Responsive Scrollable Menu

अक्टूबर में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी गुड न्यूज! जुलाई 2026 से महंगाई भत्ते में 3% वृद्धि संभव, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी?

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही आंकड़े जारी होने के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों की नजर महंगाई भत्ते की नई दरों पर टिकी हुई है। इस बार जुलाई 2026 से मंहगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नवरात्रि (11 अक्टूबर) या दशहरे (20 अक्टूबर) के आसपास डीए की नई दरों का ऐलान हो सकता है।

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 60% की दर से DA का लाभ मिल रहा है। अगर 3% और वृद्धि होती है तो यह बढ़कर 63% हो जाएगा। चुंकी नई दरें जुलाई 2026 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई, अगस्त, सितंबर 2026 का एरियर भी मिलेगा।  इसका लाभ 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन (DR) पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर, 3% डीए बढ़ने पर 18,000 रुपये बेसिक पे पर कर्मचारियों को हर महीने डीए में 540, 30,000 रुपये बेसिक पे पर 900 और 50,000 रुपये बेसिक पे पर 1,500 रुपए का फायदा मिलेगा।

जल्द कैबिनेट में आएगा डीए वृद्धि का प्रस्ताव

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा साल में 2 बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते  की दरों में संशोधन किया जाता है। यह दरें श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही (जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर) आंकड़ों पर निर्भर करती हैं। जनवरी 2026 से केंद्र सरकार ने 2% DA में वृद्धि की थी, जिसका ऐलान अप्रैल 2026 में किया गया।

संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में डीए/डीआर वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। चुंकी आमतौर पर केंद्र सरकार जुलाई से लागू होने वाले DA की घोषणा सितंबर या अक्टूबर में करती है। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद वित्त मंत्रालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए जाएंगे और फिर कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को बढ़े हुए डीए/डीआर का लाभ मिलने लगेगा।

यह डीए बढ़ोतरी 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग के औपचारिक समापन के बाद दूसरी समीक्षा होगी। बता दें कि जब तक 8वें वेतन आयोग के सैलरी स्लैब लागू नहीं हो जाते, तब तक कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत DA मिलता रहेगा।

AICPI इंडेक्स और DA गणना के मुख्य आंकड़े:

  • जून 2026 AICPI-IW इंडेक्स: 151.9
  • ​12 महीनों का औसत AICPI-IW: 148.65
  • ​गणना के अनुसार कुल DA: 63.76% (राउंड ऑफ होकर 63%)
  • ​वर्तमान DA दर (जनवरी 2026 से): 60%
  • ​संभावित वृद्धि: 3%
  • ​प्रभावी तिथि: 1 जुलाई 2026

कैसे होती है महंगाई भत्ते की गणना?

​7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के नियमों के अनुसार, कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता पिछले 12 महीनों के AICPI-IW आंकड़ों के औसत के आधार पर तय किया जाता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना करने का एक फॉर्मूला है।  7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]

क्या दशहरे से पहले बढ़ेगी बोनस की सीलिंग

हाल ही में  ​राष्ट्रीय परिषद (JCM) ने वित्त मंत्रालय और केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों के अनुरूप बोनस की सीलिंग रिवाइज करने का आग्रह किया है।

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों के बोनस की गणना वर्ष 2014-15 से लागू अधिकतम 7,000 रुपये प्रति माह (या 230 रुपये प्रतिदिन) की वैधानिक सीमा पर की जाती है। कर्मचारी संगठनों का तर्क है कि 7th CPC के लागू होने के बाद न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये प्रति माह तय किया गया था, इसलिए बोनस गणना की सीलिंग भी न्यूनतम 18,000 से 21,000 रुपये के दायरे में होनी चाहिए। 7,000 रुपये की पुरानी सीलिंग के कारण वास्तविक वेतन अधिक होने के बावजूद कर्मचारियों को 60-65 दिनों के बोनस के रूप में अधिकतम लगभग 17,951 रुपये ही मिलते हैं।

यदि सरकार 21,000 रुपये की सीमा स्वीकार करती है, तो कर्मचारियों का बोनस बढ़कर तीन गुना तक (लगभग 50,000 से 53,000 रुपये के आसपास) हो जाएगा। इस फैसले से विशेष रूप से भारतीय रेलवे, डाक विभाग, रक्षा उत्पाद इकाइयों और केंद्र सरकार के नॉन-गाजटेड (Non-Gazetted) कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा।

Continue reading on the app

हैरी पॉटर फैंस के लिए खुशखबरी! असली हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस जैसी ट्रेन में करें यादगार सफर

हैरी पॉटर की फिल्में देखने वाले लगभग हर फैन ने कभी न कभी खुद को प्लेटफॉर्म 9¾ से हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस में बैठकर जादुई स्कूल जाते हुए जरूर सोचा होगा। भले ही असल जिंदगी में हॉगवर्ट्स या प्लेटफॉर्म 9¾ मौजूद नहीं है, लेकिन एक ऐसी ट्रेन जरूर है जो आपको वही एहसास दिला सकती है। यही वजह है कि यह ट्रेन दुनियाभर के पर्यटकों और हैरी पॉटर फैंस की पसंदीदा बन चुकी है।

स्कॉटलैंड में चलने वाली जैकोबाइट स्टीम ट्रेन को दुनिया की सबसे खूबसूरत ट्रेन यात्राओं में गिना जाता है। यही ट्रेन है जिसे हैरी पॉटर फिल्मों में हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस के रूप में दिखाया गया था। इसकी पुरानी स्टीम इंजन वाली डिजाइन, पहाड़ों के बीच गुजरता रास्ता और मशहूर ग्लेनफिनन वायाडक्ट इसे खास बनाते हैं। यही पुल फिल्मों में भी कई बार दिखाई दिया था।

स्कॉटलैंड की जैकोबाइट स्टीम ट्रेन क्यों है इतनी खास?

हर साल अप्रैल से अक्टूबर के बीच चलने वाली यह ट्रेन स्कॉटलैंड के फोर्ट विलियम से मेलैग तक करीब 84 मील (लगभग 135 किलोमीटर) का सफर तय करती है। रास्ते में बर्फ से ढके पहाड़, झीलें, जंगल और समुद्र का शानदार नजारा देखने को मिलता है। यही वजह है कि इसे सिर्फ हैरी पॉटर फैंस ही नहीं, बल्कि ट्रैवल लवर्स भी अपनी बकेट लिस्ट में रखते हैं।

इस सफर का सबसे यादगार हिस्सा ग्लेनफिनन वायाडक्ट है। जैसे ही ट्रेन इस ऐतिहासिक पुल से गुजरती है, यात्रियों को बिल्कुल वही नजारा दिखाई देता है जो फिल्मों में हैरी, रॉन और हर्माइनी के सफर के दौरान नजर आया था। ट्रेन के पुराने लकड़ी वाले डिब्बे और स्टीम इंजन पूरे सफर को और भी खास बना देते हैं।

अगर आप यहां जाने की योजना बना रहे हैं, तो टिकट पहले से बुक करना बेहतर रहेगा। गर्मियों और छुट्टियों के मौसम में इस ट्रेन की सीटें काफी पहले ही भर जाती हैं। ग्लासगो और एडिनबर्ग से फोर्ट विलियम तक सड़क और रेल दोनों रास्तों से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

हैरी पॉटर जैसी फील देने वाली दूसरी ट्रेनें भी हैं मौजूद

सिर्फ जैकोबाइट स्टीम ट्रेन ही नहीं, बल्कि दुनिया में कुछ और जगहों पर भी हैरी पॉटर थीम से जुड़े खास अनुभव मिलते हैं। इंग्लैंड का नॉर्थ यॉर्कशायर मूर रेलवे भी काफी मशहूर है। इस रूट का गोथलैंड स्टेशन वही जगह है जिसे फिल्मों में हॉग्समीड स्टेशन के रूप में दिखाया गया था। यहां पहुंचते ही ऐसा लगता है जैसे आप सीधे हैरी पॉटर की दुनिया में आ गए हों।

इसके अलावा अमेरिका के फिलाडेल्फिया में समय-समय पर हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस थीम ट्रेन भी चलाई जाती है। इस ट्रेन में हैरी पॉटर थीम पर खास सजावट, कॉस्ट्यूम और कई मजेदार एक्टिविटी कराई जाती हैं। हालांकि यह नियमित ट्रेन नहीं है और खास आयोजनों के दौरान ही चलती है।

अगर आप हैरी पॉटर के बड़े फैन हैं, तो ये ट्रेन यात्राएं सिर्फ एक ट्रिप नहीं बल्कि यादगार अनुभव साबित हो सकती हैं। फिल्मों में दिखने वाली जादुई दुनिया को करीब से महसूस करने का मौका हर किसी को नहीं मिलता। यही वजह है कि हर साल हजारों लोग सिर्फ इस अनुभव के लिए स्कॉटलैंड और दूसरी जगहों का रुख करते हैं। जादू भले ही असली न हो, लेकिन इन ट्रेनों का सफर आपको कुछ घंटों के लिए जरूर ऐसा महसूस कराता है जैसे आप सचमुच हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस में बैठे हों।

 

Continue reading on the app

  Sports

दंगों के दौरान जन्म, लगातार 5 शतक ठोके, अब पार्थिव पटेल बनने वाले हैं टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर

अजीत अगरकर का कार्यकाल अक्टूबर में खत्म हो जाएगा और रिपोर्ट्स हैं कि उनकी जगह पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बनेंगे. Thu, 17 Sep 2026 17:08:44 +0530

  Videos
See all

PM Modi Birthday: Baba Ramdev ने PM मोदी की जमकर की तारीफ, कहा- देश पर दाग नहीं लगने देंगे #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T11:42:06+00:00

चोरी करने घुसा था देखिए कैसे फंस गया चोर | #Thief #viralvideo #Surat #CCTV #Shorts #Aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T11:44:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers