Responsive Scrollable Menu

रायबकिना ने पहली बार US ओपन जीता:वर्ल्ड नंबर-1 बनीं; सबालेंका लगातार तीसरा खिताब जीतने से चूकीं, हार के बाद रैकेट तोड़ा

कजाकिस्तान की एलेना रायबकिना ने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को हराकर पहली बार US ओपन खिताब जीत लिया। न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए फाइनल में रायबकिना ने सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराया। इस जीत के साथ रायबकिना ने अपना तीसरा विमेंस सिंगल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीता और सोमवार को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड नंबर-1 बन जाएंगी। हार के बाद निराश सबालेंका ने अपना रैकेट तोड़ दिया। सबालेंका का लगातार तीसरा खिताब जीतने का सपना टूटा रायबकिना की जीत से सबालेंका का लगातार तीसरी बार US ओपन चैंपियन बनने का सपना टूट गया। इसके साथ ही US ओपन में उनकी 19 मैचों की जीत का सिलसिला भी खत्म हो गया। सबालेंका पिछले 99 हफ्तों से दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी थीं। पहले सेट में रायबकिना का दबदबा पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन रायबकिना ने अहम मौकों पर बेहतर खेल दिखाया और सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया। इस दौरान गुस्से में गेंद स्टैंड की ओर मारने पर सबालेंका को चेतावनी भी मिली। सबालेंका ने दूसरे सेट में की वापसी दूसरे सेट में सबालेंका ने अपनी लय वापस हासिल की। उन्होंने रायबकिना पर लगातार दबाव बनाया और 5-5 के बाद ब्रेक हासिल कर सेट 7-5 से जीत लिया। इससे मुकाबला निर्णायक तीसरे सेट में पहुंच गया। तीसरे सेट में फिर हावी हुईं रायबकिना निर्णायक सेट में रायबकिना ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने 5-2 की बढ़त बना ली। इसके बाद मैच पॉइंट पर जीत कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। फाइनल 2 घंटे 21 मिनट चला। इस साल का दूसरा ग्रैंड स्लैम रायबकिना ने इससे पहले 2022 में विंबलडन और 2026 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में भी उन्होंने सबालेंका को हराया था। US ओपन जीतने के बाद अब रायबकिना के पास करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने के लिए सिर्फ फ्रेंच ओपन का खिताब जीतना बाकी है। चोट से जूझने के बाद हासिल की बड़ी सफलता रायबकिना US ओपन से पहले चोट की समस्या से जूझ रही थीं। इसके बावजूद उन्होंने न्यू यॉर्क में शानदार प्रदर्शन किया और पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर खिताब जीत लिया। रूस में जन्मी रायबकिना अब कजाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करती हैं। रायबकिना को करीब 46 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि US ओपन का खिताब जीतने पर रायबकिना को 55 लाख डॉलर यानी करीब 46 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि मिली। वहीं, उपविजेता सबालेंका को 28 लाख डॉलर मिले। रायबकिना ने जीत के बाद कहा कि उनके पास अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 10 साल से न्यू यॉर्क आ रही हैं, लेकिन यहां उन्हें कभी ऐसी सफलता नहीं मिली थी। --------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 94 साल में पहली बार ऐसी क्रिकेट सीरीज:दिल्ली में मैच फिर भी विदेशी होगी टीम इंडिया, पिच भी अफगान टीम तय करेगी भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज आज से शुरू हो रही है। तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। मुकाबले भले ही भारत में हो रहे हैं लेकिन इस सीरीज में होम टीम अफगानिस्तान की होगी और भारतीय टीम विजिटर्स होगी। पूरी खबर

Continue reading on the app

₹799 से ₹1,699 तक Bluetooth Speaker Deals, 16W Output से Deep Bass और TWS तक मिलेंगे ये ऑप्शन

अगर आप घर, Travel या छोटी Party के लिए Portable Bluetooth Speaker खरीदना चाहते हैं, तो अमेज़न पर boAt, ZEBRONICS, Portronics, Philips और pTron के इन 5 Speakers पर Discount मिल रहा है. कीमत ₹799 से शुरू हो रही है और सबसे ज्यादा 77% Discount दिया गया है.

Continue reading on the app

  Sports

बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

Asian Games China Women Cricket Team: चीन की महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स की शुरुआत से पहले ही बाहर हो गई. दिलचस्प बात ये रही कि मैच में एक गेंद तक नहीं फेंकी गई और बिना इसके ही चीन को बेरंग लौटना पड़ा. आखिर ऐसा क्यों हुआ? किस नियम के तहत हुआ और इससे भारतीय महिला क्रिकेट टीम को क्या फर्क पड़ेगा, चलिए जानते हैं. Thu, 17 Sep 2026 11:40:39 +0530

  Videos
See all

PM Modi Birthday: अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई! SP | BJP | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T07:10:23+00:00

Saudi Houthi War LIVE: सऊदी पर हूती का हमला जारी, बनाया मक्का को निशाना | Drone Attack | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T07:00:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers