Responsive Scrollable Menu

भारत में स्टेम सेल थेरेपी का किया गलत इस्तेमाल तो फंस जाएंगे! सरकार ने नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए जारी की गाइडलाइन

स्टेम सेल रिसर्च और इलाज को लेकर सरकार ने नियम बनाये है। इसके मुताबिक स्टेम सेल थेरेपी हर बीमारी के इलाज के लिए नहीं की जा सकती। इसे सामान्य इलाज के तौर पर सिर्फ उन्हीं बीमारियों या स्वास्थ्य समस्याओं में इस्तेमाल किया जा सकता है, जिन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंजूरी दी है। इसका मकसद यह है कि स्टेम सेल से होने वाला इलाज तय नियमों के तहत और सुरक्षित तरीके से किया जाए।

Continue reading on the app

वज्रासन से पाचन होगा दुरुस्त, पेट की गैस और कब्ज से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। भागदौड़भरी जीवनशैली में जहां लोग कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, वहीं योग एक प्राकृतिक और सरल उपाय के रूप में उभरा है। विभिन्न आसनों में वज्रासन एक ऐसा आसन है, जिसे करना सबसे सरल है और यह काफी लाभकारी है।

संस्कृत में वज्र का अर्थ हीरा या बिजली होता है, इसलिए इसे डायमंड पोज भी कहते हैं। वज्र का अर्थ होता है कठोर या मजबूत और इस आसन से शरीर वज्र के समान मजबूत बनता है, इसलिए इसे वज्रासन कहा जाता है।

वज्रासन एकमात्र ऐसा योगासन है, जिसे भोजन करने के तुरंत बाद भी किया जा सकता है क्योंकि यह पैरों की तरफ रक्त संचार को थोड़ा रोककर पेट के अंगों में रक्त प्रवाह और पाचक रसों को बढ़ाता है। साथ ही, इसके अभ्यास से पाचन क्रिया में सुधार आता है और शरीर को मजबूती मिलती है।

आयुर्वेद के अनुसार, वज्रासन खासतौर से वजन कम करने में मददगार होता है। इसे करने से शरीर का वजन कम करने में मदद मिलती है, खासकर जांघों और पेट की चर्बी घटती है। इससे पेट हल्का लगता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह कब्ज, गैस, खट्टी डकार और अपच जैसी पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। वज्रासन से शरीर में खून का बहाव बेहतर होता है और इसे रोज करने से साइटिका जैसी बीमारी से भी राहत मिलती है। यह आसन खासतौर पर खाने के बाद करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

वज्रासन करने का सही तरीका बहुत आसान है। सबसे पहले अपने घुटनों के बल बैठ जाएं। फिर अपनी पीठ को सीधा रखें ताकि आपकी रीढ़ की हड्डी सही स्थिति में हो। अपने पैर जमीन पर इस तरह रखें कि पैर की उंगलियां जमीन की तरफ हों और एड़ियां ऊपर की ओर रहें। अब अपनी सांसों पर ध्यान दें और इस मुद्रा को कुछ मिनट तक बनाए रखें। इस तरह वज्रासन करने से शरीर को आराम मिलता है और कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

यदि किसी भी साधक के घुटनों में तेज दर्द है या घुटने का कोई ऑपरेशन हुआ है, तो इसे न करें। एड़ियों या टखनों की चोट होने पर इस आसन से बचें। हर्निया या रीढ़ की हड्डी में गंभीर समस्या (जैसे गंभीर स्लिप डिस्क) वाले लोग इसे न करें। गर्भवती महिलाएं इसे करते समय घुटनों के बीच थोड़ा अंतर रखें ताकि पेट पर दबाव न पड़े (बेहतर होगा किसी विशेषज्ञ की सलाह लें)।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे भुवनेश्वर कुमार, BCCI ने 48 घंटे के भीतर कर दिया फैसला

Bhuvneshwar Kumar: अगर आप भी ये अरमान पाले बैठे थे कि खतरनाक फॉर्म में चल रहे अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से खेलेंगे तो अपने दिल पर पत्थर रखकर इस बात को मान लीजिए कि बीसीसीआई अपने दिग्गज स्विंग मास्टर के कमबैक को सिरे से खारिज कर चुकी है. Thu, 17 Sep 2026 10:27:55 +0530

  Videos
See all

PM Modi birthday : अहमदाबाद से दिल्ली तक....जलेगा 'आशीर्वाद का दीया' | Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T07:40:58+00:00

PM Modi Birthday 2026 | मालिनी अवस्थी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की बधाई! Narendra Modi | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T07:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers