Responsive Scrollable Menu

पीएम विश्वकर्मा योजना ने 30 लाख लाभार्थियों के पंजीकरण का लक्ष्य किया हासिल

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। पीएम विश्वकर्मा योजना ने लॉन्च होने के तीन साल के भीतर ही 30 लाख लाभार्थियों के पंजीकरण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण, टूलकिट, ऋण सहायता, डिजिटल प्रोत्साहन और बाजार से जुड़ाव जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह जानकारी बुधवार को जारी फैक्टशीट में दी गई।

इस योजना के तहत 24.37 लाख से अधिक कारीगरों को बुनियादी कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है और 18.16 लाख से अधिक कारीगरों को टूलकिट प्रदान की गई हैं। वहीं, लाभार्थियों को कच्चा माल खरीदने, औजारों को अपग्रेड करने और कारोबार का विस्तार करने में मदद के लिए करीब 5,316 करोड़ रुपए के 6.19 लाख से अधिक ऋण मंजूर किए गए हैं।

वहीं, 8.11 लाख से अधिक लाभार्थियों को डिजिटल प्रोत्साहन मिला है, जिसके तहत 42 करोड़ रुपए से अधिक वितरित किए जा चुके हैं।

ब्रांडिंग, उत्पाद डिजाइन, पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए एआई टूल्स के इस्तेमाल को लेकर 12,000 से अधिक कारीगरों को भी प्रशिक्षण दिया गया है।

बयान में कहा गया कि 30,000 से अधिक विश्वकर्मा लाभार्थियों को सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम), ओएनडीसी, मीशो, अमेजन, फैबइंडिया, सुलेखा आदि विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है।

देशभर में 1,500 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम और शिविर, 50 से अधिक कार्यशालाएं, 82 व्यापार मेले, 37 राज्य स्तरीय प्रदर्शनियां और 50 से अधिक फ्लैश मॉब आयोजित किए गए हैं।

भारत के पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार हाथों के कौशल, परिवार आधारित ज्ञान और छोटे स्तर के उद्यमों पर निर्भर हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य ऐसे कारीगरों और शिल्पकारों को शुरू से अंत तक सहायता प्रदान करना है। यह योजना गुरु-शिष्य परंपरा या पारंपरिक कौशल की परिवार आधारित प्रथा को मजबूत और संरक्षित करने का भी प्रयास करती है।

पंजीकरण और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र और पहचान पत्र के माध्यम से मान्यता दी जाती है।

कौशल उन्नयन के माध्यम से लाभार्थियों को आधुनिक औजारों, बेहतर कार्यप्रणालियों और नए डिजाइन से परिचित कराया जाता है। प्रशिक्षण में डिजिटल लेनदेन, मार्केटिंग और उद्यमिता से जुड़ा ज्ञान भी शामिल है।

योजना के तहत बुनियादी प्रशिक्षण 5 से 7 दिनों का होता है, जबकि उन्नत प्रशिक्षण 15 दिन या उससे अधिक समय में पूरा किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को प्रतिदिन 500 रुपए का स्टाइपेंड दिया जाता है।

मार्केटिंग सहायता में व्यापार मेले, प्रदर्शनियां, ब्रांडिंग और जीईएम जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, विज्ञापन और प्रचार शामिल हैं। इसका उद्देश्य कारीगरों को औपचारिक कारोबारी तौर-तरीके अपनाने और व्यापक बाजारों तक पहुंच बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

—आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Amit Shah on UCC: यूसीसी पर भड़का विपक्ष, JDU-चिराग पासवान के बाद TDP का बड़ा बयान

Amit Shah on UCC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यूसीसी पर किया गया एलान 2029 के आम चुनाव की तैयारी की शुरुआत है? राम मंदिर और धारा 370 के बाद समान नागरिकता संहिता बीजेपी के कोर एजेंडे का सबसे बड़ा दाव है. यह ऐसा मुद्दा है जो बीजेपी के पिच के अनुकूल है. साथ ही इसे बीजेपी की ऐसी गलती माना जा रहा है. लेकिन एनडीए शासित बिहार और आंध्र प्रदेश में गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों ने यूसीसी पर आपत्ति जताई. बिहार में जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास और आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी ने समान नागरिक संहिता को लेकर अपना ऐतराज दिल्ली तक पहुंचा दिया है. देखें ये रिपोर्ट...

Continue reading on the app

  Sports

दर्द की मजबूरी या जीत की रणनीति? रिटायर्ड हर्ट और रिटायर्ड आउट क्या होता है, जानें क्रिकेट के दो सबसे उलझाने वाले नियम

Retired hurt Vs Retired out rule: क्रिकेट में 'रिटायर्ड' शब्द सुनते ही चोट की तस्वीर उभरती है. लेकिन टी-20 के दौर में अब यह सिर्फ मजबूरी नहीं, बल्कि एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक बन चुका है. जहां चोट या बीमारी के कारण मैदान छोड़ना 'रिटायर्ड हर्ट' कहलाता है, जिसमें खिलाड़ी ठीक होकर दोबारा बल्लेबाजी करने आ सकता है. वहीं 'रिटायर्ड आउट' एक सोची-समझी रणनीतिक चाल है, जहां रन गति बढ़ाने के लिए बल्लेबाज़ अपनी मर्जी से पारी का अंत कर देता है और दोबारा मैदान पर नहीं लौट पाता. Wed, 16 Sep 2026 17:03:35 +0530

  Videos
See all

Sanjay Nishad with SP Live: BJP का साथ छोड़ेंगे संजय निषाद?, Akhilesh Yadav से नजदीकी! | UP Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T12:13:54+00:00

SP नेता Pawan Yadav के हत्याकांड में पुलिस ने दो बदमाशों को किया ढेर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T12:14:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers