Trisha-Vijay: एक्ट्रेस अंबिका ने तृषा को विजय से दूर रहने की दी सलाह? बोलीं- शर्मिंदगी होती है तो पीछे हट जाना चाहिए
Trisha-Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर साथ नजर आए हैं। दोनों को ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन में आयोजित ले मैंस कप रेस के दौरान देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी दोस्ती को लेकर चर्चा शुरू हो गई। इसी बीच दिग्गज एक्ट्रेस अंबिका ने विजय और तृषा की दोस्ती पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि दोस्ती अपनी जगह है, लेकिन अगर किसी की मौजूदगी से दूसरे व्यक्ति को बेवजह आलोचना या परेशानी का सामना करना पड़े तो थोड़ा सावधान रहना चाहिए।
अंबिका बोलीं- मैं होती तो पीछे हट जाती
एक इंटरव्यू में अंबिका ने कहा कि अगर वह तृषा की जगह होतीं और उन्हें लगता कि उनकी किसी हरकत की वजह से उनके दोस्त का नाम खराब हो सकता है, तो वह ऐसी स्थिति से बचतीं। उन्होंने कहा कि विजय अब एक बड़े पद पर हैं। ऐसे में अगर किसी जगह पर साथ नजर आने से उन्हें आलोचना या शर्मिंदगी का सामना करना पड़े, तो वह खुद पीछे हटना पसंद करतीं।
अंबिका ने यह भी साफ किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि दोस्ती खत्म कर देनी चाहिए। उनके मुताबिक, किसी दोस्त के जिंदगी में आगे बढ़ने या बड़े पद पर पहुंचने से पुरानी दोस्ती को नकारा नहीं जा सकता।
बोलीं- दोस्ती को दूसरा रंग नहीं देना चाहिए
अंबिका ने कहा कि जब दो लोग लंबे समय से दोस्त हों और उनमें से एक व्यक्ति जिंदगी में बड़े मुकाम पर पहुंच जाए, तो उनकी दोस्ती को खत्म करने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, ऐसी दोस्ती को लेकर लोगों को अलग-अलग मतलब नहीं निकालना चाहिए। हालांकि, अगर किसी खास जगह पर साथ नजर आने से दोस्त को परेशानी हो सकती है, तो उस स्थिति को समझते हुए सावधानी बरतना बेहतर है।
यह भी पढ़े- विजय के साथ फिर नजर आईं तृषा, वीडियो वायरल होते ही उठे रिश्ते पर सवाल?
ग्लास वॉल सिस्टम्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में 18 प्रतिशत से अधिक चढ़ा
ग्लास वॉल सिस्टम्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में 18 प्रतिशत से अधिक चढ़ा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
IBC24









