Puri Beach पर Sudarsan Pattnaik ने बनाई 25 फुट लंबी रेत की कलाकृति
प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार को पुरी तट पर 25 फुट लंबी रेत की विशेष कलाकृति बनाई। यह कलाकृति मोदी के “निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 साल” विषय पर आधारित है। प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को है।
“आशीर्वाद का दिया-25 ईयर्स ऑफ सेवा-हैप्पी बर्थडे मोदी जी” शीर्षक वाली इस विशेष कलाकृति में 2,500 दीयों का इस्तेमाल किया गया है, जो रोशनी, आशीर्वाद और शुभकामनाओं का भव्य दृश्य प्रस्तुत करते हैं। इस कलाकृति में एक खास संख्यात्मक महत्व है, जो सेवा के 25 वर्षों और 2,500 दीयों को एक साथ जोड़ता है। पटनायक ने कहा कि 25 फुट लंबी यह कलाकृति “निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 वर्ष” विषय को दर्शाती है, जबकि हजारों दीये प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दी जा रही शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद का प्रतीक हैं।
बड़ी संख्या में पर्यटकों ने इस कलाकृति को देखा। पटनायक ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली, दीर्घायु और राष्ट्र की निरंतर सेवा के लिए महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना की है।
गुरुग्राम के वेलनेस स्पा की आड़ में देहव्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज
साइबर सिटी गुरुग्राम में स्वास्थ्य और सौंदर्य (वेलनेस) सेवाओं के नाम पर अवैध गतिविधियों का संचालन करने वाले एक बड़े नेटवर्क पर प्रशासन का शिकंजा कसा है। गुरुग्राम पुलिस और मुख्यमंत्री (सीएम) उड़न दस्ते की एक संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-19 स्थित 'रास वेलनेस स्पा' पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान देहव्यापार में लिप्त कुल 13 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-19 स्थित रास वेलनेस स्पा में की गई इस छापेमारी के दौरान चार मालिकों, दो प्रबंधकों और सात ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया। इसे भी पढ़ें: फ्री यूपीआई के दावे के बीच ठगा रह गया आम आदमी
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात छापेमारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। योजना के तहत पुलिस उप-निरीक्षक मनोज कुमार को नकली ग्राहक बनाकर स्पा में भेजा गया था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा तीन, चार और सात के तहत मामला दर्ज कर लिया है।इसे भी पढ़ें: इधर विपक्ष UPI पर हल्ला मचाता रह गया, उधर Modi Cabinet ने EPF पर बड़ा निर्णय ले लिया
शहर में वेलनेस और स्पा केंद्रों की आड़ में चल रहे इस प्रकार के अवैध कारोबारों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन और उड़न दस्ता लगातार निगरानी रख रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर के अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच की जाएगी और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









.jpg)

