Flipkart Big Billion Days Sale 2026 का ऐलान: 8 अक्टूबर से मिलेगा Early Access; जानें ऑफर्स
Flipkart ने भारत में अपनी सबसे बड़ी सेल Big Billion Days Sale 2026 का ऐलान कर दिया है। इस साल यह सेल 9 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। हालांकि, Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबरशिप वाले ग्राहकों को एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से ही सेल का Early Access मिलेगा। Flipkart Credit Card यूजर्स को भी सेल में जल्दी एंट्री दी जाएगी।
इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और फैशन समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिलने की उम्मीद है।
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की तारीख
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर 2026 से होगी। सामान्य ग्राहकों के लिए सेल इसी दिन शुरू होगी, जबकि Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा। इसके अलावा Flipkart Credit Card होल्डर्स को भी सेल के दौरान अर्ली एक्सेस का फायदा मिलेगा।
बैंक कार्ड पर मिलेगा 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट
Flipkart ने सेल के दौरान मिलने वाले कुछ बैंक ऑफर्स की भी पुष्टि कर दी है। ग्राहकों को योग्य Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को भी 10 प्रतिशत की बचत का लाभ मिलेगा। हालांकि, अलग-अलग प्रोडक्ट और ऑफर पर डिस्काउंट की शर्तें अलग हो सकती हैं।
Super Money से पेमेंट पर कैशबैक
Flipkart की पेमेंट सर्विस Super Money के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए भी ऑफर दिया जा रहा है। सेल के दौरान Super Money से अपनी पहली ट्रांजैक्शन करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
सेल में मिलेंगे कई खास ऑफर्स
Flipkart ने इस साल की Big Billion Days Sale के लिए कई तरह के स्पेशल सेल इवेंट्स को भी टीज किया है। इनमें Price Crash, BBD Specials, Tick Tock Deals, Brand Hours, Double Discount और Rush Hours शामिल हैं। कंपनी आने वाले दिनों में इन डील्स और ऑफर्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी जारी कर सकती है।
इन प्रोडक्ट्स पर मिल सकता है डिस्काउंट
Big Billion Days Sale के दौरान कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स मिलने की उम्मीद है। इनमें स्मार्टफोन, लैपटॉप और PC, TWS ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स, होम एसेंशियल्स और फैशन प्रोडक्ट्स तक शामिल हैं।
कब शुरू होगी Flipkart Big Billion Days Sale?
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 9 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स तथा कुछ पात्र ग्राहकों को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा। सेल की अवधि और अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले ऑफर्स की पूरी जानकारी Flipkart की ओर से आगे जारी की जाएगी।
Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च: मिलेगी Exynos 1610 चिप और 50MP कैमरा, जानें फीचर्स
Samsung ने अपने नए बजट स्मार्टफोन Galaxy A18 4G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में एक ऐसा प्रोसेसर दिया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। माना जा रहा था कि Samsung फोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट का इस्तेमाल करेगा, लेकिन कंपनी ने इसके बजाय अपना नया Exynos 1610 प्रोसेसर पेश किया है। इस चिपसेट के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
Samsung Galaxy A18 4G की कीमत
Samsung Galaxy A18 4G के बेस मॉडल में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसकी कीमत फ्रांस में €280, नॉर्वे में NOK 3,290 और स्वीडन में SEK 3,290 रखी गई है। नॉर्वे और स्वीडन में फोन का 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध कराया गया है, जिसकी कीमत क्रमशः NOK 5,190 और SEK 5,190 है। फोन को Black, Gray और Light Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Samsung Galaxy A18 4G के फीचर्स
Galaxy A18 4G में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद नजर आ सकते हैं। डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट फ्रेम के साथ किनारों पर राउंडेड डिजाइन दिया गया है। सेल्फी कैमरे के लिए फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच मिलता है।
नए Exynos 1610 चिपसेट से लैस
फोन की सबसे खास बात इसका प्रोसेसर है। Samsung ने Galaxy A18 4G में अपना Exynos 1610 चिपसेट दिया है। इससे पहले बेंचमार्क लिस्टिंग में फोन के अंदर MediaTek Helio G99 चिपसेट होने की जानकारी सामने आई थी। Helio G99 का इस्तेमाल Samsung पहले Galaxy A15, Galaxy A16 और Galaxy A17 4G जैसे स्मार्टफोन में कर चुका है। हालांकि, कंपनी ने Galaxy A18 4G के लिए अपने नए Exynos चिपसेट का इस्तेमाल किया है। Exynos 1610 के तकनीकी स्पेसिफिकेशन को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
50MP का मेन कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A18 4G के रियर पैनल पर 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़े-ः Redmi Note 17 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च: 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
5,000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग
Galaxy A18 4G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Samsung के मुताबिक, यह फोन करीब 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।
Galaxy AI फीचर्स भी मिलेंगे
Samsung ने Galaxy A18 4G में कुछ Galaxy AI फीचर्स भी शामिल किए हैं। इनमें Circle to Search प्रमुख फीचर है।इसके अलावा फोन में Gemini इंटीग्रेशन दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स नेचुरल लैंग्वेज में कमांड देकर मैसेज भेजने या कैलेंडर में इवेंट जोड़ने जैसे काम कर सकते हैं।
IP64 रेटिंग और सॉफ्टवेयर
Galaxy A18 4G को IP64 रेटिंग मिली है, जो फोन को धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन One UI 9.0, जो Android 17 पर आधारित है, पर चलता है। Samsung फोन के लिए छह साल तक OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है। कंपनी की यह अपडेट पॉलिसी Galaxy A17 के साथ पेश की गई नीति के अनुरूप है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
