Responsive Scrollable Menu

बकासन में संतुलन बिगड़ रहा है? इस तरह करें अभ्यास, कुछ दिन में बन जाएगी पकड़

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। बकासन योग का एक कठिन लेकिन बेहद लोकप्रिय आसन है। इसे अंग्रेजी में क्राउ पोस कहा जाता है। शुरुआत में इसे करने में थोड़ा मुश्किल लग सकता है, क्योंकि इसमें शरीर का संतुलन हाथों पर बनाना होता है। लेकिन सही तकनीक और नियमित अभ्यास से धीरे-धीरे इस आसन पर पकड़ बनाई जा सकती है। बकासन करते समय शरीर की स्थिति के साथ-साथ सांस और संतुलन पर ध्यान देना भी जरूरी है।

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि बकासन करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर सीधे खड़े होकर या स्क्वाट की स्थिति में आएं। अब दोनों हथेलियों को कंधों की चौड़ाई के आसपास जमीन पर मजबूती से टिकाएं। उंगलियों को अच्छी तरह फैलाएं, ताकि हथेलियों का आधार मजबूत रहे और शरीर का संतुलन बनाने में आसानी हो।

अब धीरे-धीरे घुटनों को ऊपर उठाकर उन्हें बगल यानी ऊपरी बाजुओं के पास टिकाएं। इसके बाद कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं और शरीर का भार धीरे-धीरे पैरों से हटाकर हाथों की तरफ लाएं। इस दौरान कोशिश करें कि टेलबोन अंदर की ओर रहे और शरीर बहुत ज्यादा आगे या पीछे न झुके।

अब पैरों को जमीन से ऊपर उठाने की कोशिश करें। शुरुआत में एक-एक पैर उठाकर अभ्यास किया जा सकता है। जब संतुलन बनने लगे, तो दोनों पैरों को एक साथ ऊपर उठाएं। भुजाओं को जितना संभव हो सीधा रखें और कंधों को स्थिर रखें।

बकासन में दृष्टि सामने की ओर रखना काफी महत्वपूर्ण है। नीचे देखने से शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है। उंगलियों को फैलाकर हथेलियों के जरिए जमीन पर मजबूत पकड़ बनाएं। पैरों को भी ढीला न छोड़ें, बल्कि पंजों को तानकर पैरों को सक्रिय रखें।

इस आसन के दौरान सांस को रोकने के बजाय सामान्य और नियंत्रित तरीके से सांस लेते रहें। शुरुआत में कुछ सेकंड तक संतुलन बनाना ही पर्याप्त है। अभ्यास बढ़ने के साथ धीरे-धीरे इस स्थिति में ज्यादा देर तक रहने की कोशिश की जा सकती है।

बकासन शरीर के संतुलन और एकाग्रता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसके अभ्यास से कलाई, हाथ, कंधे और बाजुओं की मांसपेशियों पर काम होता है। साथ ही पेट और कोर की मांसपेशियां भी सक्रिय रहती हैं। नियमित अभ्यास से शरीर पर नियंत्रण और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

रोहित शर्मा को पछाड़ जोस बटलर बने सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज, जानिए नंबर-1 पर कौन कर रहा है राज

Joss Butler Break Rohit Sharma Record: श्रीलंका के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की. इस मैच में स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है. बटलर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस मामले में उन्होंने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है.

जोस बटलर ने लगाई फिफ्टी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को 119 रनों से हरा दिया. इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने शतक लगाया और 114 रन बनाकर नाबाद वापस लौटे. वहीं, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने 44 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए. उनकी स्ट्राइक रेट 181.82 रही. इसके बाद इंग्लैंड के दिए 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 135 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने 119 रन से जीत दर्ज करके सीरीज पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

जोस बटलर ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जोस बटलर ने अपनी पारी के दौरान एक बड़ा कारनामा किया. वह अब T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. बटलर ने 2011 से अब तक 161 मैच खेले हैं, जिनकी 148 पारियों में 149.44 की स्ट्राइक रेट और 34.33 के औसत से 4292 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 29 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनके बल्ले से 397 और 189 छक्के लगाए.

रोहित शर्मा को छोड़ा रेस में पीछे

जोस बटलर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. हिटमैन ने 2007 से 202 के बीच भारत के लिए 159 टी-20 मैच खेले, जिसकी 151 पारियों में 140.89 की स्ट्राइक रेट और 32 के औसत से 4231 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 शतक और 32 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 383 चौके और 205 छक्के लगाए.

अब हिटमैन सबसे ज्यादा T20I रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. बताते चलें, चौथे नंबर पर भारतीय दिग्गज विराट कोहली का ही नाम आता है, जिन्होंने 125 मैचों की 117 पारियों में 4188 रन बनाए.

नंबर-1 पर कौन है काबिज?

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के नाम पर दर्ज है. बाबर ने 2016 से अब तक पाकिस्तान के लिए 145 मैच खेले हैं, जिसकी 136 पारियों में 38.94 के औसत और 128.02 की स्ट्राइक रेट से 4596 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं. वह 10 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं. उनके बल्ले से 477 चौके और 80 छक्के निकले हैं.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का तीसरे T20 खेलना कंफर्म! खुद श्रेयस अय्यर ने लगा दी मुहर, बोले- 'मौका देने के लिए एक अच्छा मैच होगा...'

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: तीसरे टी20 में भी पानी पिलाते रहेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया प्लेइंग XI का प्लान

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. ऐसे में तीसरे मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने हिंट दिया है कि वह प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं. ऐसे में हो सकता है कि वैभव सूर्यवंशी को खेलने का भी मौका मिले. Wed, 16 Sep 2026 14:51:17 +0530

  Videos
See all

Shahzad Bhatti Gang | Amit Shah: शहजाद भट्टी गैंग आतंकी संगठन घोषित #shorts #ytshorts #shahzadbhatti #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T10:45:39+00:00

Rajasthan Nikay Chunav Ajmer : खरीद-फरोख्त की आशंका, कांग्रेस पार्षदों की बेंगलुरु में बाड़ेबंदी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T10:45:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers