Responsive Scrollable Menu

सोना खोद रहे थे, खदान में ही दफन हो गए 67 मजदूर, हाथों से कीचड़ हटाकर खोज रहे घरवाले

सूडान के वेस्ट कोर्डोफान में अल-जारा सोने की खदान ढहने से कम से कम 67 मजदूरों की मौत हो चुकी है. मलबे के नीचे अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं. इस इलाके में सेना और RSF के बीच खूनी जंग जारी है. इस वजह से वहां का प्रशासन पूरी तरह ठप पड़ा है. हादसे के तीन दिन बाद भी कोई रेस्क्यू टीम या जेसीबी मशीन मौके पर नहीं पहुंच सकी है. लाचार परिजन नंगे हाथों और छोटे औजारों से मिट्टी हटाकर अपनों को ढूंढ रहे हैं.

Continue reading on the app

NTA में ट्रांसलेटर रिव्यूअर बनने का मौका, 13 भारतीय भाषा में होगा काम

NTA Translation Reviewer Recruitment: NTA ने ट्रांसलेशन रिव्यूअर के पद पर भर्ती निकाली है. कैंडिडेट्स को 13 भारतीय भाषाओं में परीक्षा सामग्री से जुड़े अनुवाद की समीक्षा करने का मौका मिलेगा. इस भर्ती के लिए 9 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले सारी डिटेल देख लें.

The post NTA में ट्रांसलेटर रिव्यूअर बनने का मौका, 13 भारतीय भाषा में होगा काम appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

WPL 2027: तारीखों का ऐलान हुआ, 14 जनवरी से शुरू होगा घमासान; 28 अक्टूबर को ऑक्शन

Womens Premier League: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के अगले सीजन की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने WPL 2027 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14 जनवरी से शुरू होगा और 7 फरवरी 2027 तक चलेगा। यानी नए साल की शुरुआत महिला क्रिकेट के बड़े मुकाबलों के साथ होगी।

टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी पांच फ्रेंचाइजी को 28 सितंबर तक अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करनी होगी। इसके बाद 28 अक्टूबर को कोच्चि में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इस बार मेगा ऑक्शन नहीं, बल्कि मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा।

पिछले सीजन के मेगा ऑक्शन में दिल्ली में कुल 73 स्लॉट भरे गए थे। अब टीमों को अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ खाली स्लॉट भरने का मौका मिलेगा। WPL की एक टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं और हर फ्रेंचाइजी के पास 15 करोड़ रुपये का सैलरी कैप होगा। खास बात यह है कि खिलाड़ियों को रिटेन करने की संख्या पर कोई सीमा नहीं है।

पिछले साल के मेगा ऑक्शन में दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी रही थीं। उन्हें यूपी वॉरियर्ज ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुंबई इंडियंस ने Melie Kerr को 3 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था, जबकि शिखा पांडे के लिए यूपी वॉरियर्ज ने 2.4 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

मिनी ऑक्शन की बात करें तो WPL 2024 में काशवी गौतम पर गुजरात जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। वह मिनी ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी बनी थीं। इसके बाद 2025 के ऑक्शन में यूपी वॉरियर्ज ने सिमरन शेख को 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Royal Challengers Bengaluru WPL की मौजूदा चैंपियन है। टीम ने 2024 में भी खिताब जीता था। वहीं दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में बदलाव की संभावना है। लिसा कीटली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में नेशनल डेवलपमेंट लीड की जिम्मेदारी मिलने के बाद टीम को नया हेड कोच तलाशना पड़ सकता है।

उधर, यूपी वॉरियर्ज ने भी अपने सपोर्ट स्टाफ को मजबूत किया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर नीतू डेविड को टीम का चीफ स्काउट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बंगाल के ऑलराउंडर राजीव दत्ता की जगह ली है।

Wed, 16 Sep 2026 18:46:25 +0530

  Videos
See all

Breaking News Live | Gurugram Hit And Run News : गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा खुलासा | Sia #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T14:16:43+00:00

Aar Paar: Congress प्रवक्ता Vs Deepti Taneja | UPI MDR Charges | PM Modi | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T14:14:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers