हूतियों ने मक्का पर ड्रोन हमले से किया इनकार, सऊदी के दावे को बताया मनगढ़ंत और झूठा
Houthis: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि हौथियों ने पवित्र शहर मक्का की ओर ड्रोन हमला किया था. हूती समूह ने इस आरोप को “मनगढ़ंत और झूठा” बताया. समूह का कहना है कि उसके हमले इस्लाम के पवित्र स्थलों से दूर सऊदी की सैन्य और तेल से जुड़ी सुविधाओं को निशाना बनाते हैं.
हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने टेलीग्राम पर जारी बयान में सऊदी सरकार के आरोपों को खारिज किया और कहा कि हूती समूह पवित्र स्थलों के लिए कोई खतरा नहीं है. कहा कि मक्का को निशाना बनाने को लेकर सऊदी शासन द्वारा फैलाए जा रहे आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं. हूतियों ने यह भी कहा कि यमन की ओर से मक्का या अन्य पवित्र स्थलों को कोई खतरा नहीं है.
हूतियों ने दी सफाई
प्रवक्ता सरी ने कहा कि हौथियों के हमले सऊदी अरब की तेल सुविधाओं और सैन्य ठिकानों पर किए जा रहे हैं, जो पवित्र स्थलों से काफी दूर हैं. यह बयान सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के दावे के बाद आया.
क्या था सऊदी का दावा?
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया था कि मंगलवार शाम मक्का के दक्षिण में सऊदी एयर डिफेंस ने एक ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया, इससे पहले कि वह मक्का के आसपास के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में पहुंच पाता. गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मल्की ने इस घटना को "शत्रुतापूर्ण और आतंकवादी कृत्य" बताया और कहा कि दो पवित्र मस्जिदों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा एक "सीमा रेखा" है. अल-मल्की ने कहा कि यह घटना मक्का को निशाना बनाने का दूसरा प्रयास था, जिसका जिक्र उन्होंने जुलाई 2017 में हुए बैलिस्टिक मिसाइल हमले से किया.
सऊदी पर लगाया हमलों का आरोप
रियाद के बयान को खारिज करते हुए, प्रवक्ता सरी ने आरोप लगाया कि सऊदी विमानों ने उस सप्ताह के दौरान यमन के कई प्रांतों में 450 से अधिक हवाई हमले किए थे. उन्होंने कहा कि इन हमलों में खमीस मुशैत और तैफ से संचालित होने वाले एफ-15 और टाइफून विमान शामिल थे और दावा किया कि इनसे नागरिक हताहत हुए हैं.
सरी ने यह भी दावा किया कि हौथी बलों ने स्थानीय स्तर पर निर्मित सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का उपयोग करके मारिब के ऊपर एक सऊदी एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया था.
Aaj Ka Mausam: 13 राज्यों में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप! भयंकर आंधी और तूफानी बारिश की आशंका; IMD का अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam: देश के अलग-अलग हिस्सों में अभी भी मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से कई राज्यों में भयंकर आंधी और तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी गुरुवार को उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश और भयंकर आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने की आशंका है. जबकि कुछ राज्यों में ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी जारी की गई है. जबकि पहाड़ों पर भूस्खलन होने की भी आशंका है. मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को गंगा के किनारे बसे पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक, बारिश का ये दौर पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा. जबकि गुरुवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है.
13 राज्यों में आज दिखेगा मौसम का रौद्र रूप!
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, गुरुवार यानी 17 सितंबर को यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों भारी बारिश की आशंका है. इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और गुजरात में तूफानी बारिश होने की आशंका है. इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. ऐसे में आईएमडी ने किसानों और मछुआरों से सतर्क रहने की सलाह दी है और उन्हें समुद्र में जाने को कहा है.
राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
वहीं राजधानी दिल्ली में आज भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है. जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. जबकि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
यूपी के इन जिनों में भारी बारिश की आशंका
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, गुरुवार को पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है. इस दौरान गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बुलंदशहर, आगरा और मथुरा में भारी बारिश हो सकती है. जबकि मध्य और पूर्वी यूपी के कानपुर, मिर्जापुर, बिजनौर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी चेतावनी दी गई है.
बिहार और झारखंड में भी दिखेगा मौसम का रौद्र रूप
उधर बिहार के भी कई जिलों में आज मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. इस दौरान पटना, गया, सिवान, जहानाबाद, सारण, बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्णिया, मधुबनी, किशनगंज, सहरसा, अररिया, सुपौल, भागलपुर, लखीसराय और खगड़िया में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान के येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 65 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है. वहीं झारखंड के रांची, पाकुड़, खूंटी, धनबाद, देवघर, साहेबगंज, बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला पलामू, रामगढ़, लोहरदगा और लातेहार में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.
पहाड़ी राज्यों में भी कहर बरपा सकती है बारिश
उधर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी आज मौसम कहर बरपा सकता है. इस दौरान उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और उधमसिंह नगर में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है. जबकि हिमाचल के चंबा, सिरमौर, कांगड़ा, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर, शिमला और कुल्लू में भारी बारिश होने की आशंका है. साथ ही आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है. जबकि जम्मू-कश्मीर के जम्मू, पूंछ, पुलवामा, कुलगाम, कठुआ, उधमपुर, कुपवाड़ा और गांदरबल में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें: Weather Update: यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की आशंका, दिल्ली-NCR में छाई धुंध
अन्य राज्यों में आज कैसे रहेगा मौसम का हाल?
उधर पश्चिम बंगाल के कोलकाता, मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, उत्तर 24 परगना, पूर्व बर्धमान, हावड़ा, नादिया, और हावड़ा में भी आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जबकि पंजाब के पटियाला, गुरदासपुर, अमृतसर, संगरूर और लुधियाना में आज भारी बारिश हो सकती है. वहीं राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, टोंक, चित्तौड़गढ़, भिलवाड़ा, उदयपुर, सीकर और प्रतापगढ़ में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. जबकि मध्य प्रदेश के इंदौर, डिंडोरी, बालाघाट, मांडला, खांडवा, विदिशा, कटनी, छतरपुर, खरगोन और होशंगाबाद में आज भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है.
ये भी पढ़ें: Rain Alert: देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








