Responsive Scrollable Menu

Vishwakarma Jayanti Puja Katha: आज विश्वकर्मा जयंती है, इस दिन पर जरूर पढ़ें ये भगवान की यह कथा

Vishwakarma Jayanti Puja Katha: आज यानी 17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा जयंती मनाई जा रही है. ऐसे में आज के दिन लोग उनकी पूजा करेंगे. भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार माना जाता है. उनके जन्मोत्सव के लिए चंद्र कैलेणडर नहीं सौर कैलेंडर देखा जाता है. उसके अनुसार, 17 सितंबर को ही हर साल उनकी जयंती मनाई जाती है. आज के दिन कारखानों, बड़े प्रतिष्ठान, फैकट्रियों और औजारों से जुड़े कार्य करने वाले लोग पूजा-अर्चना करते हैं. इस दिन उनकी पूजा करने के साथ-साथ सभी औजार और मशीनों की पूजा भी की जाती है. ऐसे में भगवान विश्वकर्मा की कथा का भी पाठ जरूर करना चाहिए.

भगवान श्री विश्वकर्मा कथा

सूतजी बोले, प्राचीण समय की बात है जब मुनि विश्वमित्र के बुलावे पर मुनि और संयासी लोग एक स्थान पर एकत्र हुए सभा करने के लिए. सभा में, मुनि विश्वमित्र ने सभी को संबोधित किया. मुनि विश्वमित्र ने कहा कि, हे मुनियों आश्रमों में दुष्ट राक्षस यज्ञ करने वाले हमारे लोगों को अपना भोजन बना लेते,यज्ञों को नष्ट कर देतें है. जिसके कारण हमारे पूजा-पाठ, ध्यान आदि में परेशानी हो रही है. इसलिए, अब हमे तत्काल उनके कुकृत्यों से बचने का कोई उपाय अवश्य करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

ऋषियों ने वशिष्ठ मुनि की बात सुनी

मुनि विश्वमित्र की बातों को सुनकर वशिष्ठ मुनि कहने लगे कि एक बार पहले भी ऋषि-मुनियों पर इस तरह का संकट आया था. उस समय हम सब मिलकर ब्रह्माजी के पास गए थे. ब्रह्माजी ने ऋषि मुनियों को इस संकट से छुटकारा पाने के लिए उपाय बताया था. ऋषियों ने ध्यानपूर्वक वशिष्ठ मुनि कि बातों को सुना और कहने लगे कि वशिष्ठ मुनि ने ठीक ही कहा है, हमें ब्रह्मदेव की ही शरण में जाना जाना चाहिए.

ऐसा सुन सब ऋषि-मुनियों ने स्वर्ग की ओर प्रस्थान किया. मुनियों के इस प्रकार कष्ट को सुनकर ब्रह्मा जी को बडा आश्चर्य हुआ तब ब्रह्मा जी कहने लगे कि हे मुनियों राक्षसों से तो स्वर्ग मे रहने वाले देवता को भी भय लगता रहता है. फिर मनुष्यों का तो कहना ही क्या जो बुढापे और मृत्यु के दुखों में लिप्त रहते हैं. उन राक्षसों को नष्ट करने में श्री विश्वकर्मा समर्थ है, आप लोग श्री विश्वकर्मा के शरण में जाएं. इस समय पृथ्वी पर अग्नि देवता के पुत्र मुनि अगिरा यज्ञों में श्रेष्ठ पुरोहित हैं और जो श्री विश्वकर्मा के भक्त है.

ब्रह्मा जी ने दिया सुझाव

वहीं, आपके दुखों को दूर कर सकते हैं. इसलिए हे मुनियों, आप उन्ही के पास जाए. सूतजी बोलें ब्रह्मा जी के कथन के अनुसार मुनि लोग अगिंरा ऋषि पास गए. मुनियों की बातों को सुनकर अगिंरा ऋषि ने कहा कि हे मुनियों आप लोग क्यों व्यर्थ मे इधर-उधर मारे-मारे फिरते रहें है. दुखों को दुर करने मे विश्वकर्मा भगवान के अतिरिक्त और कोई भी समर्थ नहीं है.

अमावस्या के दिन, आप लोग अपने साधारण कर्मों को रोक कर भक्ति पूर्वक श्रीविश्वकर्मा कथा सुनों और उनकी उपासना करो. इससे आपके सारे कष्टों को विश्वकर्मा भगवान अवश्य दुर करेंगे. महर्षि अगिंरा की बातों को सुनकर सभी लोग अपने-अपने आश्रमों को चले गए. तत्प्रश्चात् अमावस्या के दिन, मुनियों ने यज्ञ किया. यज्ञ में विश्वकर्मा भगवान का पूजन किया. 'श्री विश्वकर्मा कथा' को सुना. जिसका परिणाम यह हुआ कि सारे राक्षस भस्म हो गए. यज्ञ विघ्नों से रहित हो गया, उनके सारे कष्ट दुर हो गए. जो मनुष्य भक्ति-भाव् से विश्वकर्मा भगवान की पूजा करता है, वह सुखों को प्राप्त करता हुआ संसार में बड़े पद को प्राप्त करता है.

भगवान श्री विश्वकर्मा जी की आरती (Shree Vishwakarma Aarti in Hindi)

प्रभु श्री विश्वकर्मा घर आवोप्रभु विश्वकर्मा।

सुदामा की विनय सुनीऔर कंचन महल बनाये।

सकल पदारथ देकर प्रभु जीदुखियों के दुख टारे॥

प्रभु श्री विश्वकर्मा घर आवो...॥

विनय करी भगवान कृष्ण नेद्वारिकापुरी बनाओ।

ग्वाल बालों की रक्षा कीप्रभु की लाज बचायो॥

प्रभु श्री विश्वकर्मा घर आवो...॥

रामचन्द्र ने पूजन कीतब सेतु बांध रचि डारो।

सब सेना को पार कियाप्रभु लंका विजय करावो॥

प्रभु श्री विश्वकर्मा घर आवो...॥

श्री कृष्ण की विजय सुनोप्रभु आके दर्श दिखावो।

शिल्प विद्या का दो प्रकाशमेरा जीवन सफल बनावो॥

प्रभु श्री विश्वकर्मा घर आवो...॥

ये भी पढ़ें- Kanya Sankranti 2026: आज है कन्या संक्रांति, इन उपायों से करें सूर्यदेव को प्रसन्न! दूर होंगी कई समस्याएं

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

सेलेब्स के साथ PM Modi का दिखा अलग अंदाज, कभी लगाया गले तो कभी खिंचवाई सेल्फी

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 18 सितंबर को मनाया जाता है. इस मौके पर देशभर में उनसे जुड़ी कई बातें और तस्वीरें चर्चा में रहती हैं. पीएम मोदी की राजनीतिक और सार्वजनिक जिंदगी के कई ऐसे पल भी हैं, जब वो बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के साथ काफी अलग अंदाज में नजर आए. कभी उन्होंने किसी कलाकार को गले लगाया तो कभी सितारों के साथ सेल्फी खिंचवाई. ऐसे ही कुछ खास पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रही.

रणवीर सिंह को लगाया गले

PM Modi-Ranveer Singh

साल 2019 में पीएम मोदी ने बॉलीवुड के कई कलाकारों से मुलाकात की थी. कलाकारों ने फिल्म टिकट पर GST से जुड़े बदलावों का भी जिक्र किया था. इस दौरान रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए थे. रणवीर ने इस तस्वीर को 'जादू की झप्पी' वाले अंदाज में शेयर किया था. ये तस्वीर उस समय काफी चर्चा में रही थी. 

पीएम की सेलेब्स संग वायरल सेल्फी

Bollywood Celebs

रणवीर सिंह के साथ पीएम मोदी से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सितारे ने भी मुलाकात की थी.  इस मुलाकात का मकसद फिल्म इंडस्ट्री और देश के विकास में सिनेमा की भूमिका जैसे मुद्दों पर बातचीत करना था.इस दौरान रणवीर सिंह ने इस मुलाकात की एक ग्रुप सेल्फी भी शेयर की थी.  इसमें पीएम मोदी के साथ बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे नजर आए थे. करण जौहर ने भी इस मुलाकात की तस्वीर शेयर की थी. 

ये भी पढे़ं- Explainer: सोशल मीडिया से थिएटर तक, 'हनुमान अंश' कैसे बनी वर्ड-ऑफ-माउथ ब्लॉकबस्टर?

शाहरुख खान और आमिर खान

Bollywood Celebs

साल 2019 में ही पीएम मोदी की फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ एक और खास मुलाकात हुई थी. इस दौरान शाहरुख खान (Shahrukh Khan), आमिर खान (Aamir Khan) समेत कई कलाकार मौजूद थे. इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़े मुद्दों और सिनेमा के जरिए उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाने पर बात हुई थी.इस मुलाकात का एक मजेदार पल तब देखने को मिला, जब शाहरुख खान ने पीएम मोदी के सामने कहा कि उनकी वजह से वो और आमिर खान एक-दूसरे के गले मिले. इस पर पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में उन्हें याद दिलाया कि ये मुलाकात गांधी जी की वजह से हुई है. इस बातचीत का वीडियो भी काफी चर्चा में रहा था.

