ढोल बजते ही झूम उठीं Shilpa Shetty: राज कुंद्रा के साथ धूम-धाम से किया गणपति विसर्जन; देखें VIDEO
Shilpa Shetty Ganesh Visarjan: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर गणपति उत्सव हर साल खास अंदाज में मनाया जाता है। अभिनेत्री अपने परिवार के साथ भगवान गणेश का स्वागत करती हैं और पूरे उत्साह के साथ पूजा-पाठ और अन्य रस्मों में हिस्सा लेती हैं। इस बार भी उनके घर गणपति बप्पा के आगमन से लेकर विसर्जन तक का माहौल भक्तिमय और उत्साह से भरा रहा।
गणपति विसर्जन में परिवार के साथ पहुंचीं शिल्पा
मंगलवार, 15 सितंबर को शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ गणपति विसर्जन में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके पति राज कुंद्रा, बेटे वियान, बेटी समीशा, बहन शमिता शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी भी मौजूद रहीं।
विसर्जन यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पूरा परिवार बप्पा को विदाई देता नजर आ रहा है। वीडियो में शिल्पा ढोल की आवाज सुनते ही जमकर डांस करती दिखाई दीं। कुछ ही देर में राज कुंद्रा भी उनके साथ कदम मिलाते नजर आए।
ट्रेडिशनल लुक में नजर आया पूरा परिवार
गणपति विसर्जन के लिए शिल्पा और उनके परिवार ने पारंपरिक परिधानों को चुना। राज कुंद्रा और उनके बेटे वियान पीले रंग के कुर्ते में नजर आए। वहीं शिल्पा और उनकी बेटी समीशा ने नौवारी साड़ी पहनी हुई थी।
शमिता शेट्टी और सुनंदा शेट्टी भी इस खास मौके पर परिवार के साथ मौजूद रहीं। परिवार ने मिलकर गणपति बप्पा की विदाई की रस्में पूरी कीं।
कई सालों से घर पर गणपति का स्वागत करती हैं शिल्पा
शिल्पा शेट्टी लंबे समय से अपने घर पर गणपति उत्सव मनाती आ रही हैं। हर साल वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस को पूजा और उत्सव की झलक भी दिखाती हैं। इस बार भी उन्होंने गणपति बप्पा के आगमन से लेकर आरती और विसर्जन तक के कई पल साझा किए।
इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें परिवार के सदस्य आरती करते और भगवान गणेश की पूजा करते दिखाई दिए।
बॉलीवुड के कई सितारे भी पहुंचे शिल्पा के घर
शिल्पा शेट्टी के गणपति उत्सव में इस बार फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे भी शामिल हुए। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी को भी शिल्पा के घर पहुंचते हुए देखा गया।
2009 में हुई थी शिल्पा और राज की शादी
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने साल 2009 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता बने। उनके बेटे वियान का जन्म 2012 में हुआ था, जबकि बेटी समीशा का जन्म 2020 में सरोगेसी के जरिए हुआ।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- CJP प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए बनाई गई कमेटी का दोबारा नहीं होगा गठन, आरोप निराधार
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ज्यादतियों की जांच के लिए बनी कमेटी को बदलने से इनकार कर दिया है. सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायणन ने कोर्ट के सामने इस कमेटी के पुनर्गठन की मांग की थी.
The post सुप्रीम कोर्ट ने कहा- CJP प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए बनाई गई कमेटी का दोबारा नहीं होगा गठन, आरोप निराधार appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











