Responsive Scrollable Menu

Jio यूजर्स की मौज! इन रिचार्ज प्लान पर 1 साल के लिए फ्री मिलेगा Canva Pro और Pro Lite का सब्सक्रिप्शन

Reliance Jio ने Canva के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस पार्टनरशिप के तहत Jio के चुनिंदा प्रीपेड प्लान लेने वाले ग्राहकों को Canva Pro और Canva Pro Lite का 12 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस ऑफर के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त या छिपा हुआ चार्ज नहीं लिया जाएगा।

Canva के जरिए यूजर्स AI समेत कई विजुअल कम्युनिकेशन टूल्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। फ्री सब्सक्रिप्शन का लाभ लेने के लिए Jio ग्राहक अपने स्मार्टफोन में मौजूद MyJio ऐप के जरिए ऑफर को एक्टिवेट कर सकते हैं।

किन Jio प्लान पर मिलेगा फ्री Canva सब्सक्रिप्शन?
Jio के ₹399 वाले प्रीपेड प्लान पर ग्राहकों को 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। वहीं, ₹349 वाले प्लान के साथ 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। इसके अलावा, ₹349 से ज्यादा कीमत वाले ऐसे सभी Jio प्रीपेड प्लान, जिनमें रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, उनके ग्राहकों को भी Canva Pro Lite का फ्री एक्सेस मिलेगा।

MyJio ऐप से ऐसे मिलेगा ऑफर
Canva Pro या Canva Pro Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन लेने के लिए Jio ग्राहकों को अपने स्मार्टफोन में MyJio ऐप खोलना होगा। यहां उन्हें Canva से जुड़े ऑफर पर टैप करना होगा। इसके बाद ग्राहक ऑफर को एक्टिवेट करके Canva के प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।

Canva Pro और Pro Lite में क्या मिलेगा?
Canva Pro और Canva Pro Lite दोनों सब्सक्रिप्शन में कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इनमें प्रीमियम टेम्पलेट्स, फोटो, वीडियो और फॉन्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स को फोटो और वीडियो के लिए वन-टैप बैकग्राउंड रिमूवर, प्रिंट-रेडी एक्सपोर्ट, Magic Resize और Magic Eraser जैसे टूल्स भी मिलते हैं।

ये भी पढ़े-ः Redmi Note 17 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च: 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

हालांकि, दोनों प्लान में कुछ अंतर भी हैं। Canva Pro में 5 एडवांस्ड Brand Kits का एक्सेस मिलता है, जबकि Canva Pro Lite में 3 बेसिक Brand Kits उपलब्ध हैं। Canva Pro यूजर्स को Content Planner और Canva AI chatbot का भी एक्सेस मिलता है। इसके अलावा Pro प्लान में AI इस्तेमाल की लिमिट ज्यादा है और कुछ एडवांस्ड AI टूल्स भी उपलब्ध होते हैं।

Canva Pro में मिलेगा ज्यादा Cloud Storage
स्टोरेज के मामले में भी दोनों प्लान अलग हैं। Canva Pro में 100GB Cloud Storage मिलता है, जबकि Canva Pro Lite में 50GB Cloud Storage दिया जाता है।

₹399 Jio प्लान में क्या मिलता है?
Jio के ₹399 वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें ग्राहकों को कुल 70GB डेटा मिलता है, जिसमें रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा शामिल है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, JioHotstar Mobile और JioAI Cloud का एक्सेस भी मिलता है। इस प्लान के साथ अब 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा।

₹349 Jio प्लान के फायदे
₹349 वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें कुल 56GB डेटा यानी रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, JioHotstar Mobile और JioAI Cloud का एक्सेस मिलता है। इस प्लान पर ग्राहकों को 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया जाएगा।

Jio और Canva की पार्टनरशिप से यूजर्स को क्या फायदा?
Jio और Canva की यह साझेदारी भारतीय यूजर्स को बिना अतिरिक्त शुल्क के डिजाइन और AI आधारित विजुअल कम्युनिकेशन टूल्स इस्तेमाल करने का मौका देती है। खासतौर पर सोशल मीडिया कंटेंट, प्रेजेंटेशन, पोस्टर, वीडियो और अन्य क्रिएटिव डिजाइन तैयार करने वाले यूजर्स के लिए Canva के प्रीमियम टूल्स उपयोगी हो सकते हैं।

Continue reading on the app

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 का ऐलान: 8 अक्टूबर से मिलेगा Early Access; जानें ऑफर्स

Flipkart ने भारत में अपनी सबसे बड़ी सेल Big Billion Days Sale 2026  का ऐलान कर दिया है। इस साल यह सेल 9 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। हालांकि, Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबरशिप वाले ग्राहकों को एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से ही सेल का Early Access मिलेगा। Flipkart Credit Card यूजर्स को भी सेल में जल्दी एंट्री दी जाएगी।

इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और फैशन समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिलने की उम्मीद है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की तारीख
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर 2026 से होगी। सामान्य ग्राहकों के लिए सेल इसी दिन शुरू होगी, जबकि Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा। इसके अलावा Flipkart Credit Card होल्डर्स को भी सेल के दौरान अर्ली एक्सेस का फायदा मिलेगा।

बैंक कार्ड पर मिलेगा 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट
Flipkart ने सेल के दौरान मिलने वाले कुछ बैंक ऑफर्स की भी पुष्टि कर दी है। ग्राहकों को योग्य Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को भी 10 प्रतिशत की बचत का लाभ मिलेगा। हालांकि, अलग-अलग प्रोडक्ट और ऑफर पर डिस्काउंट की शर्तें अलग हो सकती हैं।

Super Money से पेमेंट पर कैशबैक
Flipkart की पेमेंट सर्विस Super Money के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए भी ऑफर दिया जा रहा है। सेल के दौरान Super Money से अपनी पहली ट्रांजैक्शन करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

सेल में मिलेंगे कई खास ऑफर्स
Flipkart ने इस साल की Big Billion Days Sale के लिए कई तरह के स्पेशल सेल इवेंट्स को भी टीज किया है। इनमें Price Crash, BBD Specials, Tick Tock Deals, Brand Hours, Double Discount और Rush Hours शामिल हैं। कंपनी आने वाले दिनों में इन डील्स और ऑफर्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी जारी कर सकती है।

इन प्रोडक्ट्स पर मिल सकता है डिस्काउंट
Big Billion Days Sale के दौरान कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स मिलने की उम्मीद है। इनमें स्मार्टफोन, लैपटॉप और PC, TWS ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स, होम एसेंशियल्स और फैशन प्रोडक्ट्स तक शामिल हैं।

कब शुरू होगी Flipkart Big Billion Days Sale?
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 9 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स तथा कुछ पात्र ग्राहकों को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा। सेल की अवधि और अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले ऑफर्स की पूरी जानकारी Flipkart की ओर से आगे जारी की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत टीम भेजने से किया इनकार, न्यूट्रल वेन्यू की मांग की

Pakistan wants hockey matches to be shifted from India to a neutral venue: पाकिस्तान ने भारत के साथ संवेदनशील द्विपक्षीय स्थिति और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी हॉकी टीम भारत भेजने से इनकार कर दिया है. पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने एशियाई हॉकी महासंघ से टूर्नामेंट या अपने सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने का अनुरोध किया है. Wed, 16 Sep 2026 23:13:01 +0530

  Videos
See all

India आते ही चलना सीख रहे वनमानुष! | #viralnews | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T20:00:14+00:00

Viral Video | उड़ान भरते ही प्लेन का टायर फटा, मची चीख पुकार! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T19:55:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers