Responsive Scrollable Menu

सांस लेने में दिक्कत होना COPD का लक्षण तो नहीं? डॉक्टर ने बताया किन लोगों को हो सकती है फेफड़ों की यह बीमारी

Lung Disease Symptoms: डॉ. करण मदान, प्रोफेसर, पल्मोनरी, क्रिटिकल केयर एंड स्लीप मेडिसिन विभाग, एम्स, नई दिल्ली, बता रहे हैं फेफड़ों की बीमारी सीओपीडी क्या है और सांस संबंधी दिक्कतें इसका लक्षण हैं या नहीं.

The post सांस लेने में दिक्कत होना COPD का लक्षण तो नहीं? डॉक्टर ने बताया किन लोगों को हो सकती है फेफड़ों की यह बीमारी appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

'मैं वैभव सूर्यवंशी को चुनौती...' 15 वर्षीय बल्लेबाज पर संजू सैमसन ने कसा तंज, बोले- 'किसी भी तरह उसे बस टीम में आना था'

Sanju Samson on Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज की प्लेइंग-11 में चांस नहीं दिया जा रहा है. वहीं संजू सैमसन जो पिछली सीरीज से बाहर थे वो अब टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर रहे हैं. सूंज ने अफगानिस्तान और भारत के बीच 15 सितंबर यानी मंगलवार को खेले गए मुकाबले में धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की और धमाकेदार अंदाज में अर्धशतक ठोक डाला. संजू इस सीरीज के पहले टी20 मैच में 8 गेंदों पर 10 रन बना पाए थे. इस मैच में उन्होंने 22 गेंदों पर 4 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 57 रन की आतिशी पारी खेली.

वैभव सूर्यवंशी पर संजू का बड़ा बयान

संजू सैमसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी बात बोली है. उनका बयान अब अर्धशतकीय पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी के लिए आया है.संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं. 

सूंज सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि, 'आप एक 15 साल के लड़के को देखते हैं, जो आईपीएल 700-800 रन बनाकर आया है. मेरा टूर्नामेंट उससे पहले था. उसके बाद उसने बहुत अच्छा परफॉर्म किया. उसे किसी न किसी तरह से आना ही था. मैंने 2-3 गेम में अच्छा परफॉर्म नहीं किया और वह फॉर्म में था. हम उस सीरीज में गेम जीतना चाहते थे. नेतृत्व के नजरिए से मैं यह समझता हूं. मैं खुद भी आईपीएल में बतौर कप्तान ऐसी स्थिति में रहा हूं'.

टीम और देश को लेकर क्या बोले संजू 

संजू ने कहा कि, 'यह मुश्किल है, लेकिन वो समझते हैं कि सभी क्रिकेटर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और सभी का लक्ष्य देश के लिए जीत हासिल करना है. टॉप ऑर्डर में हर कोई अच्छा खेल रहा है. मैं उन्हीं चीजों को नियंत्रित कर सकता हूं, जो मेरे नियंत्रण में हैं'.

सैमसन ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'मुझे लगता है कि यह बहुत मुश्किल जगह है, पूरी टीम मैनेजमेंट और हर किसी के लिए. कप्तान, कोच और चयनकर्ता सभी के लिए मुश्किल है. सभी बहुत अच्छे हैं और सभी प्रदर्शन कर रहे हैं. सभी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा परफॉर्म करते रहने का सही मौका दिया जाना चाहिए'.

अब टीम इंडिया अलगा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 17 सितंबर यानी गुरुवार को खेलने वाली है. इस मैच की शुरुआत 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगी. इस मैच को जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें : IND vs AFG: ईशान किशन और अभिषेक शर्मा बनाया नया कीर्तिमान, दूसरे टी20 में शानदार बल्लेबाजी कर हासिल की खास उपलब्धि

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Desh Ki Pathshala: विपक्ष को UCC से इतनी दिक्कत क्यों? AIMIM| Muslim| Supreme Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T09:15:53+00:00

Rameshwar Sharma Reply To Owaisi : ओवैसी को रामेश्वर शर्मा का मुंहतोड़ जवाब #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T09:15:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers