Responsive Scrollable Menu

उज्जैन में दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, 3 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

उज्जैन में 17 सितंबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाने वाला है। इसके लिए प्रशासन द्वारा पहले से ही सारी तैयारियां की जा चुकी है। लगभग 25 लाख दीपों को जलाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा सके।

इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए कई बड़े और वीआईपी चेहरे 17 और 18 सितंबर को उज्जैन में रहने वाले हैं। इसे लेकर प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है और जगह-जगह चेकिंग पॉइंट बना दिए गए। 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इनमें से 2000 अतिरिक्त जवानों को पुलिस मुख्यालय से ड्यूटी के लिए भेजा गया है।

आने जाने के लिए अलग अलग रास्ते

दीपोत्सव के तहत 25 लाख दीपक जलाए जाने वाले हैं। इस आयोजन का हिस्सा 26000 वॉलिंटियर्स बनने वाले हैं। इसके अलावा आम नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। आने वाले लोगों के आंकड़े को देखते हुए आयोजन का पूरा क्षेत्र अलग-अलग सेक्टर में बांट दिया गया है। यहां आने और जाने के रास्ते भी तय कर दिए गए हैं। पास के जरिए इन सेक्टर में प्रवेश मिलेगा।

सुरक्षा को लेकर अलर्ट

उज्जैन में होने वाले इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत शामिल होंगे। बड़ी संख्या में लोग भी यहां जुटने वाले हैं। यही वजह है की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। जो संवेदनशील स्थान हैं, वहां पहले से ही पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर रहने वाली है। बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाने वाली है।

 

ट्रैफिक संभालेंगे 450 जवान

इतने बड़े आयोजन में शामिल होने के लिए जब लोग पहुंचेंगे तो वाहनों की लंबी कतार भी देखने को मिलने वाली है। ऐसे में 450 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए लगाई जाने वाली है। शहर में आने वाले जितने भी मुख्य रास्ते हैं, वहां पार्किंग की जगह देखी जा रही है। अलग-अलग रास्ते से आने वाले लोगों के वाहन यहां पार्क करवाए जाएंगे। जिससे यातायात का दबाव कम किया जा सकेगा।

 

Continue reading on the app

Saudi Houthi War LIVE Updates: दहला सऊदी, हूती विद्रोहियों ने मचाया हाहाकार | Mohammed Bin Salman

Saudi Houthi War LIVE Updates: दहला सऊदी, हूती विद्रोहियों ने मचाया हाहाकार | Mohammed Bin Salman मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर एक बड़ा और खतरनाक हमला बोल दिया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस हमले के बाद सऊदी सिक्योरिटी फोर्सेज पूरी तरह अलर्ट पर है। #SaudiArabia #HouthiRebels #MiddleEastCrisis #WorldNews #MissileAttack #GlobalNews #YemenWar ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

T20 BLAST: Abhishek Sharma का 30 बॉल में शतक! क्रिस गेल के Pro Max क्लब में एंट्री

भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रचा. Fri, 18 Sep 2026 18:32:03 +0530

  Videos
See all

11,000 दीपों से जगमगाया मां नर्मदा का तट, सेवा संकल्प 2026 में दिखा अद्भुत नजारा | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T13:17:40+00:00

UP Election News: UP चुनाव की 10 बड़ी खबरें | 2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल! | UP Politics |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T13:14:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers