखाई गई. कुछ फिल्मों में उनके किरदार को सीधे पर्दे पर उतारा गया, जबकि कुछ प्रोजेक्ट्स में उनके जीवन की घटनाओं को कहानी का हिस्सा बनाया गया. तो चलिए पीएम मोदी के जन्मदिन पर जानते हैं ऐसी ही 5 फिल्मों और सीरीज के बारे में-
1. ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ (Uri: The Surgical Strike)
साल 2019 में रिलीज हुई विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार भी देखने को मिला था. फिल्म में एक्टर रजित कपूर ने पीएम मोदी का किरदार निभाया था. इसकी कहानी 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें उस समय के राजनीतिक नेतृत्व को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया था. दिलचस्प बात ये है कि इसी फिल्म का डायलॉग ‘How's the Josh?’ बाद में खुद पीएम मोदी ने भी इस्तेमाल किया था. जनवरी 2019 में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय के उद्घाटन के दौरान उन्होंने फिल्म के इस फेमस डायलॉग को दोहराया था.
2. ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ (PM Narendra Modi)
पीएम मोदी की जिंदगी पर बनी सबसे फेमस फिल्मों में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का नाम भी शामिल है. उमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके बचपन से लेकर राजनीति में आने और प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है.
ये भी पढ़ें- सेलेब्स के साथ PM Modi का दिखा अलग अंदाज, कभी लगाया गले तो कभी खिंचवाई सेल्फी
3. ‘चलो जीते हैं’ (Chalo Jeete Hain)
‘चलो जीते हैं’ पीएम मोदी पर बनी एक शॉर्ट फिल्म है, जिनमें प्रधानमंत्री के बचपन की एक घटनाओं को दिखाया गया है. फिल्म में छोटे नरेंद्र यानी ‘नारू’ की कहानी दिखाई गई है, जो स्वामी विवेकानंद की एक सीख से प्रभावित होता है और अपने आसपास के लोगों की मदद करने की कोशिश करता है. हालांकि ये उनकी पूरी बायोग्राफी नहीं है.
4. मोदी: जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन (Modi: Journey of a Common Man)
पीएम मोदी की जिंदगी पर आई ‘Modi: Journey of a Common Man’ एक 10 एपिसोड वाली वेब सीरीज है. इसमें उनके बचपन, किशोरावस्था और युवावस्था से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी को दिखाया गया. अलग-अलग उम्र के नरेंद्र मोदी का किरदार अलग एक्टर्स ने निभाया था, सीरीज में उनके जीवन से जुड़े कई घटनाक्रमों को कहानी का हिस्सा बनाया गया.
5. ‘धुरंधर 2’ में असली फुटेज की झलक
वहीं, इस साल की शुरुआत में आई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) को लेकर भी पीएम मोदी की चर्चा हुई थी. फिल्म में पीएण नरेंद्र मोदी की झलक दिखाई गई, लेकिन ये किरादर किसी कलाकार ने नहीं निभाया था. बल्कि फिल्म में 2014 लोकसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी के विजय भाषण की रियल फुटेज का इस्तेमाल किया गया था.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस की जंग में कौन आगे, कौन पीछे? जानें सभी फिल्मों का ताजा रिपोर्ट कार्ड
40 मिनट योग, सूर्यास्त के बाद कुछ नहीं खाते! जानें 76 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं PM मोदी
PM Narendra Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. 76 साल की उम्र में भी पीएम मोदी अपनी सेहत और फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं. देश के लाखों लोग उनकी असीम ऊर्जा और तंदुरुस्ती से प्रेरणा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस उम्र में भी उनकी इस जबरदस्त फिटनेस का राज क्या है? आखिर कैसे वह खुद को लगातार इतना चुस्त-दुरुस्त रख पाते हैं? पीएम मोदी कई मौकों पर खुद यह बता चुके हैं कि वह नियमित योगाभ्यास और बेहद संतुलित आहार का सेवन करते हैं.
सूर्यास्त के बाद खान-पान से करते हैं परहेज
वज्रासन, सेतुबंधासन, भुजंगासन और उत्तानपादासन जैसे योगाभ्यास उनकी फिटनेस का मुख्य आधार हैं. इसके अलावा वह रोजाना करीब चार घंटे ही सोते हैं और शाम को सूर्यास्त के बाद खान-पान से पूरी तरह परहेज करते हैं. केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने भी एक बार कहा था कि वह पीएम मोदी के हेल्दी लाइफस्टाइल और रूटीन से बेहद इंस्पायर हैं. रोजाना करीब साढ़े तीन घंटे सोना, सुबह तड़के उठना और शाम 6 बजे के बाद खाने से दूर रहना उन्हें इस उम्र में भी फिट रखता है. पीएम मोदी बेहद सादा और सुपाच्य भोजन लेना पसंद करते हैं, जिसमें अक्सर दाल, चावल, हरी सब्जियां और सादी खिचड़ी शामिल होती है.
रोज सुबह 40 मिनट योग और घास पर वॉक की आदत
पीएम मोदी के दिन की शुरुआत योग से होती है और वह रोज सुबह करीब 40 मिनट योग करते हैं. इसकी शुरुआत सूर्य नमस्कार और प्राणायाम से होती है, जिसके बाद वह कई प्रमुख आसन करते हैं. अनिद्रा और मानसिक थकान से बचने के लिए वह सप्ताह में दो बार योग निद्रा भी लेते हैं. इसके अलावा उन्हें सुबह एक्सरसाइज के बाद नंगे पैर हरी घास पर टहलना पसंद है. डॉक्टरों का भी मानना है कि डेली वॉक करने से एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है, जिससे शरीर बड़ी बीमारियों से दूर रहता है और एंग्जायटी या डिप्रेशन जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है.
ब्रेकफास्ट और डिनर का खास मेन्यू
पीएम मोदी पूरी तरह शाकाहारी हैं और अक्सर नवरात्रि या अन्य मौकों पर व्रत भी रखते हैं. वह सुबह 9 बजे के आसपास हल्का नाश्ता करते हैं. 'फिट इंडिया' कार्यक्रम में उन्होंने बताया था कि उन्हें सहजन यानी मोरिंगा के पराठे बेहद पसंद हैं और वह सप्ताह में दो बार इसे जरूर खाते हैं क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है. रात के खाने में वह ज्यादातर हल्की गुजराती खिचड़ी ही लेते हैं और सूर्यास्त के बाद कुछ भी खाने से बचते हैं.
आहार नियम: क्या खाएं और क्या नहीं
'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बच्चों को सीजनल फ्रूट्स और मिलेट्स यानी बाजरा, मक्का और रागी जैसे पौष्टिक मोटे अनाज खाने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था कि हमारे देश में मौसमी फलों को प्रसाद रूप में ग्रहण करने की सुंदर परंपरा है. पीएम मोदी खुद भी जंक फूड, ऑयली खाने और मैदे से बनी चीजों से सख्त परहेज करते हैं. उन्होंने यह भी बताया था कि हमारे 32 दांत हैं, इसलिए भोजन को कम से कम 32 बार चबाकर ही खाना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









