भारतीय मेंस-विमेंस टीम ने जूनियर हॉकी एशिया कप जीता:मेंस ने साउथ कोरिया को 4-1 से और विमेंस टीम चीन को 1-0 से हराया
चीन के मोकी में खेले गए जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत की जूनियर मेंस और विमेंस टीमों ने खिताब अपने नाम किया। भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर छठी बार ट्रॉफी जीती, जबकि भारतीय महिला टीम ने मेजबान चीन को 1-0 से मात देकर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। साथ ही, दोनों टीमों ने 2027 जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। फाइनल जीतने के तुरंत बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की हर खिलाड़ी के लिए 3 लाख रुपए के कैश प्राइज का ऐलान किया। सपोर्ट स्टाफ के लिए भी नकद पुरस्कार घोषित किया गया। टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी भारतीय टीम भारत ने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 5-1 और क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से हराया। इससे पहले टीम ने मेजबान चीन के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ खेला था। भारत ने जापान को 7-0 और मलेशिया को 11-1 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट के पहले मैच में भी भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराया था। साउथ कोरिया ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता जूनियर विमेंस एशिया कप के इतिहास में साउथ कोरिया ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता है, जबकि भारत और चीन के नाम 3-3 खिताब हैं। भारत ने 2023, 2024 और 2026 में चैंपियन बना। चीन 6 बार रनर-अप रहा है, जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है। जापान ने अब तक खिताब नहीं जीता, लेकिन 3 बार तीसरे स्थान पर रहा है। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियन-गेम्स से हटाई गईं दिव्यांशी ने नया वीडियो जारी किया:बोलीं- अब ठीक हूं एशियन गेम्स की भारतीय वुशु टीम से आखिरी समय में बाहर की गईं दिव्यांशी चौधरी ने नया वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने बताया कि खेल मंत्रालय के सेक्रेटरी ने पटियाला में उनसे मुलाकात की। दिव्यांशी ने कहा कि अब वह ठीक हैं। पूरी खबर…
दौंड: यवत पुलिस की कार्रवाई: सराईत आरोपी दत्ता शिंदे 2 साल के लिए तड़ीपार
दौंड: यवत पुलिस की कार्रवाई: सराईत आरोपी दत्ता शिंदे 2 साल के लिए तड़ीपार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama







