Responsive Scrollable Menu

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में हथियार आपूर्ति करने वाले एक अंतर-राज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गोरखपुर में गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गिरोह से कथित तौर पर जुड़े एक व्यक्ति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 बोर की चार पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, मैगजीन और पांच कारतूस बरामद किये हैं। यश ने कहा, ‘‘पकड़े गये आरोपी एक संगठित गिरोह के लिये काम करते हुए मध्य प्रदेश और हरियाणा से अवैध रूप से हथियार खरीदकर पूर्वांचल के जिलों में उनकी आपूर्ति करते थे।

उन्होंने इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे सोशल मीडिया मंचों के जरिए 100-150 पिस्तौल बेची थीं।’’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में श्रेयंश यादव उर्फ बबलू का कथित तौर पर संबंध गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गिरोह से है। उन्होंने यह भी कहा कि इस गिरोह द्वारा दिये गये हथियारों का इस्तेमाल कथित तौर पर महाराष्ट्र में आपराधिक गतिविधियों में भी किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गिरोह मध्य प्रदेश के बड़वानी और हरियाणा के सोनीपत से अवैध रूप से हथियार लाता था और उन्हें गोरखपुर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में बेचता था।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने 14 सितंबर की रात को छावनी इलाके में विंध्यवासिनी पार्क के गेट के पास पांच आरोपियों बबलू, अजीत यादव, अभिषेक गौर, अभिषेक प्रजापति और राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक पकडे गये तस्करों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे मध्य प्रदेश और हरियाणा में कम कीमत पर पिस्तौल खरीदते थे और उन्हें इस इलाके में ऊंची कीमतों पर बेचते थे। इस मामले में एसटीएफ की शिकायत पर छावनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Continue reading on the app

‘बंधु’ गाने पर लड़की ने किया बेहद प्यारा और मजेदार डांस, वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

सोशल मीडिया पर डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ परफॉर्मेंस अपनी मासूमियत और मजेदार अंदाज की वजह से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं. ऐसा ही एक वीडियो ‘बंधु’ गाने पर डांस करती एक लड़की का है. वीडियो में लड़की बेहद प्यारे अंदाज में गाने की धुन पर डांस करती नजर आ रही है. उसके क्यूट एक्सप्रेशन और मजेदार डांस स्टेप्स देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को पसंद करने के साथ लड़की के डांस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. Video Credit: Instagram-@aayesha_chhetri1

Continue reading on the app

  Sports

बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

Asian Games China Women Cricket Team: चीन की महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स की शुरुआत से पहले ही बाहर हो गई. दिलचस्प बात ये रही कि मैच में एक गेंद तक नहीं फेंकी गई और बिना इसके ही चीन को बेरंग लौटना पड़ा. आखिर ऐसा क्यों हुआ? किस नियम के तहत हुआ और इससे भारतीय महिला क्रिकेट टीम को क्या फर्क पड़ेगा, चलिए जानते हैं. Thu, 17 Sep 2026 11:40:39 +0530

  Videos
See all

PM Modi Birthday: अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई! SP | BJP | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T07:10:23+00:00

Saudi Houthi War LIVE: सऊदी पर हूती का हमला जारी, बनाया मक्का को निशाना | Drone Attack | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T07:00:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers