दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड: 300 से ज्यादा फिल्मों में दिखाया हुनर; PM मोदी ने दी बधाई
Dadasaheb Phalke Award: भारतीय सिनेमा में अपने लंबे अभिनय करियर के लिए जाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को इसकी घोषणा की गई। यह सम्मान उन्हें भारतीय सिनेमा, खास तौर पर कन्नड़ फिल्म जगत में उनके अहम योगदान के लिए दिया जा रहा है।
22 सितंबर को मिलेगा सम्मान
अनंत नाग को यह प्रतिष्ठित सम्मान 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। इसी समारोह में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
News Alert! Actor Anant Nag gets Dadasaheb Phalke award for 2024 for 'contribution to Indian cinema': govt. pic.twitter.com/6gYOrm6aZT
— Press Trust of India (@PTI_News) September 16, 2026
पीएम मोदी ने दी अनंत नाग को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिए बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा- "दिग्गज कलाकार अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बधाई। कई दशकों से, उनकी सहज अदाकारी, अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा और शानदार काम ने भारतीय सिनेमा, और खासकर कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने जो भी भूमिका निभाई, उसमें एक अनोखी गहराई और सच्चाई दिखाई। सचमुच, एक बेहतरीन कलाकार के लिए यह सम्मान पूरी तरह से उनके हक का है।"
Congratulations to the legendary Anant Nag Ji on being conferred the Dadasaheb Phalke Award.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2026
For several decades, his effortless performances, remarkable versatility and brilliance have left a very strong mark on Indian cinema, particularly Kannada cinema. In whichever role he…
300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
4 सितंबर 1948 को जन्मे अनंत नागर्कट्टे ने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। इनमें 250 से ज्यादा फिल्में कन्नड़ भाषा की हैं। इसके अलावा उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है।
फिल्मों के अलावा अनंत नाग टेलीविजन पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं। वह दूरदर्शन की चर्चित सीरीज 'मालगुडी डेज' का हिस्सा रहे, जो मशहूर लेखक आर.के. नारायण की रचनाओं पर आधारित थी।
5 बार मिल चुका है कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार
अनंत नाग के अभिनय योगदान को इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उन्हें अपने करियर में पांच कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। वर्ष 2025 में उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।
मंडी में प्याज 9 दिन में 9% सस्ती हुई:सरकार ₹35 किलो बेच रही, रिटेल मार्केट में ₹53.92 किलो पहुंची
देशभर की मंडियों में पिछले 9 दिन में प्याज की थोक कीमतें 9% तक गिर गई हैं। इससे आने वाले दिनों में रिटेल मार्केट में भी ये सस्ती हो सकती है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बुधवार को बताया कि देश में प्याज की उपलब्धता की कोई कमी नहीं है और सरकार ₹35 प्रति किलो के हिसाब से 48 शहरों तक प्याज पहुंचा रही है। खुदरा में औसतन ₹53.92 प्रति किलो पहुंचा भाव सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को देशभर में प्याज की औसत खुदरा कीमत ₹53.92 किलो दर्ज की गई। यह कीमत एक महीने पहले के मुकाबले करीब 48% ज्यादा है। वहीं पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 94% अधिक है। हालांकि, थोक मंडी में नरमी आने के बाद अब रिटेल मार्केट में भी रेट नीचे आने के संकेत मिलने लगे हैं। 48 शहरों में ₹35 किलो की दर से बिक रही उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बताया कि ने NCCF, NAFED और केंद्रीय भंडार के रिटेल आउटलेट्स के जरिए बाजार दर से काफी कम कीमत पर ₹35 प्रति किलो प्याज बेचना शुरू किया था। इसके अलावा आम लोगों तक सीधे पहुंच बनाने के लिए मोबाइल वैन का भी सहारा लिया जा रहा है। अब तक देश के लगभग 48 शहरों में यह सुविधा पहुंचाई जा चुकी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











