Responsive Scrollable Menu

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने मोहन सरकार को घेरा, बोले- जमीनी हालात देखिए

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने मोहन सरकार को घेरा, बोले- जमीनी हालात देखिए

Continue reading on the app

ट्रम्प ने सऊदी को F-35 फाइटर-जेट बेचने की मंजूरी दी:48 विमानों के लिए 2.3 लाख करोड़ रुपए की डील, अब कांग्रेस की मंजूरी जरूरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रशासन ने सऊदी अरब को 48 F-35 फाइटर जेट बेचने की मंजूरी दे दी है। इन विमानों की कीमत करीब 24 अरब डॉलर यानी ₹2.3 लाख करोड़ है। हालांकि, डील पूरी होने से पहले अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी जरूरी है। इस बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने चिंता जताई है कि F-35 की संवेदनशील तकनीक चीन के हाथ लग सकती है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, पेंटागन की डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (DIA) की एक रिपोर्ट में इस खतरे का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन सऊदी अरब में जासूसी करके या वहां की सेना के साथ अपने सहयोग के जरिए F-35 की तकनीक हासिल करने की कोशिश कर सकता है। F-35 की कौन-सी तकनीक की चिंता? F-35 अमेरिका का सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान माना जाता है। इसमें बेहद आधुनिक रडार और निगरानी सिस्टम लगे हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को डर है कि अगर चीन को इन सिस्टम से जुड़ी जानकारी मिल गई तो अमेरिकी सैन्य तकनीक को नुकसान हो सकता है। इसलिए रिपोर्ट में कहा गया है कि F-35 से जुड़ी जगहों पर सिर्फ अमेरिकी और सऊदी अधिकारियों और अधिकृत कर्मचारियों को ही जाने की अनुमति होनी चाहिए। चीन से सऊदी की बढ़ती दोस्ती चिंता की वजह सऊदी अरब के चीन के साथ पहले से सैन्य और तकनीकी संबंध हैं। सऊदी चीन से बैलिस्टिक मिसाइलें भी खरीदता है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, चीन सऊदी को मिसाइल बनाने और उनका इस्तेमाल बेहतर करने में भी मदद कर रहा है। सऊदी के टेलीकॉम और दूसरे ढांचे में चीन की कंपनियों हुआवे और ZTE के उपकरण भी इस्तेमाल होते हैं। अमेरिकी एजेंसियों ने इन उपकरणों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। UAE को F-35 बेचने की डील रोकनी पड़ी थी अमेरिका को अरब देशों को F-35 देने में चीन से जुड़ी चिंता पहले भी रही है। 2020 में ट्रम्प प्रशासन ने UAE को F-35 बेचने पर सहमति दी थी। उस समय भी अमेरिकी एजेंसियों ने UAE के चीन के साथ बढ़ते सैन्य और तकनीकी संबंधों को लेकर चिंता जताई थी। बाद में वह बिक्री प्रक्रिया रोक दी गई थी। सऊदी अरब को F-35 देने पर इजराइल ने भी चिंता जताई है। इजराइल फिलहाल मिडिल-ईस्ट का एकमात्र देश है जिसके पास F-35 विमान हैं। अमेरिका की नीति रही है कि मिडिल-ईस्ट में इजराइल की सैन्य बढ़त बनी रहे। इसलिए सऊदी को F-35 देने के मामले में यह भी देखा जा रहा है कि इससे इजराइल की सैन्य बढ़त पर असर न पड़े। फाइटर जेट्स की डिलीवरी में कई साल लगेंगे अमेरिकी विदेश विभाग ने जून में 48 F-35 विमानों और एक अतिरिक्त इंजन की बिक्री का प्रस्ताव कांग्रेस की दो समितियों को भेजा था। F-35 बनाने वाली अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन है। विमान तैयार करने और उनकी डिलीवरी में कई साल लग सकते हैं। यानी ट्रम्प प्रशासन की मंजूरी के बावजूद सऊदी को विमान तुरंत नहीं मिलेंगे। सऊदी अरब लंबे समय से F-35 खरीदना चाहता था। अमेरिका और सऊदी के बीच कई दशकों से सैन्य सहयोग है और सऊदी अमेरिकी हथियारों का बड़ा खरीदार है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट: ट्रम्प को भरोसा, जिनपिंग से अपनी बात मनवा लेंगे:चीनी राष्ट्रपति निजी रिश्तों से ज्यादा देशहित को देते हैं तरजीह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 सितंबर को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे। ट्रम्प को भरोसा है कि शी के साथ उनके अच्छे निजी रिश्ते बातचीत में अमेरिका के काम आएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Abhishek Sharma Record: 30 गेंदों में शतक, अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी से अभिषेक ने रचे 3 बड़े रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Record: 30 गेंदों में शतक, अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी से अभिषेक ने रचे 3 बड़े रिकॉर्ड Fri, 18 Sep 2026 08:15:52 +0530

  Videos
See all

iPhone Sale: DLF मॉल के एप्पल स्टोर पर भारी भीड़ #iPhone #Apple #iPhoneCraze #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T03:06:28+00:00

iPhone Sale: पंजाब से नोएडा आकर खरीदा दो iPhone #iPhone #Apple #iPhoneCraze #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T03:06:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers