Responsive Scrollable Menu

MP News: इंदौर से उज्जैन तक PM मोदी के जन्मदिन पर होंगे खास कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश में सेवा-संकल्प अभियान शुरू होगा। 50 लाख से ज्यादा पट्टाधारियों की रजिस्ट्री और उज्जैन में दीपोत्सव होगा।

Continue reading on the app

NSE IPO से पहले एंकर निवेशकों से जुटाए 6,746 करोड़ रुपये, LIC और Goldman Sachs ने लगाया पैसा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 6,746.18 करोड़ रुपये जुटाए। एंकर निवेशकों में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), गोल्डमैन सैक्श और फिडेलिटी समेत कई बड़े संस्थागत निवेशक शामिल हैं। कंपनी का बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) खुदरा निवेशकों के लिए बृहस्पतिवार को खुलेगा।

एंकर निवेशकों में सिंगापुर का सरकारी निवेश कोष जीआईसी, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए), नॉर्गेस बैंक, ईस्टस्प्रिंग और एचएसबीसी ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट भी शामिल हैं। बीएसई की वेबसाइट उपलब्ध परिपत्र के अनुसार, एनएसई ने 150 एंकर निवेशकों को 1,785 रुपये प्रति शेयर की दर से 3.77 करोड़ से अधिक शेयर आवंटित किए। यह उसके आईपीओ मूल्य दायरे की ऊपरी सीमा है।

इससे एंकर निवेश का कुल आकार 6,746.2 करोड़ रुपये रहा। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की एंकर बुक में करीब 43 प्रतिशत हिस्सेदारी रही और उन्होंने 2,883 करोड़ रुपये का निवेश किया। अमेरिका, यूरोप और एशिया के 20 से अधिक विदेशी निवेश कोषों ने इसमें हिस्सा लिया।

इनमें सरकारी निवेश कोष, क्षेत्रीय दीर्घकालिक निवेश कोष और वैश्विक म्यूचुअल फंड शामिल थे। घरेलू संस्थागत निवेशकों की भागीदारी भी अच्छी-खासी रही। म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियों, पेंशन कोष और अन्य संस्थानों ने इसमें हिस्सा लिया।

25 से अधिक बड़े घरेलू म्यूचुअल फंड और 11 प्रमुख बीमा एवं पेंशन कंपनियों ने करीब 3,588 करोड़ रुपये का निवेश किया, जो एंकर बुक का 53 प्रतिशत है। इसमें भाग लेने वाले म्यूचुअल फंड में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड, यूटीआई म्यूचुअल फंड, मिराए एसेट म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, एडलवाइस म्यूचुअल फंड और एचएसबीसी म्यूचुअल फंड शामिल हैं। एनएसई में 10.72 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली सबसे बड़ी शेयरधारक एलआईसी ने तीन इकाइयों...एलआईसी, एलआईसी म्यूचुअल फंड और एलआईसी पेंशन फंड...के जरिये 500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया।

एलआईसी के कुल निवेश में एनएसई शीर्ष पांच कंपनियों में शामिल है। शेयर बाजार में एलआईसी की मौजूदा हिस्सेदारी आईपीओ के तहत पेश की जा रही हिस्सेदारी से भी अधिक है। एसबीआई समूह भी एंकर बुक में शामिल हुआ।

भारतीय स्टेट बैंक और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स के जरिये एनएसई में एक प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने वाला एसबीआई समूह एसबीआई म्यूचुअल फंड, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एसबीआई पेंशन फंड के जरिये एंकर दौर में शामिल हुआ। समूह ने 400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया। संस्थागत निवेशकों की यह मजबूत भागीदारी एनएसई के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ से पहले हुई है।

आईपीओ के लिए प्रति शेयर 1,700 से 1,785 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया है। इस मूल्य दायरे पर एनएसई का बाजार मूल्यांकन करीब 4.2 लाख करोड़ रुपये से 4.42 लाख करोड़ रुपये के बीच होगा। आईपीओ बोली के लिए 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर को बंद होगा।

यह निर्गम पूरी तरह मौजूदा शेयरधारकों की ओर से बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में है। इसमें मौजूदा शेयरधारक 12.64 करोड़ तक इक्विटी शेयर बेचेंगे। एनएसई के 24 सितंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

42 मैच में 13 शतक, दुनिया में बेस्ट एवरेज, फिर देवदत्त पडिक्कल को क्यों नहीं मिली जगह?

Team India Selection: वनडे सीरीज का सेलेक्शन इस बार खास था क्योंकि श्रेयस अय्यर के रूप में बैटिंग ऑर्डर में एक स्थान खाली था. उनकी जगह भरने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को चुना गया है. Wed, 16 Sep 2026 23:54:53 +0530

  Videos
See all

US hikes interest rates as fears grow of global oil shock over Iran War | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T22:13:56+00:00

IMD Red Alert: भारी बारिश का खतरा! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी! India Weather Update | Rain fall #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T22:30:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers