Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: 13 राज्यों में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप! भयंकर आंधी और तूफानी बारिश की आशंका; IMD का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: देश के अलग-अलग हिस्सों में अभी भी मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से कई राज्यों में भयंकर आंधी और तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी गुरुवार को उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश और भयंकर आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आने की आशंका है. जबकि कुछ राज्यों में ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी जारी की गई है. जबकि पहाड़ों पर भूस्खलन होने की भी आशंका है. मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को गंगा के किनारे बसे पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक, बारिश का ये दौर पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा. जबकि गुरुवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है.

13 राज्यों में आज दिखेगा मौसम का रौद्र रूप!

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, गुरुवार यानी 17 सितंबर को यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों भारी बारिश की आशंका है. इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और गुजरात में तूफानी बारिश होने की आशंका है. इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. ऐसे में आईएमडी ने किसानों और मछुआरों से सतर्क रहने की सलाह दी है और उन्हें समुद्र में जाने को कहा है.

राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

वहीं राजधानी दिल्ली में आज भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है. जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. जबकि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यूपी के इन जिनों में भारी बारिश की आशंका

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, गुरुवार को पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है. इस दौरान गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बुलंदशहर, आगरा और मथुरा में भारी बारिश हो सकती है. जबकि मध्य और पूर्वी यूपी के कानपुर, मिर्जापुर, बिजनौर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी चेतावनी दी गई है.

बिहार और झारखंड में भी दिखेगा मौसम का रौद्र रूप

उधर बिहार के भी कई जिलों में आज मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है. इस दौरान पटना, गया, सिवान, जहानाबाद, सारण, बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्णिया, मधुबनी, किशनगंज, सहरसा, अररिया, सुपौल, भागलपुर, लखीसराय और खगड़िया में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान के येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 65 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है. वहीं झारखंड के रांची, पाकुड़, खूंटी, धनबाद, देवघर, साहेबगंज, बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला पलामू, रामगढ़, लोहरदगा और लातेहार में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ी राज्यों में भी कहर बरपा सकती है बारिश

उधर पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी आज मौसम कहर बरपा सकता है. इस दौरान उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत और उधमसिंह नगर में भारी बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है. जबकि हिमाचल के चंबा, सिरमौर, कांगड़ा, सोलन,  हमीरपुर, बिलासपुर, शिमला और कुल्लू में भारी बारिश होने की आशंका है. साथ ही आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है. जबकि जम्मू-कश्मीर के जम्मू, पूंछ, पुलवामा, कुलगाम, कठुआ, उधमपुर, कुपवाड़ा और गांदरबल में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें: Weather Update: यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की आशंका, दिल्ली-NCR में छाई धुंध

अन्य राज्यों में आज कैसे रहेगा मौसम का हाल?

उधर पश्चिम बंगाल के कोलकाता, मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर,  पुरुलिया, उत्तर 24 परगना, पूर्व बर्धमान, हावड़ा, नादिया, और हावड़ा में भी आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. जबकि पंजाब के पटियाला, गुरदासपुर, अमृतसर, संगरूर और लुधियाना में आज भारी बारिश हो सकती है. वहीं राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, टोंक, चित्तौड़गढ़, भिलवाड़ा, उदयपुर, सीकर और प्रतापगढ़ में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है. जबकि मध्य प्रदेश के इंदौर, डिंडोरी, बालाघाट, मांडला, खांडवा, विदिशा, कटनी, छतरपुर, खरगोन और होशंगाबाद में आज भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है. 

ये भी पढ़ें: Rain Alert: देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Continue reading on the app

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पकड़ी ₹200 करोड़ की रफ्तार, 13वें दिन का कलेक्शन आया सामने

Mirzapur The movie Box office Collection: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने Day 13 में ₹3.75 करोड़ की नेट कमाई की। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन ₹199.45 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹286.64 करोड़ पहुंच गया है।

Continue reading on the app

  Sports

बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

Asian Games China Women Cricket Team: चीन की महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स की शुरुआत से पहले ही बाहर हो गई. दिलचस्प बात ये रही कि मैच में एक गेंद तक नहीं फेंकी गई और बिना इसके ही चीन को बेरंग लौटना पड़ा. आखिर ऐसा क्यों हुआ? किस नियम के तहत हुआ और इससे भारतीय महिला क्रिकेट टीम को क्या फर्क पड़ेगा, चलिए जानते हैं. Thu, 17 Sep 2026 11:40:39 +0530

  Videos
See all

इस्लामी मुल्क बांग्लादेश में एक बार फिर से हिन्दुओं पर हमला #bangladeshhindus #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T08:02:55+00:00

Weather News Today |अभी-अभी आया IMD का बड़ा अलर्ट, 20 राज्यों में भारी बारिश! IMD Alert | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T08:15:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers