Responsive Scrollable Menu

लहर-लहर:मुश्किल वक्त में आपको ये तय करना है कि आप टूटेंगे या कोई रास्ता निकालेंगे

जीवन संघर्ष यानी लाइफ स्ट्रगल को इस तरह से समझिए कि इस ग्रह पर लगभग 8 अरब लोग रहते हैं और हर इंसान की कोशिश एक अलग तरह की है। हर कोई जो चाह रहा है, वह बाकियों से जरा-सा अलग है। किसी को भी आप पूछिए तो उसकी अपनी महत्वाकांक्षा है। जो उसका सपना है, वह बाकियों से थोड़ा-सा अलग है। इसका मतलब यह है कि एक मेला है, जिसमें 8 अरब लोग अलग-अलग दिशाओं में चल रहे हैं। ये 8 अरब लोग एक ही जगह पर हैं, लेकिन इनकी दिशा थोड़ी-सी अलग है। इस घमासान में आपको रास्ता मिल जाए और आप जहां जाना चाहते हैं वहां तक पहुंच जाएं, ये कोई हंसी-खेल नहीं है, क्योंकि बाकी लोग भी चल रहे हैं लेकिन वे उस दिशा में नहीं जा रहे हैं जिधर आपको जाना है। वो कहीं और जा रहे हैं। हर आदमी कहीं और जा रहा है। जीवन के इस मेले में कभी-कभी ऐसा होगा कि आपको अपनी मर्जी का रास्ता मिल जाए। जैसे कि दस-बारह आदमी उसी दिशा में जा रहे हों, जो आपकी भी दिशा है तो आप तेजी से इस घमासान से निकल जाएंगे। कहीं ऐसा होगा कि लोग दूसरी तरफ जा रहे होंगे तो आप नहीं निकल पाएंगे; आप फंस जाएंगे। समाज में लोगों की कोशिश और ईगो की वजह से ये नए-नए पैटर्न बन जाते हैं। दुनिया में 8 अरब ईगो और 8 अरब प्रयास हो रहे हैं। उसमें कभी आपको रास्ता मिल पाता है, कभी नहीं भी मिलता, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि ​यदि आप प्रयास में लगे ही रहें, तो आपको रास्ता मिल ही जाएगा। हो सकता है कि रास्ता मिलने में थोड़ी देर लग जाए। और अगर लोगों की इस भीड़ में आप पीछे छूट गए तो ये सिर्फ बदनसीबी ही होगी। जिंदगी में सफलता रास्ते में आने वाली चट्टानों से टकराती है और अपना रास्ता तलाश लेती है। मुश्किल वक्त में आपको यह तय करना पड़ता है कि आप टूटेंगे या अपने लिए कोई रास्ता निकालेंगे। यही है लाइफ स्ट्रगल। जब आपको कोई रास्ता नहीं मिलता, तो अकसर लगता है कि शायद मेरा ही नसीब खराब है। आपको रास्ता नहीं मिल रहा होता है तब ऐसा महसूस होता है। जबकि किसी को फुर्सत नहीं है आपका नसीब खराब करने की। हर कोई अपनी दिशा में, अपने रास्ते जा रहा है। आप बेवजह अपने को इम्पोर्टेंस दे रहे हैं और सोच रहे हैं कि दुनिया आपको तंग कर रही है। जबकि सच यह है कि दुनिया को परवाह ही नहीं है आपकी। हो सकता है आप भी किसी के रास्ते की अड़चन बन रहे होंगे जो आपको पता नहीं है। आप सोचने लगें कि कोई ऊपर सातवें आसमान में एक बूढ़ा आदमी बैठा है, जिसकी लम्बी सफेद दाढ़ी है जो सबकुछ कमांड करता है। उससे अगर मैं मांगूं तो वह रास्ता बनवा देगा, लेकिन सवाल है कि किस-किस का रास्ता बनवाएगा वो? भौतिक रूप से ये संभव नहीं है। एक ही चीज संभव है कि आप कोशिश करते रहिए कि आपको वो रास्ता मिले। जब आप प्रयास में लगे ही रहेंगे तो आप हमेशा फंसे थोड़ी ही रहेंगे। मिल ही जाएगा रास्ता। फिर थोड़ी दूर तक जल्दी-जल्दी निकल जाएंगे। अगर फिर फंस जाएं तो फिर कोशिश कीजिएगा। यही है जिंदगी। जिंदगी इस मेले में ही रहने का नाम है। इस मेले में रास्ता ढूंढने का नाम है। इस मेले में हर आदमी जहां अलग-अलग दिशाओं में जा रहा है, वहां आप अपनी दिशा तय करें कि आप कहां जाना चाहते हैं और किसी भी तरह से, चाहे मर-खप के, अपना रास्ता बनाएं। यही स्ट्रगल है और इसे ही हम लाइफ स्ट्रगल, जीवन संघर्ष कहते हैं। संघर्ष हमारी जिंदगी का कोई अलग हिस्सा नहीं है, बल्कि वह जिंदगी का ही हिस्सा है। (संपादन और समन्वय- अरविंद मण्डलोई)

Continue reading on the app

हनुमान अंश ने 37वें दिन कमाए 18.50 करोड़:इसके आगे हैवान को फ्लॉप का खतरा, दूसरे दिन महज 2.50 करोड़ कमाए, जानिए कैसा है कलेक्शन

रिलीज के पहले दिन महज 10 लाख कमाने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 37वें दिन शनिवार को देश में ₹18.50 करोड़ की नेट कमाई की। शुक्रवार के मुकाबले इसकी कमाई 76.19% बढ़ी। फिल्म ने दो दिन पहले 11 सितंबर को रिलीज हुई ‘हैवान’ से शनिवार को 640% ज्यादा कमाई की। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ ने दूसरे दिन यानी शनिवार को महज ₹2.50 करोड़ की नेट कमाई की। ‘हनुमान अंश’ ने वर्ल्डवाइड कमाए 227 करोड़ डॉ. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म नीम करोली बाबा पर आधारित है। शनिवार को देशभर में फिल्म के 7,449 शोज हुए। इनमें औसतन 52% सीटों पर दर्शक मौजूद रहे। फिल्म ने शुक्रवार को ₹10.50 करोड़ की नेट कमाई की थी। शनिवार की कमाई के बाद भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹227.00 करोड़ हो गया। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन ₹192.13 करोड़ हो चुका है। 9 दिन पहले आई मिर्जापुर भी 37 दिन पहले आई हनुमान अंश से पीछे शोभिनव सत्या स्टारर इस फिल्म ने शनिवार को भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ को पीछे छोड़ दिया। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 9वें दिन ₹12.50 करोड़ की कमाई की थी। इसके मुकाबले ‘हनुमान अंश’ ने 37वें दिन ₹18.50 करोड़ कमाए। महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने ₹10 लाख कमाए थे। अब 37 दिन बाद फिल्म ने 9506.5% का मुनाफा कमा लिया है। हनुमान अंश को ओवरसीज मार्केट में मिला अच्छा रिस्पॉन्स ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स ने फिल्म को 11 सितंबर को विदेशों में रिलीज किया। विदेशी बाजार में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने शनिवार को अकेले ओवरसीज मार्केट में ₹5.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की। दो दिनों में इसकी कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई ₹9.50 करोड़ हो गई। ‘हैवान’ के लिए बजट निकाल पाना भी मुश्किल दूसरी ओर, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का कलेक्शन लगातार गिर रहा है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन 5,759 शोज से ₹2.50 करोड़ की नेट कमाई की। फिल्म ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर ₹3.00 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़ने के बजाय 16.66% गिर गई। ‘हैवान’ ने दो दिनों में भारत में कुल ₹6.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसका कुल नेट कलेक्शन ₹5.50 करोड़ है। ‘हैवान’ दस साल पुरानी मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की रीमेक है। इसका बजट ₹100 करोड़ से ज्यादा बताया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

रेप के आरोप में अभिषेक पोरेल को 36 दिन बाद मिली बेल, दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर को राहत

दिल्ली कैपिटल्स और घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलने वाले अभिषेक पोरेल को बड़ी राहत मिली है. अभिषेक को कथित रेप के आरोप में 36 दिन बाद बेल मिली है. अभिषेक पर एक मेडिकल छात्रा ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था. इसके बाद कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी हुई थी. Sat, 19 Sep 2026 11:07:06 +0530

  Videos
See all

Salman Khan पहुंचे आशीष शेलार के घर, गणपति बप्पा के किए दर्शन! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:10:06+00:00

Trump Tariff News: Russia Oil खरीदना पड़ेगा भारी? भारत पर 100% Tariff का खतरा! India Economy | Trade #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:30:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers