Responsive Scrollable Menu

ग्वालियर पुलिस का एक्शन, फरार इनामी आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, नाबालिग चोर से बरामद की बुलट गाड़ी

ग्वालियर पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने और चोरी की वारदातों का खुलासा करने का अभियान चल रही है, इसी क्रम ने पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, इसमें एक आरोपी करीब एक साल से फरार था उसपर 2000/- रुपये का इनाम घोषित था पुलिस ने उसे दिल्ली से पकड़ा वहीं एक नाबालिग बाइक चोर भी पुलिस गिरफ्त में आया है उसके पास से पुलिस ने चोरी की बुलट जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सौगात अपार्टमेंट, गोविंदपुरी के रहने वाले कैलाश चन्द्र अग्रवाल ने 26 नवम्बर 2025 को उनके साथ हुई ठगी की शिकायत थाना झाँसी रोड में दर्ज कराई थी, उन्होंने बताया था कि वे थीम रोड कटोरा ताल स्थित छतरी गेट के सामने रुके थे तभी अज्ञात व्यक्तियों ने लॉटरी की दुकान का पता पूछने के बहाने उन्हें बातचीत में उलझाया और इनाम निकलने का झांसा देकर उनकी दो सोने की अंगूठियां अपने पास रखवा लीं। इसके बाद आरोपियों ने फरियादी की स्कूटी पर रखे कपड़े के बैग से 1,70,000 नगदी भी छलपूर्वक ले लिए।

दिल्ली से पकड़ा 2 हजार रुपये का फरार इनामी बदमाश 

पुलिस ने आरोपी की शिकायत पर ठगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए  एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन दूसरा फरार हो गया, पुलिस ने उसपर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया और  अपनी तफ्तीश जारी रखी और इसी दौरान पुलिस को फरार आरोपी के बारे में जानकारी लगी कि वो दिल्ली में छिपा है, पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और फिर आरोपी भागीरथ गोस्वामी को दिल्ली जाकर पकड़ लिया , आरोपी ने अन्य साथियों के साथ ठगी करना स्वीकार कर लिया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी  रूई की मंडी जोगीपाडा शाहगंज आगरा का रहने वाला है।

उधर मुरार थाना पुलिस ने एक नाबालिग वाहन चोर को पकड़ा है उसके कब्जे से चोरी की बुलट जब्त की है, पुलिस ने बताया कि वाहन चोरों, फरार आरोपियों और अन्य अपराध में शामिल बदमाशों की धरपकड़ जारी है, एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस पैनी नजर बनाये हुए है इसी क्रम में एक नाबालिग वाहन चोर चैकिंग के दौरान पकड़ में आया है, उससे गाड़ी भी मिली है।

नाबालिग से जब्त की चोरी की बुलट 

पुलिस ने बताया कि रुटीन चैकिंग के दौरान एक लड़का बिना नंबर की बुलट मोटर साइकिल से घूमता दिखाई दिया, वो कुछ संदिग्ध लगा तो उसे रोककर उससे पूछताछ की गई तो वो नाबालिग निकला उससे जब उसके पास मौजूद बुलट के कागज मांगे तो उसने पुलिस को गुमराह करना का प्रयास किया लेकिन जब पुलिस के कड़ाई से पूछा तो उसने बताया कि एय बुलट उसने 6 सितम्बर को सेन्ट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो के ऑफिस के सामने से चोरी की है, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिय और बुलट को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार बुलट चोरी की शिकायत  शताब्दीपुरम फेस 1 में रहने वाले भारत सिंह तोमर ने 6 सितम्बर को ही थाने में की थी और तभी से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

Continue reading on the app

₹25,000 हुई EPFO लिमिट: आपकी सैलरी बढ़ेगी या घटेगी? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

EPFO ने अपनी सैलरी लिमिट को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह कर दिया है. इस बदलाव से आपकी इन-हैंड सैलरी भले ही थोड़ी कम हो, लेकिन आपकी कुल बचत दोगुनी हो जाएगी और रिटायरमेंट के लिए एक बड़ा फंड तैयार होगा.

The post ₹25,000 हुई EPFO लिमिट: आपकी सैलरी बढ़ेगी या घटेगी? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

मानव सुथार बने बल्लेबाजों के लिए पहेली, इंग्लैंड में फिर झटके 5 विकेट, खिताब के करीब पहुंची टीम

भारत और श्रीलंका में अपनी स्पिन से बल्लेबाजों को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर चुके मानव सुथार इंग्लैंड में भी उतना ही हाहाकार मचा रहे हैं. वॉरिकशर की सफलता में उनका दमदार प्रदर्शन जारी है. Wed, 16 Sep 2026 23:22:29 +0530

  Videos
See all

Viral Video | तालाब में फंसे घोड़े का हुआ सफल रेस्क्यू!| #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T21:30:17+00:00

UPI Payment पर लगेगा Charge या रहेगा Free? जानिए पूरा सच | Desh Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T21:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers