Responsive Scrollable Menu

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की ताकत दिखाएगा सेमीकॉन इंडिया 2026, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करने वाले हैं। यह आयोजन वैश्विक सेमीकंडक्टर कंपनियों, नीति निर्माताओं, निवेशकों, शोधकर्ताओं, स्टार्ट-अप्स और शिक्षाविदों को एक साथ लाएगा ताकि सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मूल्य श्रृंखला में भारत की बढ़ती क्षमताओं को प्रदर्शित किया जा सके।

Continue reading on the app

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले अब राहुल गांधी के रूट पर विवाद, कांग्रेस ने पूछा – ‘सीधा एबी रोड छोड़ घुमावदार रास्ता क्यों चुना गया?’

इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले उनके काफिले के रूट को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल प्रशासनिक बैठक में पुलिस ने होटल रेडिसन से रीजनल पार्क स्थित कार्यक्रम स्थल तक सीधे एबी रोड के बजाय सुपर कॉरिडोर, एयरपोर्ट, कालानी नगर, बड़ा गणपति और महू नाका होकर जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने सवाल उठाते हुए कहा कि दूसरे बड़े नेताओं के लिए जब एबी रोड का इस्तेमाल होता है, तो राहुल गांधी के लिए अलग व्यवस्था क्यों बनाई जा रही है।

दरअसल कांग्रेस नेताओं ने बैठक में कहा कि पार्टी की आपत्ति सिर्फ प्रस्तावित लंबे रूट को लेकर है। उनका कहना है कि इससे करीब आधा घंटा अतिरिक्त समय लगेगा जबकि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के साथ संवाद है। पार्टी ने यह भी कहा कि कार्यक्रम स्थल पर भीड़ नियंत्रण के लिए 300 से ज्यादा स्वयंसेवक उपलब्ध कराए जाएंगे और सुरक्षा, मेडिकल व अग्निशमन जैसी व्यवस्थाओं में प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रूट देखिए

बता दें कि राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पहले होटल रेडिसन जाएंगे। वहां कुछ समय रुकने के बाद रीजनल पार्क के सामने आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट से होटल और होटल से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने अलग योजना तैयार की है। पुलिस का कहना है कि प्रस्तावित रूट सुरक्षा कारणों और शहर के ट्रैफिक को सामान्य बनाए रखने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस अलग-अलग मार्गों पर यातायात व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट की योजना पर काम कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस ने कहा है कि वह प्रशासन के सुरक्षा इंतजामों का सम्मान करती है, लेकिन रूट को लेकर दोबारा विचार किया जाना चाहिए ताकि अनावश्यक लंबा रास्ता तय न करना पड़े।

कार्यक्रम के लिए तैयारियां तेज

दरअसल राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने मैदान में बड़े डोम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यहां मंच के साथ छात्रों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है। आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रवेश, निकास और बैठने की व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है। कांग्रेस ने इस बार एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक पारंपरिक स्वागत मंच नहीं लगाने का फैसला किया है। पार्टी का कहना है कि स्वागत और आयोजन की तैयारियां मुख्य कार्यक्रम स्थल पर ही केंद्रित रखी गई हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ट्रेविस हेड ने 75 गेंदों में ठोका शतक, 72 घंटों में तोड़ा रिकॉर्ड, 20वीं बार भी होगा ये कमाल?

Travis Head: ट्रेविस हेड ने जनवरी 2026 में एशेज सीरीज के मैच में एक शतक जमाया था लेकिन इसके बाद तीनों फॉर्मेट में जितनी भी पारियां उन्होंने खेली थीं, उसमें कुछ खास नहीं कर सके थे. Fri, 18 Sep 2026 16:09:20 +0530

  Videos
See all

tukaram mundhe in action : shah rukh khan, ajay devgn और tiger shroff को नोटिस क्यों ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T10:40:56+00:00

मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल Instagram से कितनी कमाई करेंगे? राष्ट्रपति के पूर्व ADC का नया प्लान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T10:42:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers