Responsive Scrollable Menu

Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 17 सितंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market Outlook : निवेशक अब भविष्य में ब्याज दरों की चाल के बारे में और जानकारी पाने के लिए फेड चेयरमैन के बयान का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस गाइडेंस का असर ग्लोबल लिक्विडिटी की स्थिति,कैपिटल फ़्लो और फ़ाइनेंशियल मार्केट की निकट भविष्य की दिशा पर पड़ेगा

Continue reading on the app

Dal Makhani Recipe: ढाबे वाली दाल मखनी घर पर करें तैयार, मेहमानों को खूब पसंद आएगा स्वाद

Dal Makhani Recipe: ढाबे पर मिलने वाली दाल मखनी का स्वाद आखिर किसे पसंद नहीं होता? क्रीमी टेक्सचर, मक्खन की खुशबू और मसालों का शानदार स्वाद इसे खास बना देता है। अगर आप भी घर पर मेहमानों के लिए कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो पंजाबी स्टाइल दाल मखनी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसे रोटी, नान या जीरा राइस के साथ परोसा जा सकता है।

दाल मखनी बनाने के लिए कुछ खास ट्रिक्स का ध्यान रखना जरूरी है। सही तरीके से दाल गलाना, धीमी आंच पर पकाना और आखिर में मक्खन व क्रीम का इस्तेमाल इसके स्वाद को और बेहतर बना सकता है। आज जानते हैं घर पर ढाबे जैसी स्वादिष्ट और गाढ़ी दाल मखनी बनाने की आसान रेसिपी।

दाल मखनी बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप साबुत उड़द दाल
  • 1/4 कप राजमा
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 2 बड़े चम्मच क्रीम
  • 2 टमाटर की प्यूरी
  • 1 छोटा प्याज, बारीक कटा
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • हरा धनिया सजाने के लिए

दाल मखनी बनाने का तरीका

दाल और राजमा को ऐसे भिगोएं
सबसे पहले साबुत उड़द दाल और राजमा को अच्छी तरह धो लें। इन्हें पर्याप्त पानी में करीब 8 घंटे या रातभर भिगोकर रखें। सुबह पानी निकालकर फिर से धो लें। भिगोने से दाल और राजमा पकाने में आसानी होती है।

अब इन्हें प्रेशर कुकर में डालें और पर्याप्त पानी व थोड़े नमक के साथ अच्छी तरह नरम होने तक पकाएं। पकने के बाद दाल को हल्का मैश कर लें, ताकि इसका टेक्सचर गाढ़ा और क्रीमी बने।

ऐसे तैयार करें मसालेदार तड़का
एक कड़ाही में तेल और एक चम्मच मक्खन गर्म करें। इसमें जीरा डालें। फिर बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ सेकंड पकाएं।

इसके बाद टमाटर की प्यूरी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें। मसालों को तब तक पकाएं, जब तक तेल अलग दिखाई देने लगे। अच्छी तरह पका हुआ मसाला दाल के स्वाद को बढ़ाता है।

धीमी आंच पर पकाने से आएगा ढाबे जैसा स्वाद
अब उबली हुई दाल और राजमा को तैयार मसाले में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जरूरत के अनुसार पानी डालें और धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि दाल बर्तन के तले में न लगे।

दाल जितनी देर धीमी आंच पर पकती है, उसका स्वाद उतना ही अच्छी तरह मिल सकता है। जरूरत के अनुसार नमक और मसाले एडजस्ट करें।

आखिर में डालें मक्खन और क्रीम
जब दाल अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए, तो इसमें बचा हुआ मक्खन और क्रीम डालें। अच्छी तरह मिलाकर 2-3 मिनट पकाएं। ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालकर सजाएं। चाहें तो हल्का मक्खन डालकर परोस सकते हैं।

गरमा-गरम दाल मखनी को बटर नान, तंदूरी रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व करें। घर आए मेहमानों के लिए यह एक स्वादिष्ट और खास डिनर विकल्प बन सकता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Kidney Stone: किडनी स्टोन बार-बार क्यों बनते हैं? पानी से लेकर खाने तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं पथरी का खतरा

Multani Mitti Uses: चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी लगाते हैं? इस तरीके से करें यूज, वरना स्किन हो सकती है ड्राई

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से बुमराह को आराम, मयंक और प्रिंस यादव को मौका, अगले महीने खेली जाएगी सीरीज

India T20I squad for West Indies series announced: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर से शुरू हो रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देकर युवा रफ्तार मयंक यादव और प्रिंस यादव को शामिल किया गया है. एशियाई खेलों के महज तीन दिन बाद लखनऊ में पहला मुकाबला खेला जाएगा. Wed, 16 Sep 2026 22:18:39 +0530

  Videos
See all

Ye Bharat Ki Baat Hai: समंदर में India Vs Pakistan | UPI Controversy | PM Modi Vs Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T17:09:27+00:00

Aaj Ka Sutra: गणपति बप्पा का जीवन सूत्र ! #shorts #ganeshchaturthi #motivation #ganpatiji #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T17:12:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers