Responsive Scrollable Menu

The Vvaan Trailer: श्रापित जंगल और मायावी शक्तियों के बीच फंसे सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना से जुड़ा बड़ा रहस्य, 'द वन' का ट्रेलर उड़ा देगा होश!

The Vvaan Trailer: बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और ग्लैमरस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की आने वाली फिल्म 'द वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan: Force of the Forrest) का ट्रेलर आखिरकार सामने आ चुका है। ट्रेलर ने आते ही फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। यह फिल्म आस्था, प्राचीन लोककथाओं और जबरदस्त एक्शन का एक अलग ही मिश्रण लेकर आ रही है।

ट्रेलर में क्या है खास?
ट्रेलर की शुरुआत सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार से होती है, जो एक प्रैक्टिकल और शहरी सोच वाला इंसान है। वह जमीन से जुड़े कुछ जरूरी कागजी काम और फॉर्मेलिटीज पूरी करने के लिए अपने पुश्तैनी गांव लौटता है। गांव के लोगों के उलट, वह उन पुरानी कहानियों और अंधविश्वासों पर बिल्कुल यकीन नहीं करता, जो गांव के पास मौजूद एक रहस्यमयी जंगल से जुड़ी हैं। गांव वालों की मानें तो इस जंगल में सूरज ढलने के बाद पैर रखना भी मना है।

जब देखा जंगल का रहस्य
कहानी में असली मोड़ तब आता है जब विकास और परंपरा के बीच की खींचतान सामने दिखाई देती है। ट्रेलर में सुनील ग्रोवर का किरदार गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल उठाता नजर आता है। वहीं, 'वन देवी' मंदिर के पास पेड़ों को काटने की योजनाओं का गांववाले कड़ा विरोध करते हैं, क्योंकि वे इस जंगल को बेहद पवित्र मानते हैं।

नास्तिकता का दम भरने वाले सिद्धार्थ जब एक दिन उस वर्जित जंगल के अंदर कदम रखते हैं, तो वह घायल हो जाते हैं। इस घटना के बाद उन्हें अजीबोगरीब और डरावने अहसास व विजन होने लगते हैं। देखते ही देखते, जिस रहस्य को सिद्धार्थ महज़ एक भ्रम या कहानी समझकर खारिज कर रहे थे, वे उसी के जाल में फंस जाते हैं। ट्रेलर का दूसरा हिस्सा पूरी तरह से धमाकेदार एक्शन में बदल जाता है, जहां सिद्धार्थ जंगल के भीतर खतरनाक ताकतों से मुकाबला करते दिखते हैं।

असली लोककथाओं से प्रेरित है कहानी
फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर कैप्शन लिखा, "जब आस्था और लोककथाएं मिलती हैं, तो एक ऐसी कहानी जिंदा हो जाती है जैसी पहले कभी नहीं देखी गई।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द ववान' की कहानी बिहार के पटना के पास बिहता में मौजूद 16वीं सदी के 'वन देवी मंदिर' से जुड़ी सदियों पुरानी लोककथाओं से प्रेरित बताई जा रही है।

यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पहली बार बड़े पर्दे पर सिद्धार्थ और तमन्ना की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म में अनूप सोनी, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, मिलिंद गुनाजी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

Continue reading on the app

Trisha-Vijay: एक्ट्रेस अंबिका ने तृषा को विजय से दूर रहने की दी सलाह? बोलीं- शर्मिंदगी होती है तो पीछे हट जाना चाहिए

Trisha-Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन एक बार फिर साथ नजर आए हैं। दोनों को ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन में आयोजित ले मैंस कप रेस के दौरान देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी दोस्ती को लेकर चर्चा शुरू हो गई। इसी बीच दिग्गज एक्ट्रेस अंबिका ने विजय और तृषा की दोस्ती पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि दोस्ती अपनी जगह है, लेकिन अगर किसी की मौजूदगी से दूसरे व्यक्ति को बेवजह आलोचना या परेशानी का सामना करना पड़े तो थोड़ा सावधान रहना चाहिए।

अंबिका बोलीं- मैं होती तो पीछे हट जाती
एक इंटरव्यू में अंबिका ने कहा कि अगर वह तृषा की जगह होतीं और उन्हें लगता कि उनकी किसी हरकत की वजह से उनके दोस्त का नाम खराब हो सकता है, तो वह ऐसी स्थिति से बचतीं। उन्होंने कहा कि विजय अब एक बड़े पद पर हैं। ऐसे में अगर किसी जगह पर साथ नजर आने से उन्हें आलोचना या शर्मिंदगी का सामना करना पड़े, तो वह खुद पीछे हटना पसंद करतीं।

अंबिका ने यह भी साफ किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि दोस्ती खत्म कर देनी चाहिए। उनके मुताबिक, किसी दोस्त के जिंदगी में आगे बढ़ने या बड़े पद पर पहुंचने से पुरानी दोस्ती को नकारा नहीं जा सकता।

बोलीं- दोस्ती को दूसरा रंग नहीं देना चाहिए
अंबिका ने कहा कि जब दो लोग लंबे समय से दोस्त हों और उनमें से एक व्यक्ति जिंदगी में बड़े मुकाम पर पहुंच जाए, तो उनकी दोस्ती को खत्म करने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, ऐसी दोस्ती को लेकर लोगों को अलग-अलग मतलब नहीं निकालना चाहिए। हालांकि, अगर किसी खास जगह पर साथ नजर आने से दोस्त को परेशानी हो सकती है, तो उस स्थिति को समझते हुए सावधानी बरतना बेहतर है।

यह भी पढ़े- विजय के साथ फिर नजर आईं तृषा, वीडियो वायरल होते ही उठे रिश्ते पर सवाल?

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी अंदर, अभिषेक शर्मा बाहर, टीम इंडिया में होंगे 3 बदलाव? अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

India Likely XI 3rd T20 vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. शुरुआती दो मैच जीतकर भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है. सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद टीम प्रबंधन इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमा सकता है. Wed, 16 Sep 2026 18:17:39 +0530

  Videos
See all

#shorts बच्चे की जान बचाने युवक ने खुद झेला नाग का डंसना #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T13:16:35+00:00

Bhaiyaji Kahin: मोदी हैं तो विपक्ष के लिए मुश्किल है? | 25 Years of PM Modi | Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T13:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers