Responsive Scrollable Menu

ओडिशा के 6 जिलों में डूबने से 12 की मौत:गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे, इनमें 6 बच्चे भी शामिल

ओडिशा में बुधवार को छह अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें छह बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, ज्यादातर हादसे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए। ये घटनाएं जगतसिंहपुर, सुंदरगढ़, गंजाम, जगतसिंहपुर, भद्रक और कोरापुट जिलों में हुईं। जगतसिंहपुर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। फायर सर्विस के जवानों ने चारों के शव निकाले। मृतकों की पहचान मनोजित स्वैन, स्वप्नजीत बारिक, रश्मिरंजन नायक और जगन्नाथ पालेई के रूप में हुई है। चारों की उम्र 20 वर्ष के आसपास थी। 14 साल के 3 बच्चे नदी-तालाब में डूबे गंजाम जिले की घोड़ाहाड़ नदी में बुधवार दोपहर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से 14 साल के 2 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आदर्श साहू और प्रीतम सामेली के रूप में हुई है। दोनों बच्चे विसर्जन के लिए आए थे और गहरे पानी में जाने से डूब गए। इसी जिले के दिगपहांडी थाना क्षेत्र में सुबह 10 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 8वीं क्लास का एक स्टूडेंट तालाब में डूब गया। उसे दिगपहांडी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सितांशु जेना (14) के रूप में हुई है। पूजा के लिए रेत लेने पहुंची थी तीनों बच्चियां सुंदरगढ़ जिले के रायबोगा थाना क्षेत्र के सालंगाबहाल गांव में शंख नदी में तीन बच्चियां डूब गईं। ये बच्चियां करमा पूजा के लिए नदी की रेत लाने आई थीं। पैर फिसलने से एक बच्ची नदी में जा गिरी, उसे बचाने के दो अन्य कूदीं और तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 6 वर्षीय गीतिका साहू, 6 वर्षीय सिबिका साहू और 8 वर्षीय श्रुति साहू के रूप में हुई है। तीनों मजहाटोली की रहने वाली थीं। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस के अनुसार, भद्रक और कोरापुट जिलों में भी गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से 2 लोगों की मौत हुई है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… 48 घंटे बाद मिले 2 छात्रों के शव, 3 मौतें:हसदेव नदी में बहे थे, पत्थरों में फंसे मिले, सेल्फी के चक्कर में गई जान छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी में बहे दो छात्रों के शव 48 घंटे बाद बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार को एक छात्र का शव मिला था, जबकि दूसरे और तीसरे छात्र का शव अब बरामद किया गया है। पूरी खबर पढ़े…

Continue reading on the app

मणिपुर में 7 दिनों से स्कूल-बाजार बंद:लोग घरों में कैद, चार दिनों में कुकी समुदाय के 6 लोगों की हत्या

मणिपुर में एक बार फिर दहशत का माहौल है। इस बार वजह मैतेई-कुकी नहीं, बल्कि कुकी-नगा के बीच चल रहा हिंसक संघर्ष है। बीते चार दिन में हथियारबंद उग्रवादी 4 महिलाओं समेत 6 कुकी लोगों की हत्या कर चुके हैं। कुकी संगठनों का आरोप है कि यह नगा उग्रवादियों की करतूत है। इस वजह से राज्य का 7 पहाड़ी जिलों से संपर्क कट चुका है। 5 दिन से पहाड़ी गांवों में इतना खौफ है कि लोग दिन में भी घरों से बाहर नहीं निकल रहे। 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद हैं। मेडिकल इमरजेंसी में भी मदद नहीं मिल पा रही है। बुधवार को भी पहाड़ी जिले कांगपोकपी में स्थानीय कुकी लोगों और सुरक्षा बलों के बीच जमकर टकराव हुआ। सुरक्षा बलों ने नाकेबंदी और बढ़ा दी है। चीनी तक 400-450 रुपए किलो मिल रही कांगपोकपी में रहने वाली 53 साल की मार्गरेट ने बताया कि जिला मुख्यालय में होने की वजह से उन्हें जरूरी सामान बमुश्किल मिल रहा है। कुछ गांवों में 1 किलो चीनी तक 400-450 रुपए में मिल रही है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय डेविड ने बताया कि हम लोग खेतों में भी नहीं जा पा रहे हैं। कब-कहां से गोली चल जाए, नहीं पता। राज्य में 40 हजार सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं, लेकिन ये संघर्ष जातियों का है, इसलिए वो भी मदद नहीं कर पा रहे हैं। डेविड ने आगे बताया कि सड़कों, हाईवे पर जगह-जगह नगा समुदाय के लोगों की नाकेबंदी है। चेक पॉइंट हैं। बिना सिक्योरिटी एस्कॉर्ट के कोई प्राइवेट गाड़ी नहीं चल रही। मेडिकल इमरजेंसी, एयरपोर्ट जाने के लिए भी नगा के सब-डिवि​जनल ऑफिसर की मंजूरी लेनी पड़ रही है, जो बहुत मुश्किल से मिलती है। फरवरी से अब तक 40 मौतें उखरुल, सेनापति, तामेंगलोंग, चंदेल नगा बहुल, जबकि चूराचांदपुर, कांगपोकपी, फिरजॉल कुकी-बहुल जिले हैं। कांगपोकपी समेत 4 जिलों में दोनों जनजातियां साथ रहती हैं। इसलिए उग्रवादी दोनों पर हमले कर रहे हैं। इस साल फरवरी में लिटन गांव में हिंसा के बाद से अब तक इस संघर्ष में 40 मौतें हो चुकी हैं। तांगखुल नगा जनजाति के प्रमुख संगठन यूनाइटेड नगा काउंसिल ने अब आर्थिक नाकेबंदी कर दी है। संगठन के सचिव एच. जेम्स हाऊ का कहना है कि हाईवे से किसी को भी गुजरने से पहले हमारी परमिशन लेनी होगी। ------------------- मणिपुर हिंसा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मणिपुर में 2 कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या:कई फार्महाउस जलाए मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के लीसांगफाई गांव में मंगलवार को दो कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा कई फार्महाउसों में आग लगा दी गई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

Asian Games China Women Cricket Team: चीन की महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स की शुरुआत से पहले ही बाहर हो गई. दिलचस्प बात ये रही कि मैच में एक गेंद तक नहीं फेंकी गई और बिना इसके ही चीन को बेरंग लौटना पड़ा. आखिर ऐसा क्यों हुआ? किस नियम के तहत हुआ और इससे भारतीय महिला क्रिकेट टीम को क्या फर्क पड़ेगा, चलिए जानते हैं. Thu, 17 Sep 2026 11:40:39 +0530

  Videos
See all

PM Modi Birthday:चाय की दुकान से PM की कुर्सी तक का सफर, PM Modi के बारे में आप क्या-क्या जानते हैं? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T04:20:46+00:00

Hindi News | Narendra Modi 76th Birthday: Ahmedabad से Delhi तक... जलेगा 'आशीर्वाद की दीया' | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T04:14:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers