Responsive Scrollable Menu

Rohit Chandel: POCSO केस में जमानत के बाद रोहित चंदेल ने तोड़ी चुप्पी, ‘सैराब’ को अलविदा कहते हुए लिखा खास संदेश

Rohit Chandel: टीवी अभिनेता रोहित चंदेल ने अपने शो ‘सैराब’ के खत्म होने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। जमानत मिलने के बाद यह उनकी पहली पोस्ट है। इसमें उन्होंने शो की टीम, अपने साथी कलाकारों और प्रशंसकों का शुक्रिया किया।

ईशान का किरदार रहा खास
रोहित ने लिखा कि ‘सैराब’ में ईशान का किरदार निभाना उनके लिए बहुत खास सफर रहा। शो से जुड़ी यादों को वह हमेशा अपने साथ रखेंगे। उन्होंने शो की पूरी टीम और साथी कलाकारों को भी धन्यवाद दिया। रोहित ने सायबाल दादा, लीना मैम, संकेत सर, नितिन जी, योगी सर, गरिमा डिमरी, राहुल भाई, मदिराक्षी और कृष्णा कौल समेत सभी कलाकारों और पर्दे के पीछे काम करने वाली टीम का आभार जताया।

मुश्किल समय में मिला साथ

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोहित ने अपने संदेश में कहा कि मुश्किल वक्त के दौरान टीम और साथी कलाकारों से मिला प्यार और साथ उनके लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि उनके लिए ये सभी लोग परिवार जैसे हैं। रोहित ने लिखा कि वह इस साथ को शब्दों में पूरी तरह बयां नहीं कर सकते।

प्रशंसकों को भी कहा शुक्रिया
रोहित ने अपने प्रशंसकों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हर दौर में मिले प्यार और हौसला बढ़ाने के लिए वह सभी के आभारी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ‘सैराब’ भले ही खत्म हो रहा है, लेकिन उनके और प्रशंसकों के बीच का रिश्ता बना रहेगा। रोहित ने अपने अगले काम के साथ जल्द ही उनसे फिर मिलने की उम्मीद जताई।

14 सितंबर को आएगा आखिरी एपिसोड
‘सैराब’ का प्रसारण 2 जून से शुरू हुआ था। अब शो का आखिरी एपिसोड 14 सितंबर को आएगा। शो में रोहित ने ईशान का किरदार निभाया था।

पॉक्सो मामले में मिली जमानत

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोहित चंदेल को जुलाई में मुंबई की घाटकोपर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 16 साल की एक को-एक्ट्रेस ने उन पर पीछा करने, परेशान करने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। इस मामले में उनके खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।

रोहित को 10 सितंबर को इस मामले में जमानत मिली। जमानत के बाद उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की थी, जिसमें वह समुद्र किनारे हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आए। तस्वीर के साथ उन्होंने ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ लिखा था, जिसका अर्थ है- जहां धर्म है, वहीं जीत है।

यह भी पढ़े-  रोहित चन्देल को POCSO केस में मिली जमानत, करीब 2 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर

Continue reading on the app

Cinta: सिंटा री-इलेक्शन में उपासना सिंह और साहिला चड्ढा की बड़ी जीत, जानें किसे कितने वोट मिले?

Cinta Re-Election: सिनेमा और टीवी कलाकारों की संस्था सिंटा के री-इलेक्शन के नतीजे सामने आ गए हैं। शनिवार को हुई वोटिंग में उपासना सिंह सबसे ज्यादा वोट पाकर पहले स्थान पर रहीं। उन्हें 360 वोट मिले। साहिला चड्ढा 357 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। यह चुनाव संस्था में पिछले कुछ समय से चल रहे विवाद और कई सदस्यों के इस्तीफे के बाद कराया गया था।

इन कलाकारों को भी मिले वोट
उपासना और साहिला के बाद विकास वर्मा को 349 और दीपक पराशर को 348 वोट मिले। कुनीका सदानंद को 312 और वर्षा उसगांवकर शर्मा को 306 वोट मिले।
नगमा मोरारजी को 290, निमई बाली को 266 और अर्जुन यानी फिरोज खान को 250 वोट मिले। आसमानी ताही को 237, शहजाद खान को 234 और मनीष कुमार चतुर्वेदी को 219 वोट मिले। सपन कुमार भट्टाचार्य को 197, रंजीत कुमार सिंह को 184 और रमाकांत बोरुडे को 176 वोट मिले।

इस्तीफों के बाद हुआ री-इलेक्शन
सिंटा में अगस्त से ही विवाद चल रहा था। 21 सदस्यों वाली चुनी हुई समिति के कुल 11 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने संस्था के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि फैसले लेते समय सभी सदस्यों की राय नहीं ली जा रही थी और संस्था के नियमों के मुताबिक काम नहीं हो रहा था।
इस्तीफों के बाद पुरानी समिति को लेकर भी सदस्यों के बीच मतभेद सामने आए। इसी विवाद के बीच दोबारा चुनाव कराने का फैसला हुआ।

चुनाव से पहले पुलिस पहुंची थी
पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरी ने री-इलेक्शन रोकने के लिए अदालत का रुख किया था, लेकिन चुनाव पर रोक नहीं लगी। वहीं, मतदान से एक दिन पहले संस्था के कुछ कागजात बाहर ले जाने की कोशिश को लेकर भी विवाद हुआ। मामला बढ़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने वहां मौजूद सदस्यों को शांत रहने और संस्था की छवि का ध्यान रखने की सलाह दी।

यह भी पढ़े- अमीषा पटेल के घर में हुईं चोरी, लाखों के गहनें गायब; पुलिस ने नौकरानी को किया गिरफ्तार

Continue reading on the app

  Sports

मानव सुथार बने बल्लेबाजों के लिए पहेली, इंग्लैंड में फिर झटके 5 विकेट, खिताब के करीब पहुंची टीम

भारत और श्रीलंका में अपनी स्पिन से बल्लेबाजों को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर चुके मानव सुथार इंग्लैंड में भी उतना ही हाहाकार मचा रहे हैं. वॉरिकशर की सफलता में उनका दमदार प्रदर्शन जारी है. Wed, 16 Sep 2026 23:22:29 +0530

  Videos
See all

Viral Video | तालाब में फंसे घोड़े का हुआ सफल रेस्क्यू!| #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T21:30:17+00:00

UPI Payment पर लगेगा Charge या रहेगा Free? जानिए पूरा सच | Desh Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T21:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers