Responsive Scrollable Menu

नंदीग्राम और रेजीनगर Bypolls में TMC के दोनों गुटों ने भरा पर्चा

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्रों में छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के नाम और ‘जोड़ा फूल’ चुनाव चिह्न के साथ पर्चा भरा। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब निर्वाचन आयोग के तृणमूल कांग्रेस की पहचान और चुनाव चिह्न पर ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी नीत प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावे पर बृहस्पतिवार को अंतरिम फैसला लेने की संभावना है।

नंदीग्राम से ममता खेमे की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने हल्दिया अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान तृणमूल के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता अखिल गिरि भी उनके साथ मौजूद थे। डे ने कहा, “मुझे तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर नामांकन पत्र दाखिल करने की अनुमति दी गई है, जिस पर ममता बनर्जी के हस्ताक्षर हैं।

मैंने उसी के अनुसार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। मैं पार्टी के निर्देश के अनुसार चुनाव प्रचार करूंगी।” यह पूछे जाने पर कि क्या ममता नंदीग्राम में उनके समर्थन में प्रचार करेंगी, डे ने कहा कि इस संबंध में फिलहाल कोई विस्तृत चर्चा नहीं की गई है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए कौन प्रचार करेगा, यह मुझे नहीं पता।

योजना अब बनाई जाएगी।” भाजपा ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी रहे चंद्रनाथ रथ की मां हसीरानी रथ को नंदीग्राम से अपना उम्मीदवार बनाया है। चंद्रनाथ की इस साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद हत्या कर दी गई थी। ऋतब्रत गुट ने नंदीग्राम में मोहम्मद एतेशामुल हक को मैदान में उतारा है, जबकि रेजीनगर में उसने सफीउज्जमान शेख को टिकट दिया है।

शेख ने मुर्शिदाबाद में शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिले के मुख्य तृणमूल कार्यालय पर ऋतब्रत गुट के समर्थकों ने कब्जा कर लिया, अपने बैनर लगाए और पूर्व मंत्री फिरहाद हाकिम समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बंद दरवाजे के पीछे रणनीति बनाने के लिए बैठक की। तृणमूल के 19 सांसदों के साथ एनसीपीआई में शामिल होने वाले अबु ताहिर भी शेख की नामांकन रैली में देखे गए।

ताहिर ने बाद में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि वह रैली में इसलिए शामिल हुए थे, क्योंकि शेख उनके परिवार के सदस्य हैं और उनके चुनाव एजेंट रह चुके हैं। ताहिर ने कहा, “हां, मैं नामांकन रैली में गया था। वह (शेख) मेरे चुनाव एजेंट थे।

वह परिवार के सदस्य हैं। मुझे जाना ही था।” ममता खेमे ने रेजीनगर में पूर्व विधायक रबीउल आलम चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। रबीउल के मुताबिक, ममता ने उनसे कहा कि चुनाव प्रचार के बारे में उनका फैसला पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्णय पर निर्भर करेगा।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आयोग पार्टी की पहचान और चुनाव चिह्न पर दावे को लेकर तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों का पक्ष बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में अलग-अलग सुनेगा। सूत्रों के मुताबिक, ऋतब्रत नीत बागी गुट को आयोग की पूर्ण पीठ के समक्ष बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे पेश होने का निर्देश दिया गया है, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले खेमे को शाम चार बजे बुलाया गया है। नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव के नतीजे नौ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Continue reading on the app

EPFO की वेज सीलिंग हुई ₹25000, सरकार के फैसले से टेक-होम सैलरी पर क्या पड़ेगा असर?

EPFO: सरकार ने सिर्फ वेज सीलिंग बढ़ाने का ऐलान किया है। इम्प्लाॉयी और इम्प्लॉयर दोनों तरफ से 1,200 रुपये महीना ज्यादा कटेगा। यह रकम आपकी सैलरी से कटकर सीधे आपके PF खाते में जमा हो जाएगी। 

Continue reading on the app

  Sports

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

भारतीय क्रिकेट में चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। बीसीसीआई की शुक्रवार को हुई वार्षिक आम बैठक के बाद संकेत मिले हैं कि अगरकर का कार्यकाल आगे बढ़ना तय नहीं है। हालांकि, बोर्ड ने अभी इस मामले में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। माना जा रहा है कि महीने के अंत तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो सकती है।

बैठक के बाद बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि फैसला लेने के लिए अभी करीब 15 दिन का समय बाकी है। उन्होंने साफ किया कि अगरकर के कार्यकाल की समाप्ति की तारीख बोर्ड को पता है और इसी अवधि में आगे का निर्णय लिया जाएगा। मौजूद जानकारी के अनुसार, अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो रहा है।

देवजीत सैकिया ने कहा कि क्रिकेट में 15 दिन का समय काफी होता है और बोर्ड जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहता। उन्होंने संकेत दिया कि सही समय आने पर बोर्ड इस बारे में आधिकारिक जानकारी देगा। यानी फिलहाल अगरकर के पद पर बने रहने या हटने को लेकर कोई अंतिम घोषणा नहीं हुई है।

अगरकर के भविष्य को लेकर अटकलें पिछले कुछ समय से लगातार चल रही हैं। इसी महीने भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए हुई बैठक में अगरकर की गैरमौजूदगी को लेकर भी सवाल उठे थे। हालांकि, बोर्ड ने उनकी गैरमौजूदगी को ज्यादा तवज्जो नहीं दी थी। इसके बाद रोहित शर्मा से जुड़ा मामला भी चर्चा में रहा। लॉर्ड्स में खेले गए एकदिवसीय मुकाबले से पहले चयनकर्ताओं ने कथित तौर पर रोहित को टीम की आगे की योजनाओं में शामिल नहीं होने की जानकारी दी थी। बाद में बोर्ड के स्तर पर इस मामले में हस्तक्षेप की बात सामने आई थी।

गौरतलब है कि दिल्ली में हाल ही में हुई सेलेक्शन मीटिंग के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबलों, ईरानी कप और भारत ए टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया था। बैठक सामान्य तरीके से हुई, लेकिन इसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि शायद यह अगरकर की चयन समिति के प्रमुख के तौर पर आखिरी बैठक हो सकती है।

अगर अगरकर का कार्यकाल खत्म होता है तो बोर्ड के लिए तुरंत नया प्रमुख चयनकर्ता नियुक्त करना आसान नहीं होगा। इसके लिए पहले पद के लिए आवेदन मांगे जाएंगे, फिर उम्मीदवारों के नामों की जांच और बातचीत की प्रक्रिया होगी। इस पूरी प्रक्रिया में कम से कम एक महीने या उससे ज्यादा समय लग सकता है।

मौजूदा चर्चा में भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम अगले प्रमुख चयनकर्ता के तौर पर सामने आ रहा है। वहीं अंतरिम व्यवस्था में प्रज्ञान ओझा को जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना की भी चर्चा है। ओझा ने मौजूदा चार अन्य चयनकर्ताओं की तुलना में भारत के लिए ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं। हालांकि, अभी इन नामों को लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।

बता दें कि अंतिम फैसला बीसीसीआई के पदाधिकारियों को करना है और अगले करीब 15 दिनों में इस मामले पर स्थिति साफ होने की उम्मीद है। तब तक अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी हैं।

Fri, 18 Sep 2026 21:48:00 +0530

  Videos
See all

Why won't inflation go down? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T17:00:37+00:00

Ye Bharat Ki Baat Hai: PAK में बिछी लाशें! | Khyber Pakhtunkhwa | Mamata Banerjee | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T17:00:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers