सेलेब्स के साथ PM Modi का दिखा अलग अंदाज, कभी लगाया गले तो कभी खिंचवाई सेल्फी
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 18 सितंबर को मनाया जाता है. इस मौके पर देशभर में उनसे जुड़ी कई बातें और तस्वीरें चर्चा में रहती हैं. पीएम मोदी की राजनीतिक और सार्वजनिक जिंदगी के कई ऐसे पल भी हैं, जब वो बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के साथ काफी अलग अंदाज में नजर आए. कभी उन्होंने किसी कलाकार को गले लगाया तो कभी सितारों के साथ सेल्फी खिंचवाई. ऐसे ही कुछ खास पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रही.
रणवीर सिंह को लगाया गले
साल 2019 में पीएम मोदी ने बॉलीवुड के कई कलाकारों से मुलाकात की थी. कलाकारों ने फिल्म टिकट पर GST से जुड़े बदलावों का भी जिक्र किया था. इस दौरान रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए थे. रणवीर ने इस तस्वीर को 'जादू की झप्पी' वाले अंदाज में शेयर किया था. ये तस्वीर उस समय काफी चर्चा में रही थी.
पीएम की सेलेब्स संग वायरल सेल्फी
रणवीर सिंह के साथ पीएम मोदी से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सितारे ने भी मुलाकात की थी. इस मुलाकात का मकसद फिल्म इंडस्ट्री और देश के विकास में सिनेमा की भूमिका जैसे मुद्दों पर बातचीत करना था.इस दौरान रणवीर सिंह ने इस मुलाकात की एक ग्रुप सेल्फी भी शेयर की थी. इसमें पीएम मोदी के साथ बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे नजर आए थे. करण जौहर ने भी इस मुलाकात की तस्वीर शेयर की थी.
ये भी पढे़ं- Explainer: सोशल मीडिया से थिएटर तक, 'हनुमान अंश' कैसे बनी वर्ड-ऑफ-माउथ ब्लॉकबस्टर?
शाहरुख खान और आमिर खान
साल 2019 में ही पीएम मोदी की फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ एक और खास मुलाकात हुई थी. इस दौरान शाहरुख खान (Shahrukh Khan), आमिर खान (Aamir Khan) समेत कई कलाकार मौजूद थे. इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़े मुद्दों और सिनेमा के जरिए उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाने पर बात हुई थी.इस मुलाकात का एक मजेदार पल तब देखने को मिला, जब शाहरुख खान ने पीएम मोदी के सामने कहा कि उनकी वजह से वो और आमिर खान एक-दूसरे के गले मिले. इस पर पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में उन्हें याद दिलाया कि ये मुलाकात गांधी जी की वजह से हुई है. इस बातचीत का वीडियो भी काफी चर्चा में रहा था.
कलाकारों से मिलते रहे हैं पीएम मोदी
बता दें, पीएम मोदी की फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों से मुलाकातें अलग-अलग मौकों पर होती रही हैं. साल 2025 में एक्टर आर माधवन (R Madgavan) ने भी पीएम मोदी से अपनी एक मुलाकात का किस्सा शेयर किया था. माधवन ने बताया था कि जब वह 'रॉकेट्री' के लिए वैज्ञानिक नंबी नारायण के लुक में थे, तब भी पीएम मोदी ने उन्हें पहचान लिया था. इसके बाद दोनों ने साथ में सेल्फी भी ली थी.
कपूर खानदान से मुलाकात भी चर्चा में रही
वहीं, दिसंबर 2024 में पीएम मोदी ने कपूर खानदान से भी मुलाकात की थी. ये मुलाकात राज कपूर की 100वीं जयंती के मौके पर हुई थी. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर और परिवार के दूसरे सदस्य पीएम मोदी से मिलने पहुंचे थे. परिवार ने उन्हें राज कपूर फिल्म फेस्टिवल के लिए आमंत्रित किया था. इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने राज कपूर के सिनेमा और दुनिया में भारतीय फिल्मों की पहुंच पर भी बात की. इस दौरान परिवार के साथ उनका हल्का-फुल्का अंदाज भी देखने को मिला.
ये भी पढे़ं- सलमान खान ने गलत तरीके से की गणपति बप्पा की आरती, वीडियो वायरल होने पर ऐसे रिएक्शन दे रहे लोग
Bilaspur News Today: स्कूल में अचानक मचा हड़कंप, प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी छात्रा की हालत, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Bilaspur News Today: स्कूल में अचानक मचा हड़कंप, प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी छात्रा की हालत, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24