कलाकारों से मिलते रहे हैं पीएम मोदी

pm modi- r madhavan

बता दें, पीएम मोदी की फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों से मुलाकातें अलग-अलग मौकों पर होती रही हैं. साल 2025 में एक्टर आर माधवन (R Madgavan) ने भी पीएम मोदी से अपनी एक मुलाकात का किस्सा शेयर किया था. माधवन ने बताया था कि जब वह 'रॉकेट्री' के लिए वैज्ञानिक नंबी नारायण के लुक में थे, तब भी पीएम मोदी ने उन्हें पहचान लिया था. इसके बाद दोनों ने साथ में सेल्फी भी ली थी.

कपूर खानदान से मुलाकात भी चर्चा में रही

pm modi- kapoor family

वहीं, दिसंबर 2024 में पीएम मोदी ने कपूर खानदान से भी मुलाकात की थी. ये मुलाकात राज कपूर की 100वीं जयंती के मौके पर हुई थी. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर और परिवार के दूसरे सदस्य पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे. परिवार ने उन्हें राज कपूर फिल्म फेस्टिवल के लिए आमंत्रित किया था. इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने राज कपूर के सिनेमा और दुनिया में भारतीय फिल्मों की पहुंच पर भी बात की. इस दौरान परिवार के साथ उनका हल्का-फुल्का अंदाज भी देखने को मिला. 

ये भी पढे़ं- सलमान खान ने गलत तरीके से की गणपति बप्पा की आरती, वीडियो वायरल होने पर ऐसे रिएक्शन दे रहे लोग

Continue reading on the app

  Sports

West Indies के खिलाफ Team India ऐलान, ODI और T20I में युवा चेहरों को मौका

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज़ के लिए अपनी 15-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रेयस अय्यर की गैर-मौजूदगी में ऋषभ पंत की वापसी की काफी चर्चा थी, लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाई क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह ध्रुव जुरेल को चुना। पंत अब आने वाले ईरानी कप में 'रेस्ट ऑफ़ इंडिया' टीम की कप्तानी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Asian Games के लिए Sri Lanka Women Cricket टीम घोषित, चमारी अटापट्टू संभालेंगी कमान

दूसरी ओर, एशियाई खेलों की टीम में चुने गए नितीश कुमार रेड्डी को उस टीम से हटाकर वनडे टीम में शामिल किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि हार्दिक पांड्या अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और खेल में वापसी नहीं कर सके हैं। भारत के वेस्टइंडीज़ दौरे में तीन वनडे और तीन T20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे।

भारत की वनडे टीम


शुबमन गिल [सी], रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल [वीसी], ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर।

भारत की T20I टीम


श्रेयस अय्यर [सी], अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन [विकेटकीपर], संजू सैमसन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [वीसी], शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

T20I के लिए मयंक और प्रिंस पर विचार


जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के बाद मयंक यादव और प्रिंस यादव की T20I टीम में वापसी हुई है, जबकि यश ठाकुर अपनी जगह नहीं बचा पाए। दिलचस्प बात यह है कि कुलदीप यादव को वापस बुलाया गया है, क्योंकि वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण सीरीज़ से बाहर हो गए हैं।

रोहित की जगह बरकरार; वनडे में नबी और नमन चुने गए


इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले रोहित शर्मा की जगह पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि, मुंबई के इस बल्लेबाज ने लॉर्ड्स में शानदार पारी खेली, जिससे उन्हें टीम में बने रहने का मौका मिला। इस बीच, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने पूर्व भारतीय कप्तान का समर्थन किया है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने भविष्य में बदलाव की गुंजाइश रखी है, क्योंकि यशस्वी जायसवाल को भी टीम में चुना गया है।

इसे भी पढ़ें: Sanju Samson ने T20 में 57 रन जड़कर आलोचकों को दिया जवाब, बोले- मैं रोबोट नहीं हूं

गेंदबाजी की बात करें तो काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद आकिब नबी को पहली बार वनडे टीम में बुलाया गया है। नमन धीर को भी टीम में जगह मिली है, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है और उनके चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने की पूरी संभावना है क्योंकि श्रेयस एशियाई खेलों के लिए टीम से बाहर रहेंगे।

Thu, 17 Sep 2026 12:32:00 +0530

  Videos
See all

इस्लामी मुल्क बांग्लादेश में एक बार फिर से हिन्दुओं पर हमला #bangladeshhindus #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T08:02:55+00:00

पीएम मोदी के जन्मदिन पर CM Yogi ने दी बधाई | PM Modi Birthday | Yogi Adityanath | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T08:12:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers