गणेश प्रतिमा खंडित करने के कथित आरोप में 3 सगे भाई गिरफ्तार, DJ की आवाज पर हुआ था विवाद
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के मवई गांव में बुधवार रात गणेश प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। देहात थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना में शामिल तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह पूरा बखेड़ा सिर्फ डीजे की आवाज धीमी कराने की बात पर शुरू हुआ था।
डीजे बजाने को लेकर शुरू हुई थी बहस
दरअसल, बुधवार रात मवई गांव में गणेशोत्सव के दौरान पंडाल में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इसी दौरान गानों की आवाज कम करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर आरोपियों ने गणेश प्रतिमा को खंडित कर दिया। इस हरकत की खबर फैलते ही आयोजन समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी फैल गई।
आयोजन समिति की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर
घटना के तुरंत बाद आयोजन समिति के सदस्य अनिल अहिरवार ने देहात थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फौरन एफआईआर दर्ज की। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई।
देर रात पुलिस ने तीनों भाइयों को दबोचा
पुलिस टीम ने इलाके में दबिश देकर देर रात तीनों आरोपी भाइयों प्रकाश, मनोज और भागचंद अहिरवार को हिरासत में ले लिया। प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गांव में शांति, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में
घटना के बाद गांव में किसी तरह का तनाव न फैले, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मवई गांव में माहौल पूरी तरह शांत है और कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही है।
लखनऊ, कानपुर-प्रयागराजयूपी के वो 10 जिले जो किसी का नहीं हैं गढ़, सरकार बनाने में यहीं से होता है गेम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









