Responsive Scrollable Menu

इंदौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई रेस्टोरेंट-प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, सैंपल लिए गए, कमियों पर नोटिस जारी

बुधवार को इंदौर में खाद्य विभाग की बड़ी कारवाई सामने आई है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशन में और  कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, तापमान नियंत्रण और अन्य फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स की जांच की गई।

सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत के आधार पर कैट रोड स्थित सिंफनी रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके से जांच के लिए पनीर, नूडल्स, तैयार ग्रेवी और घी के सैंपल लिए गए है। निरीक्षण में किचन में साफ-सफाई का सही प्रबंधन नहीं पाया गया। साथ ही फूड हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं पाए गए। वॉटर टेस्टिंग रिपोर्ट भी मौके पर उपलब्ध नहीं थी। रेफ्रिजरेटर में आवश्यक टेंपरेचर मेंटेन नहीं पाया गया। रेफ्रिजरेटर में रखी खाद्य सामग्री पर डेट मार्किंग नहीं की गई थी। इसके अलावा खाद्य सामग्री खुली अवस्था में रखी हुई पाई गई। कमियों के संबंध में रेस्टोरेंट को आवश्यक सुधार हेतु सूचना पत्र जारी किया गया है।  नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।

इन खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया

रजवाड़ी रेस्टोरेंट, कैट रोड का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौके से पनीर और ग्रेवी के नमूने जांच हेतु लिए गए। फूड हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं पाए गए। वॉटर टेस्टिंग रिपोर्ट भी मौके पर उपलब्ध नहीं थी। पाई गई कमियों के संबंध में प्रतिष्ठान को जरूरी सुधार के लिए सूचना पत्र जारी किया गया है।

टिंबकतु रेस्टोरेंट, सत्य साईं चौराहा, स्कीम नंबर 54 का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान मौके से दाल, चावल, मैदा और मूंगफली दाना के नमूने जांच के लिए कलेक्ट किए गए। निरीक्षण में वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन खाद्य पदार्थों को एक साथ रखा पाया गया। डस्टबिन खुले पाए गए और किचन में कॉकरोच पाए गए। किचन में साफ-सफाई एवं हाइजीन का उचित प्रबंधन नहीं पाया गया। वॉटर टेस्टिंग रिपोर्ट मौके पर उपलब्ध नहीं थी। फूड लाइसेंस भी उचित स्थान पर डिस्प्ले नहीं पाया गया। पाई गई कमियों के संबंध में प्रतिष्ठान को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है।

निर्धारित समय पर सुधार न होने पर होगी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। फिलहाल खाद्य प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करते हुए सुधार का मौका दिया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। यदि निर्धारित समय में कमियों का निराकरण नहीं होता, तो  नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

Stocks to Watch: 17 सितंबर को फोकस में रहेंगे ये 13 शेयर, टाटा ग्रुप के स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर

Stocks to Watch: गुरुवार 17 सितंबर को शेयर बाजार में 13 कंपनियों से जुड़े अहम अपडेट पर नजर रहेगी। Tata Sons की बोर्ड बैठक, नए ऑर्डर, अधिग्रहण, विस्तार और फंड जुटाने जैसी खबरें फोकस में हैं। जानिए किन शेयरों से जुड़ी खबरें बाजार में हलचल ला सकती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

42 मैच में 13 शतक, दुनिया में बेस्ट एवरेज, फिर देवदत्त पडिक्कल को क्यों नहीं मिली जगह?

Team India Selection: वनडे सीरीज का सेलेक्शन इस बार खास था क्योंकि श्रेयस अय्यर के रूप में बैटिंग ऑर्डर में एक स्थान खाली था. उनकी जगह भरने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को चुना गया है. Wed, 16 Sep 2026 23:54:53 +0530

  Videos
See all

IPS Bushra Bano Controversy: Bengal में IPS बुशरा बानो के ट्रांसफर पर भड़के प्रतापगढ़ी! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T18:40:51+00:00

आयुष मलिक ने कोर्ट में रखा पक्ष, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T18:38:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers