Responsive Scrollable Menu

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा “पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP में होगा भव्य दीपोत्सव”, नितिन नवीन होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए कार्यों को याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर होने वाले दीपोत्सव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। नितिन नवीन 17 सितंबर से मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उनके प्रदेश के इस पहले दौरे को लेकर सीएम ने कहा कि यह सभी के लिए सौभाग्य की बात है और सभी उनके आगमन का उत्साह के साथ इंतजार किया जा रहा है।

पीएम के जन्मदिन पर होगा भव्य दीपोत्सव

सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हो रही है। इसके तहत 50 लाख से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के पट्टों की रजिस्ट्री सरकारी खर्च पर निशुल्क कराई जाएगी। इसी के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर दीपोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।

गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। एएनआई से बात करते हुए सीएम ने कहा कि वे पहली बार मध्यप्रदेश आ रहे हैं और वे इस दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम सब पलक पांवड़े बिछाकर बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं उनसे आगमन की उत्साह से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

नितिन नवीन का मध्यप्रदेश दौरा

नितिन नवीन का दौरा 17 सितंबर से शुरू होगा। वे दोपहर को इंदौर के पहुंचेंगे। यहां गांधीनगर ग्राउंड पहुंचकर स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे उज्जैन रवाना होंगे। शाम लगभग पौने सात बजे वे उज्जैन के राम घाट पर मां शिप्रा की आरती में शामिल होंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत बीजेपी अध्यक्ष ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएंगे। बीजेपी के अनुसार, इस अवसर पर राम घाट पर लाखों दीये जलाए जाएंगे और यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री की अच्छी सेहत, लंबी उम्र और निरंतर मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। 18 सितंबर को सुबह नितिन नवीन महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पवित्र भस्म आरती में शामिल होंगे और पारंपरिक पूजा-अर्चना करेंगे।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीया जलाने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा इस बार ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मना रही है। अभियान में प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने को भी प्रमुखता दी जा रही है। पार्टी ने जन्मदिन के अवसर पर सेवा और सामाजिक गतिविधियों के साथ कई कार्यक्रम तय किए हैं। इसी कड़ी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम रखा गया है। इसके तहत लोगों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीया जलाने की अपील की गई है। भाजपा के मुताबिक, दीप प्रज्ज्वलन प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और निरंतर मार्गदर्शन की कामना का प्रतीक है।

Continue reading on the app

Imran Masood On BRICS | “रूस का कुछ नहीं बिगाड़ता, भारत को धमका देता…” #ytshorts #shorts #congress

Imran Masood On BRICS | “रूस का कुछ नहीं बिगाड़ता, भारत को धमका देता…” #ytshorts #shorts #imranmasood #congress #upnews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

'दोनों ट्रॉफी भारत आएंगी', नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद बीसीसीआई का दावा

BCCI assured Asia Cup Trophies: बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफियां आखिरकार बीसीसीआई मुख्यालय जरूर पहुंचेंगी. दोनों टीमों ने एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. Fri, 18 Sep 2026 22:44:02 +0530

  Videos
See all

Why won't inflation go down? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T17:00:37+00:00

Pakistan Mosque Blast: मस्जिद में धमाका...पाकिस्तान कांपा! | Khyber Pakhtunkhwa Blast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T17:02:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers