Ground Report: 15 अक्टूबर से मर्चेंट पर लगेगा MDR, जानिए इससे आम आदमी पर क्या होगा असर?
Ground Report on UPI Payment Rules: यूपीआई से पेमेंट करने वाले लोगों के लिए नए नियमों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. नए प्रावधान के तहत, कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR)लागू किया जाएगा. हालांकि, इसका सीधा भुगतान आम ग्राहक को नहीं करना होगा. यह शुल्क मर्चेंट से वसूला जाएगा. बताया जा रहा है कि MDR की दर 4 फीसदी तक हो सकती है. उदाहरण के तौर पर अगर कोई ग्राहक किसी ग्रोसरी शॉप से 5,000 रुपये की खरीदारी करता है तो उसे 4 फीसदी के हिसाब से 20 रुपये MDR देना होगा. वहीं, 10,000 रुपये की खरीदारी पर यह राशि 40 रुपये होगी. बड़े ट्रांजैक्शन के लिए अधिकतम शुल्क की सीमा 300 रुपये तक बताई गई है.
हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दुकानदार इस शुल्क को ग्राहकों पर पास ऑन करेंगे? अगर कोई मर्चेंट ग्राहक से अतिरिक्त रकम वसूलता है, तो इसको लेकर शिकायत की जा सकती है. इस बदलाव के बाद ग्रोसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और ज्वेलरी समेत कई तरह के कारोबार में यूपीआई भुगतान के शुल्क को लेकर स्थिति पर नजर रहेगी. आम ग्राहक के लिए यूपीआई पेमेंट फिलहाल सीधे तौर पर शुल्क-मुक्त रहने की बात कही जा रही है.
ये भी पढ़ें- UPI Payment Rules: यूपीआई के बदले नियम का आम लोगों पर क्या होगा असर? आपको भी देना होगा चार्ज!
WPL 2027 की तारीखों का हुआ ऐलान, अगले साल इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट, 28 अक्टूबर 2026 को होगा ऑक्शन
WPL 2027: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 की तारीखों का आधिकारिक तौर पर ऐलान हो गया है. बीसीसीआई (BCCI) के मुताबिक, महिला प्रीमियर लीग 2027 का यह रोमांचक सीजन अगले साल 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा. इसके साथ ही, WPL के मिनी ऑक्शन की तारीख भी सामने आ गई है, जो 28 अक्टूबर 2026 को कोच्चि में आयोजित होगी. इस बड़े ऐलान के बाद से ही सभी पांचों फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है.
जनवरी-फरवरी में खेला जाएगा WPL 2027 का सीजन
BCCI ने विमेंस प्रीमियर लीग 2027 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. यह टूर्नामेंट अगले साल की शुरुआत में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का आगाज 14 जनवरी 2027 से होगा और इसका खिताबी मुकाबला 7 फरवरी 2027 को खेला जाएगा. करीब महीने भर चलने वाले इस टूर्नामेंट में दुनिया भर की स्टार महिला क्रिकेटर अपनी चमक बिखेरती नजर आएंगी.
???? News ???? #TATAWPL 2027 to be played from 14 January to 7 February 2027 ????️
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) September 16, 2026
Player Auction to be held on 28 October 2026 in Kochi ????
More details ▶️ https://t.co/tuEXkaaY6T pic.twitter.com/mjLcSOJawp
28 अक्टूबर को होगा WPL 2027 का ऑक्शन
WPL 2027 की शुरुआत से पहले सभी फ्रेंचाइजियों को अपनी टीम को मजबूत करने का मौका होगा. महिला प्रीमियर लीग 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर 2026 को केरल के कोच्चि शहर में आयोजित किया जाएगा. इस नीलामी में देश-विदेश की कई कैप्ड और अनकैप्ड महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी, जिन पर पांचों फ्रेंचाइजियां करोड़ों की बोली लगाती नजर आएंगी.
रिटेंशन डेडलाइन तय, 28 सितंबर तक देनी होगी लिस्ट
महिला प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी की तारीखों के साथ-साथ फ्रेंचाइजियों के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की समय सीमा भी तय कर दी गई है. सभी 5 टीमों को 28 सितंबर 2026 तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की आखिरी लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी होगी. इसके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि ऑक्शन टेबल पर किस टीम के पास कितना पर्स बाकी है और कितने स्लॉट खाली हैं.
रोमांचक जंग के लिए तैयार हैं टीमें
WPL के पिछले सीजन की कामयाबी के बाद, आगामी सीजन को लेकर फैंस और खिलाड़ियों में भारी उत्साह है. मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जाइंट्स की टीमें इस बार कोच्चि ऑक्शन में बेहतरीन टीम तैयार करने के इरादे से उतरेंगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ऑक्शन में कौन सी खिलाड़ी सबसे महंगी बिकती है और कौन सी टीम WPL 2027 की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा करती है.
यह भी पढ़ें: 'कमबैक' हो तो ऐसा...! जसप्रीत बुमराह का ICC रैंकिंग में तहलका, इतने स्थानों की छलांग लगाकर टॉप-10 में मारी एंट्री
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







