बेसिक सैलरी ₹25 हजार या कम, तो PF जरूर कटेगा:मंडी में प्याज 9 दिन में 9% सस्ती हुई, सोने की हॉलमार्किंग 67% महंगी
कल की बड़ी खबर PF से जुड़ी रही। अगर आपकी बेसिक सैलरी 25 हजार रुपए या इससे कम है तो कंपनी को आपका पीएफ जमा करना ही होगा। वहीं देशभर की मंडियों में पिछले 9 दिन में प्याज की थोक कीमतें 9% तक गिर गई हैं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. बेसिक सैलरी ₹25 हजार या कम, तो PF जरूर कटेगा: पहले ये लिमिट ₹15 हजार थी, 12 साल बाद बदलाव; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा अगर आपकी बेसिक सैलरी 25 हजार रुपए या इससे कम है तो कंपनी को आपका पीएफ जमा करना ही होगा। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को PF के लिए बेसिक सैलरी लिमिट ₹15 हजार से बढ़ाकर ₹25 हजार कर दी है। यह लिमिट सैलरी और DA पर लागू होती है, पूरी CTC या ग्रॉस सैलरी पर नहीं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार के इस फैसले 51 लाख कर्मचारियों को PF बचत और पेंशन का फायदा मिलेगा। अभी देश में 7.89 करोड़ लोग पीएफ के दायरे में आते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. मंडी में प्याज 9 दिन में 9% सस्ती हुई: सरकार ₹35 किलो बेच रही, रिटेल मार्केट में ₹53.92 किलो पहुंची देशभर की मंडियों में पिछले 9 दिन में प्याज की थोक कीमतें 9% तक गिर गई हैं। इससे आने वाले दिनों में रिटेल मार्केट में भी ये सस्ती हो सकती है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बुधवार को बताया कि देश में प्याज की कोई कमी नहीं है और सरकार ₹35 प्रति किलो के हिसाब से 48 शहरों तक प्याज पहुंचा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. बैंक कैसे तय करते हैं किसे लोन मिलेगा, किसे नहीं: समझें आपकी सैलरी, पुराने कर्ज और क्रेडिट स्कोर का पूरा गणित लोन लेने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन उनकी एप्लीकेशन का असेसमेंट यानी मूल्यांकन किस आधार पर करते हैं। किसी भी लोन को मंजूरी देने से पहले लेंडर्स आपकी लोन चुकाने की क्षमता और आपकी नीयत का पूरी तरह से रिस्क असेसमेंट करते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. त्यौहारों से पहले सोने की हॉलमार्किंग 67% महंगी: फीस ₹45 से बढ़कर ₹75 हुई, चांदी की फीस ₹35 पर स्थिर त्योहारों और शादियों के सीजन से ठीक पहले ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स यानी BIS ने सोने के गहनों और आर्टवर्क पर लगने वाली हॉलमार्किंग फीस में बढ़ोतरी कर दी है। अब ज्वैलर्स को प्रति आर्टिकल ₹45 की जगह ₹75 देने होंगे। यह बदलाव बीआईएस (हॉलमार्किंग) संशोधन नियम, 2026 के तहत लागू हुआ है। हालांकि, इस फीस बढ़ोतरी का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि ग्राहकों को हर सोने के गहने पर ₹30 का अतिरिक्त शुल्क देना ही पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इमरजेंसी या महामारी में EPF नहीं कटेगा, सैलरी में मिलेगा: तीन महीने के लिए लागू होगा नियम, जाने सैलरी-पेंशन पर क्या असर पड़ेगा केंद्र सरकार ने नई कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) योजना-2026 में खास प्रावधान जोड़ा है। इसके तहत कोई इमरजेंसी, महामारी या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तीन महीने के लिए कर्मचारी की सैलरी से PF नहीं कटेगा या आंशिकतौर पर कटेगा। यह आपात स्थिति कब होगी, यह सरकार तय करेगी और नोटिफिकेशन भी जारी करेगी। यह राहत पूरे देश या किसी खास राज्य/क्षेत्र के लिए लागू की जा सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
ओडिशा के 6 जिलों में डूबने से 12 की मौत:गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे, इनमें 6 बच्चे भी शामिल
ओडिशा में बुधवार को छह अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें छह बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, ज्यादातर हादसे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए। ये घटनाएं जगतसिंहपुर, सुंदरगढ़, गंजाम, जगतसिंहपुर, भद्रक और कोरापुट जिलों में हुईं। जगतसिंहपुर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। फायर सर्विस के जवानों ने चारों के शव निकाले। मृतकों की पहचान मनोजित स्वैन, स्वप्नजीत बारिक, रश्मिरंजन नायक और जगन्नाथ पालेई के रूप में हुई है। चारों की उम्र 20 वर्ष के आसपास थी। 14 साल के 3 बच्चे नदी-तालाब में डूबे गंजाम जिले की घोड़ाहाड़ नदी में बुधवार दोपहर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से 14 साल के 2 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आदर्श साहू और प्रीतम सामेली के रूप में हुई है। दोनों बच्चे विसर्जन के लिए आए थे और गहरे पानी में जाने से डूब गए। इसी जिले के दिगपहांडी थाना क्षेत्र में सुबह 10 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 8वीं क्लास का एक स्टूडेंट तालाब में डूब गया। उसे दिगपहांडी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सितांशु जेना (14) के रूप में हुई है। पूजा के लिए रेत लेने पहुंची थी तीनों बच्चियां सुंदरगढ़ जिले के रायबोगा थाना क्षेत्र के सालंगाबहाल गांव में शंख नदी में तीन बच्चियां डूब गईं। ये बच्चियां करमा पूजा के लिए नदी की रेत लाने आई थीं। पैर फिसलने से एक बच्ची नदी में जा गिरी, उसे बचाने के दो अन्य कूदीं और तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 6 वर्षीय गीतिका साहू, 6 वर्षीय सिबिका साहू और 8 वर्षीय श्रुति साहू के रूप में हुई है। तीनों मजहाटोली की रहने वाली थीं। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस के अनुसार, भद्रक और कोरापुट जिलों में भी गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से 2 लोगों की मौत हुई है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… 48 घंटे बाद मिले 2 छात्रों के शव, 3 मौतें:हसदेव नदी में बहे थे, पत्थरों में फंसे मिले, सेल्फी के चक्कर में गई जान छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी में बहे दो छात्रों के शव 48 घंटे बाद बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार को एक छात्र का शव मिला था, जबकि दूसरे और तीसरे छात्र का शव अब बरामद किया गया है। पूरी खबर पढ़े…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










